Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    एआरबी टाइम्स
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    Subscribe
    एआरबी टाइम्स
    हिमाचल प्रदेश

    Rampur Bushahr: लुहरी जलविद्युत परियोजना चरण-1 की आर एंड आर योजना की समीक्षा बैठक संपन्न

    ARB Times DeskBy ARB Times DeskJanuary 28, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)
    लुहरी जलविद्युत परियोजना चरण-1 की पुनर्वास एवं पुनर्स्थापन (आर एंड आर) योजना की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते एसडीएम रामपुर

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर

    लुहरी जलविद्युत परियोजना चरण-1 की पुनर्वास एवं पुनर्स्थापन (आर एंड आर) योजना के प्रभावी क्रियान्वयन की समीक्षा हेतु परियोजना-स्तरीय आर एंड आर समिति की बैठक आज बीथल स्थित एसजेवीएनएल सम्मेलन कक्ष में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता उपमंडलाधिकारी नागरिक रामपुर बुशहर हर्ष अमरेन्द्र सिंह ने की, जबकि उपमंडलाधिकारी नागरिक कुमारसैन मुकेश शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे।

    बैठक में आर एंड आर योजना से जुड़े कई एजेंडा बिंदुओं पर चर्चा हुई, जिसमें प्रभावित परिवारों को रोजगार उपलब्ध करवाना, रोजगार विकल्पों में बदलाव, विस्थापित परिवारों का पुनर्स्थापन, और अनुपूरक आर एंड आर ड्राफ्ट तैयार करना शामिल था। प्रभावित परिवारों ने विशेष रूप से यह मांग रखी कि कुल 52 पात्र व्यक्तियों को स्थाई रोजगार उपलब्ध कराए जाएँ, जिनके आवेदन अब तक प्रक्रिया में हैं। उपमंडलाधिकारी ने परियोजना अधिकारियों को निर्देश दिए कि रोजगार की मांग करने वाले आवेदकों की पूरी जानकारी प्रस्तुत की जाए और वर्तमान स्थिति स्पष्ट की जाए।

    बैठक में भूमि अधिग्रहण से संबंधित शिकायतों, विशेषकर मौजा नरौला, निरथ, तहसील रामपुर में डेंजर ज़ोन में आई भूमि मामलों पर भी चर्चा हुई। इसके अलावा, फसल और आवासीय क्षति मुआवजा प्रकरणों, लंबित फसल क्षति आकलन, मकानों में आई दरारों के मामलों और पूर्व में वितरित मुआवजा का विवरण भी प्रस्तुत किया गया। बैठक में डंपिंग साइट भैराखड़ और निन्नू से प्रभावित क्षेत्रों में फसल क्षति मापने के लिए ज़ोन निर्धारण, ग्राम पंचायत दत्तनगर में फसल क्षति आकलन (वर्ष 2021-22 एवं 2022-23), और मुआवजा दायरे में शिथिलता एवं डोई शरण क्षेत्र को शामिल करने पर भी चर्चा हुई।

    अंत में, उपमंडलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि पुनर्वास एवं पुनर्स्थापन, फसल और आवासीय क्षति मुआवजा से जुड़े प्रकरणों का समयबद्ध, पारदर्शी और समन्वयपूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

    बैठक में एचओपी लुहरी विवेक शर्मा, जीएम (आर एंड आर) अलका शैशवाल, विषय विशेषज्ञ (बागवानी) संजय चौहान, कृषि विभाग से करण गुलेरिया, पंचायत प्रतिनिधि और राजस्व अधिकारी उपस्थित रहे।

    #AffectedFamilies #CropCompensation #HydroPowerProject #LuhriHydropower #RampurBushahr #Rehabilitation #RRPlan
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleMandi: अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव मंडी 2026: वॉयस ऑफ शिवरात्रि और सांस्कृतिक संध्याओं के ऑडिशन 3 फरवरी से
    Next Article दैनिक राशिफल 29 जनवरी 2026 | मेष से मीन तक पढ़ें
    ARB Times Desk
    • Website

    Related Posts

    Shimla: 33 साल तक के होमगार्ड अब पुलिस भर्ती में ले सकेंगे भाग, आयु सीमा में मिली 5 साल की छूट

    August 12, 2026

    Delhi: केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर से मिले विक्रमादित्य सिंह, नए शहर और शहरी परियोजनाओं के लिए मांगा केंद्र का सहयोग

    August 7, 2026

    Delhi: विक्रमादित्य सिंह ने गडकरी से की मुलाकात, हिमाचल की सड़क परियोजनाओं पर मिली बड़ी सौगात

    August 6, 2026

    Shimla: 1000 नई ई-बसें और 100 हाइड्रोजन बसें खरीदेगी सरकार, मुख्यमंत्री ने 297 इलेक्ट्रिक बसों को दिखाई हरी झंडी

    July 30, 2026

    Shimla: 6 से 8 अगस्त तक ब्लॉक स्तर पर होंगे ‘अपना परिवार सुखी परिवार’ जन-संवाद कार्यक्रम: मुख्यमंत्री सुक्खू

    July 30, 2026

    Himachal Pradesh: हिमाचल में खनिज राजस्व में तीन वर्षों में 70% बढ़ोतरी, पर्यावरण संरक्षण के साथ वैज्ञानिक खनन पर जोर: मुख्यमंत्री

    July 29, 2026

    Himachal : लाहौल में बड़ा हादसा: संसारी-किलाड़ मार्ग पर टाटा सूमो पर गिरी चट्टान; 6 माह की बच्ची समेत सभी 13 लोगों की मौत

    July 25, 2026

    Cabinet: सुक्खू कैबिनेट का बड़ा फैसला: मानदेय में बढ़ोतरी, नई भर्तियां और कई विकास परियोजनाओं को हरी झंडी

    July 20, 2026

    Shimla: मुख्यमंत्री का बागवानों को बड़ा तोहफा, 45 करोड़ रुपये का भुगतान जारी, HMIS पोर्टल लॉन्च

    July 17, 2026

    HPRCA: ओटीए, रेडियोग्राफर और वरिष्ठ प्रयोगशाला तकनीशियन के 105 अतिरिक्त पदों पर मांगे आवेदन

    July 12, 2026

    Shimla: मुख्यमंत्री सुक्खू बोले: वीबी-जी-राम-जी योजना हिमाचल के हित में नहीं, केंद्र सरकार के समक्ष उठाएंगे मामला

    July 8, 2026

    Oman: हिमाचल से पहली बार ओमान पहुंची ताजी चेरी और प्लम की खेप, बागवानों के लिए खुले अंतरराष्ट्रीय बाजार के नए द्वार

    July 2, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    August 2026
    MTWTFSS
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31 
    « Jul    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 1 8 6 1 3
    Users Today : 4
    Total Users : 118613
    Total views : 234941
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.