एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला/उत्तराखंड उत्तराखंड के कवानु क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक बस दुर्घटना सामने आई है। नेरवा डिपो की एचआरटीसी बस संख्या HP-66A-2588, जो चौपाल–पांवटा रूट पर जा रही थी, पास देते समय अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। यह हादसा सुबह करीब 09:30 बजे हुआ। बस में चालक दिनेश शर्मा और परिचालक जगदीश चंद सेवा दे रहे थे। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बस में 31 से अधिक यात्री सवार थे। दुर्घटना में तीन यात्रियों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि कई अन्य यात्रियों के घायल होने की आशंका जताई जा रही है। घायलों की संख्या…
Author: ARB Times Team
एआरबी टाइम्स ब्यूरो | धर्मशाला हिमाचल प्रदेश के मैक्लोडगंज (धर्मशाला) से एक संवेदनशील सुरक्षा मामला सामने आया है, जहां हिमाचल प्रदेश पुलिस ने एक चीनी नागरिक को हिरासत में लिया है। आरोपी पर बिना वैध भारतीय वीजा के लंबे समय तक भारत में ठहरने का आरोप है। इस संबंध में मैक्लोडगंज पुलिस थाने में विदेशी अधिनियम, 1946 की धारा 14 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। साथ ही पुलिस उसकी गतिविधियों की गहन जांच कर रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि मामला केवल वीजा उल्लंघन का है या किसी संभावित जासूसी गतिविधि से भी जुड़ा हो सकता…
♈ मेष आज आत्मविश्वास, ऊर्जा और क्रिएटिविटी चरम पर रहेगी। बड़े काम तेजी से निपटेंगे और सीनियर्स आपके आइडियाज नोटिस करेंगे। बस जोश में आकर दूसरों पर हावी न हों। खर्च कंट्रोल में रखें। लव लाइफ में पैशन रहेगा, बात नरमी से करें।लकी: 9 | रंग: लाल | उपाय: सूर्य को जल, “ॐ भौमाय नमः”। ♉ वृषभ शांति, धैर्य और प्रैक्टिकल सोच आज आपकी ताकत है। लोग आप पर भरोसा करेंगे। जिद छोड़कर नया सुझाव अपनाएं। सेविंग प्लान करें, लग्जरी खर्च टालें। रिश्तों में स्थिरता और भरोसा बढ़ेगा।लकी: 6 | रंग: हरा | उपाय: लक्ष्मी जी को सफेद फूल। ♊…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) रामपुर इकाई एवं खेलो भारत गतिविधि के संयुक्त तत्वावधान में राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर आयोजित स्वामी विवेकानंद क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य समापन संपन्न हुआ। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए तनु ड्राइविंग स्कूल की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त कर विजेता का खिताब अपने नाम किया। समापन समारोह में नवकरण बोरिस मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि नील कमल ने विशिष्ट अतिथि के रूप में कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। प्रतियोगिता में विजेता बनी तनु ड्राइविंग स्कूल की टीम को 71,000 रुपये की नकद राशि एवं ट्रॉफी…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर नगर परिषद रामपुर के अंतर्गत कार्य कर रहे ठेकेदारों में लंबे समय से लंबित भुगतानों को लेकर भारी आक्रोश है। ठेकेदारों का कहना है कि महीनों तक भुगतान अटके रहने से उनकी आर्थिक स्थिति चरमरा गई है और अब हालात ऐसे बन गए हैं कि काम जारी रखना संभव नहीं रह गया है। इसी के चलते ठेकेदार यूनियन ने चेतावनी दी है कि यदि एक सप्ताह के भीतर भुगतान व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो नगर परिषद के अंतर्गत चल रहे सभी विकास कार्य सामूहिक रूप से बंद कर दिए जाएंगे। ठेकेदार यूनियन का आरोप…