एआरबी टाइम्स ब्यूरो, किन्नौर जिला किन्नौर की रूपी मझगांव सड़क मार्ग पर सोमवार को बोलेरो कैम्पर वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि तीन महिलाएं और चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों के साथ मिलकर राहत व बचाव कार्य शुरू किया और घायलाें को उपचार के लिए रामपुर के खनेरी अस्पताल पहुंचाया। हादसे में मृतक की पहचान रोशन लाल (65) पुत्र समीर दास, निवासी गांव मझगांव, तहसील रूपी के रूप में हुई है। जबकि डोलमा देवी निवासी मझगांव, रक्षा निवासी मझगांव, डोलमा निवासी…
Author: ARB Times Desk
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन खंड रामपुर की बैठक सोमवार को आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला शिमला के उपाध्यक्ष राजेंद्र ठाकुर ने की, जबकि प्रदेश के संयुक्त सचिव मान दास बुशहरी विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में रामपुर एसोसिएशन के सचिव अमोलक राम ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू द्वारा धर्मशाला में पेंशनरों से किए गए वादों को सरकार को शीघ्र पूरा करना चाहिए। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि अब भी पेंशनरों की मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं की गई तो पेंशनर सचिवालय का घेराव करने को मजबूर होंगे। बैठक में…
धर्मशाला। नाबालिग को नशीला पेय पदार्थ पिलाकर उसकी अश्लील तस्वीरें खींचने और उन्हें वायरल करने की धमकी देकर छेड़छाड़ करने के मामले में आरोपी को न्यायालय ने दोषी करार दिया है। धर्मशाला स्थित फास्ट ट्रैक विशेष पॉक्सो अदालत ने दोषी को दो वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। इसके साथ ही न्यायालय ने दोषी पर 35 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। यह सजा नाबालिग के यौन उत्पीड़न, धमकी देने और आईटी एक्ट के तहत दर्ज मामले में दोष सिद्ध होने पर अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश नितिन मित्तल की अदालत ने सुनाई। मामला पुलिस थाना धर्मशाला के अंतर्गत…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, चंडीगढ़ एनएचपीसी द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय ऊर्जा संरक्षण चित्रकला प्रतियोगिता के प्रतिभागी ने राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी उपलब्धि हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। ड्रुक पद्मा कार्पो स्कूल, शेय (लेह), केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के कक्षा दसवीं के छात्र मास्टर स्टैंजिन चोसयांग्स को राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस 2025 के अवसर पर श्रेणी “बी” में उत्कृष्ट चित्रकला के लिए द्वितीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस पुरस्कार समारोह का आयोजन 14 दिसंबर 2025 को विज्ञान भवन, नई दिल्ली में किया गया। इस अवसर पर भारत की माननीय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने मास्टर स्टैंजिन…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विनय कुमार ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा के शिमला दौरे के दौरान दिए गए बयानों को भ्रामक और तथ्यों से परे बताया है। उन्होंने कहा कि नड्डा को सार्वजनिक रूप से यह स्पष्ट करना चाहिए कि केंद्र सरकार ने किस योजना और किस मद के तहत हिमाचल प्रदेश को कितनी आर्थिक सहायता दी है। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि शिमला में नड्डा की ओर से दिया बयान झूठ का पुलिंदा हैं। सच्चाई यह है कि केंद्र सरकार ने आपदा राहत के नाम पर अब…