एआरबी टाइम्स ब्यूरो, कुल्लू विदेश में रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा अवसर है। जिला रोजगार अधिकारी, कुल्लू विनोद कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि श्रम, रोजगार एवं ओवरसीज प्लेसमेंट विभाग, हिमाचल प्रदेश द्वारा हिमाचल प्रदेश राज्य इलेक्ट्रॉनिक्स विकास निगम (एचपीएसईडीसी) के माध्यम से संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में नून फूड एलएलसी (किराना व खाद्य वितरण) कंपनी के लिए डिलीवरी राइडर्स एवं वेयरहाउस हेल्पर/मददगार के पदों पर भर्ती की जा रही है। इन पदों के लिए जेएसडीसी ग्रुप ऑफ कंपनीज द्वारा चयन प्रक्रिया आयोजित की जाएगी। जिला मंडी और जिला कुल्लू के इच्छुक अभ्यर्थियों के साक्षात्कार…
Author: ARB Times Desk
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, कुल्लू क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय कुल्लू द्वारा दिसंबर माह के लिए वाहनों की पासिंग एवं ड्राइविंग टेस्ट का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। आरटीओ कुल्लू राजेश भंडारी ने जानकारी देते हुए बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आरटीओ कुल्लू में 05, 12 और 24 दिसंबर को वाहनों की पासिंग की जाएगी, जबकि 20 दिसंबर को ड्राइविंग टेस्ट आयोजित होगा। इसी तरह आरएलए कुल्लू में 18 दिसंबर 2025 को ड्राइविंग टेस्ट होंगे। आरएलए मनाली में 10 और 23 दिसंबर 2025 को वाहनों की पासिंग तथा 11 दिसंबर 2025 को ड्राइविंग टेस्ट आयोजित किए जाएंगे। इसके अलावा बंजार में…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, कुल्लू विजय दिवस के अवसर पर जिला कुल्लू में बहुउद्देश्यीय भवन में एक गरिमामय कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें 1971 के भारत-पाक युद्ध में शहीद हुए भारतीय सेना के वीर जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता उपायुक्त कुल्लू तोरुल एस. रवीश ने की। इस अवसर पर देशभक्ति से ओत-प्रोत विचारों की अभिव्यक्ति के साथ पुष्पांजलि अर्पित कर वीर शहीदों को नमन किया गया। उपायुक्त ने अपने संबोधन में राष्ट्रभक्ति, कर्तव्यनिष्ठा और मातृभूमि की एकता एवं अखंडता की रक्षा में सैन्य बलों की भूमिका को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना के पराक्रम, शौर्य…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, मंडी मंडी शहर के इंदिरा मार्केट स्थित शहीद स्मारक में जिला प्रशासन, सैनिक कल्याण विभाग, जिला पूर्व सैनिक लीग तथा डिफेंस वुमेन वेलफेयर एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में 1971 भारत-पाक युद्ध की ऐतिहासिक विजय की स्मृति में 54वां विजय दिवस समारोह श्रद्धा और सम्मान के साथ आयोजित किया गया। इस अवसर पर उपायुक्त अपूर्व देवगन, वीर नारियों, पूर्व सैनिकों, सैन्य अधिकारियों, प्रशासनिक अधिकारियों तथा बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर अमर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम के दौरान दो मिनट का मौन रखकर 1971 के युद्ध में सर्वोच्च बलिदान देने…
एआरबी टाइम्य ब्यूरो, रामपुर बुशहर हिमाचल दुग्ध उत्पादक संघ का अधिवेशन आज किसान मजदूर भवन चाटी में आयोजित किया गया। अधिवेशन में रामपुर, निरमंड, आनी, नारकंडा, ननखड़ी, छतरी सहित विभिन्न क्षेत्रों से सैकड़ों दुग्ध उत्पादकों ने भाग लिया। जिसमें निर्णय लिया कि मांगों को लेकर 19 जनवरी को ब्लॉक स्तर पर प्रदर्शन किया जाएगा, जबकि 5 फरवरी 2026 को दतनगर में प्रदर्शन कर क्रमिक आंदोलन की शुरुआत की जाएगी। अधिवेशन को संबोधित करते हुए हिमाचल किसान सभा के राज्य पूर्व महासचिव डॉ. ओंकार शाद, किसान सभा जिला महासचिव देवकी नंद और दुग्ध उत्पादक संघ के संयोजक प्रेम चौहान ने कहा…