एआरबी टाइम्स ब्यूरो,रामपुर बुशहर एसजेवीएन लिमिटेड की नाथपा झाकड़ी जलविद्युत परियोजना के अंतर्गत नाथपा बांध की सुरक्षा एवं सुचारू संचालन सुनिश्चित करने के लिए रेडियल गेट्स के नियमित रखरखाव का कार्य किया जाएगा। यह कार्य 17 दिसंबर को सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक निर्धारित किया गया है। इस दौरान नाथपा बांध के रेडियल गेट्स के माध्यम से लगभग 170 क्यूमेक्स पानी सतलुज नदी में छोड़ा जाएगा। इसके चलते नदी के जलस्तर में अचानक और उल्लेखनीय वृद्धि होने की संभावना है। एसजेवीएन ने चेतावनी दी है कि जलस्तर बढ़ने से नदी किनारे रहने वाले लोगों, मछुआरों, पशुपालकों एवं अन्य…
Author: ARB Times Desk
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला हिमाचल स्कूल प्रवक्ता संघ के एक प्रतिनिधिमंडल ने शिक्षा निदेशक आशीष कोहली से मिलकर प्रदेश के स्कूल प्रवक्ताओं से जुड़े लंबित मामलों पर विस्तार से चर्चा करते हुए चार प्रमुख मुद्दों को प्रमुखता से उठाया और उनके शीघ्र समाधान की मांग की। संघ के राज्य अध्यक्ष अजय नेगी ने सबसे पहले प्रधानाचार्य पदोन्नति सूची को लेकर अपनी बात रखी। प्रतिनिधिमंडल का कहना था कि पदोन्नति प्रक्रिया में हो रही अनावश्यक देरी से वरिष्ठ एवं योग्य प्रवक्ता लंबे समय से प्रभावित हो रहे हैं। संघ ने पदोन्नति सूची को अतिशीघ्र जारी करने तथा नव वर्ष पर प्रवक्ताओं…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो । रिकांगपिओ हिमाचल प्रदेश के सीमावर्ती जिला किन्नौर के निवासियों और व्यापारियों के लिए एक बड़ी राहत की खबर है। विदेश मंत्रालय ने सामरिक और आर्थिक रूप से महत्वपूर्ण शिपकी-ला दर्रे (Shipki La Pass) से चीन के साथ द्विपक्षीय व्यापार को मंजूरी दे दी है। केंद्र सरकार से मिली महत्वपूर्ण स्वीकृति के बाद, अब अगले साल जून से इस ऐतिहासिक मार्ग पर व्यापारिक गतिविधियां पुनः शुरू हो सकेंगी। इस फैसले के बाद किन्नौर जिला प्रशासन पूरी तरह से सक्रिय हो गया है। व्यापार को सुचारू और सुरक्षित रूप से चलाने के लिए प्रशासनिक और सुरक्षा तैयारियों का खाका…
♈ मेष | Mesh आज अपने काम के लिए दूसरों पर दबाव न बनाएं। आसपास के लोगों की भावनाओं को समझने से मानसिक शांति मिलेगी। पुराने निवेश से लाभ मिलने के योग हैं। बच्चों के साथ समय बिताना आपको सुकून देगा। प्रेम संबंधों में मधुरता रहेगी और कार्यक्षेत्र में आपके पुराने काम की सराहना हो सकती है।शुभ अंक: 7शुभ रंग: क्रीम, सफेदउपाय: चाँदी के बर्तन में भोजन करें। ♉ वृष | Vrishabha आज परिस्थितियां थोड़ी चुनौतीपूर्ण रह सकती हैं, लेकिन आपकी मेहनत रंग लाएगी। अतिरिक्त आय के अवसर मिल सकते हैं। पारिवारिक मामलों में संयम जरूरी है। प्रेम और वैवाहिक…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, किन्नौर जिला किन्नौर के थाना क्षेत्र पूह के अंतर्गत सुमरा गांव में लाखों रुपये के सोने व चांदी के आभूषण चोरी के मामले में पुलिस ने कार्यवाही करते हुए तीन आरोपियों को आभूषणों सहित गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। एसपी किन्नौर सुशील कुमार शर्मा ने बताया कि 11 दिसंबर को पूह थाना में सुमरा गांव से चोरी की शिकायत दर्ज की गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए डीएसपी मुख्यालय उमेश्वर सिंह राणा की अगुवाई में विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम ने 24 घंटे के अंदर करीब 17 लाख रुपये मूल्य…