Author: ARB Times Team

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, कुल्लू जिला कुल्लू के निरमंड के रिवाड़ी स्थित राधे-राधे वेटरनरी ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट में लोहड़ी का पर्व उत्साह, उल्लास और पारंपरिक हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान के प्रबंध निदेशक डॉ. मुकेश कुमार द्वारा लोहड़ी की पवित्र अग्नि प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर संस्थान के सभी छात्र-छात्राओं ने लोहड़ी की अग्नि में तिल, मूंगफली और रेवड़ी अर्पित करते हुए देश व प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। समारोह के दौरान विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने पूरे परिसर को उल्लास से भर दिया। पारंपरिक गीतों और लोकनृत्यों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने सभी…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज यहां प्रदेश के बागवानों के प्रतिनिधियों एवं प्रगतिशील बागवानों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सेब उत्पादन हिमाचल प्रदेश की आर्थिकी का प्रमुख आधार है, और इसके संरक्षण एवं संवर्द्धन को प्रदेश सरकार सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि न्यूजीलैंड से आयात किए जाने वाले सेब पर आयात शुल्क में कमी से प्रदेश के बागवानों के हितों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस मुद्दे को लेकर वह केंद्र सरकार के समक्ष प्रभावी…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा है कि प्रदेश की सभी ग्राम पंचायतों में 21 व 22 जनवरी को एंटी चिट्टा ग्राम सभाओं का आयोजन किया जाएगा। वह गत सायं यहां वरिष्ठ अधिकारियों की एक बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने बताया कि इन ग्राम सभाओं में चिट्टा से जुड़ी गतिविधियों की समीक्षा, नशे की लत में फंसे स्थानीय युवाओं के पुनर्वास तथा रोकथाम से संबंधित विभिन्न विषयों पर चर्चा कर ठोस कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि इन एंटी चिट्टा ग्राम सभाओं में विभिन्न विभागों के अधिकारियों को पर्यवेक्षक के रूप में तैनात…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला उपायुक्त अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला स्तरीय तकनीकी समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए विभिन्न विभागों के अंतर्गत दी जाने वाली वित्तीय सहायता के स्केल को निर्धारित किया गया। बैठक में कृषि विभाग, बागवानी विभाग, मत्स्य विभाग तथा पशुपालन विभाग के तहत प्रस्तावित वित्तीय सहायता की दरों पर विस्तार से चर्चा की गई। निर्धारित किए गए स्केल को अब राज्य स्तरीय तकनीकी समिति की मंजूरी के लिए भेजा जाएगा। इस अवसर पर उपायुक्त अनुपम कश्यप ने कहा कि जलवायु परिवर्तन के कारण किसानों को लगातार फसलों…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो | शिमला हिमाचल सरकार ने बीपीएल की पात्रता शर्तों में अहम संशोधन करते हुए जरूरतमंद परिवारों को बड़ी राहत दी है। नए नियमों के तहत अब वे परिवार भी बीपीएल सूची में शामिल हो सकेंगे, जिन्हें पहले पक्का मकान होने या आयु मानदंड के कारण अपात्र घोषित कर दिया गया था। इस संबंध में ग्रामीण विकास विभाग के सचिव सी. पालरासु ने सभी उपायुक्तों और खंड विकास अधिकारियों (बीडीओ) को दिशा-निर्देश जारी किए हैं। जारी पत्र में स्पष्ट किया गया है कि यदि कोई परिवार विभाग द्वारा निर्धारित अन्य अनिवार्य पात्रता मानदंडों को पूरा करता है, तो…

Read More