Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    Tuesday, September 8
    एआरबी टाइम्स
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    हिमाचल प्रदेश

    शिमला रिज मैदान पर राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह, एंटी चिट्टा अभियान का संदेश

    शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया। झांकियों और नुक्कड़ नाटक से एंटी चिट्टा अभियान का संदेश दिया गया।
    ARB Times DeskBy ARB Times DeskJanuary 27, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)
    शिमला के रिज मैदान पर राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस समरोह में कार्यक्रम प्रस्तुत करते हुए।

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो | शिमला

    शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर सोमवार को राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह पूरे हर्ष और उल्लास के साथ आयोजित किया गया। समारोह की अध्यक्षता हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू, नेता प्रतिपक्ष जय राम ठाकुर और लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे। समारोह में भव्य परेड, विभागीय झांकियों का प्रदर्शन और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम मुख्य आकर्षण रहे।

    सांस्कृतिक कार्यक्रमों के दौरान एकलव्य कला मंच, हिमाचल प्रदेश पुलिस प्रथम वाहिनी आईआरबीएन बनगढ़, ऊना की ओर से एंटी चिट्टा अभियान के तहत नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया। इस प्रस्तुति के माध्यम से युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश दिया गया।इसके अलावा उत्तर क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र पटियाला के जम्मू-कश्मीर, हरियाणा और उत्तराखंड के दलों सहित हमीरपुर व शिमला के सांस्कृतिक दलों ने शानदार प्रस्तुतियां दीं। रिज मैदान पर निकाली गई झांकियों में पुलिस विभाग की झांकी विशेष आकर्षण रही, जिसमें चिट्टा नशे के विरुद्ध चल रहे जागरूकता अभियानों को दर्शाया गया।

    ऋतिक चौहान को मिला उत्तम जीवन रक्षा पदक

    राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने ऋतिक चौहान (गांव गागना, चौपाल, जिला शिमला) को वर्ष 2024 के उत्तम जीवन रक्षा पदक से सम्मानित किया। उन्होंने रेलवे ट्रैक पर खेल रही दो बच्चियों की जान बचाई थी, जिसमें वे स्वयं घायल हो गए। परेड कमांडर लेफ्टिनेंट शाश्वत तिवारी (जे एंड के राइफल) के नेतृत्व में सेना, आईटीबीपी, एसएसबी, पंजाब पुलिस, हिमाचल पुलिस, एनसीसी, एनएसएस, स्काउट एंड गाइड और आपदा प्रबंधन दल ने मार्च पास्ट किया।  समारोह में विधायक मोहन लाल ब्राक्टा, कुलदीप सिंह राठौर, महापौर सुरेंद्र चौहान, मुख्य सचिव संजय गुप्ता, डीजीपी अशोक तिवारी, उपायुक्त अनुपम कश्यप सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

    #DrugFreeHimachal #HimachalNews #HimachalPolice #himachalpradesh #IndianArmy #RepublicDay #RepublicDay2026 #RepublicDayCelebration #RidgeGround #Shimla #ShimlaNews
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleRampur Bushahr: एलएचईपी-1 में 77वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास, गरिमा एवं देशभक्ति के साथ मनाया गया
    Next Article दैनिक राशिफल 27 जनवरी 2026 | मेष से मीन तक पढ़ें
    ARB Times Desk
    • Website

    Related Posts

    Shimla: सड़क सुरक्षा और रख-रखाव को मजबूत करने के लिए अहम संशोधन : विक्रमादित्य सिंह

    September 5, 2026

    Shimla: 33 साल तक के होमगार्ड अब पुलिस भर्ती में ले सकेंगे भाग, आयु सीमा में मिली 5 साल की छूट

    August 12, 2026

    Delhi: केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर से मिले विक्रमादित्य सिंह, नए शहर और शहरी परियोजनाओं के लिए मांगा केंद्र का सहयोग

    August 7, 2026

    Delhi: विक्रमादित्य सिंह ने गडकरी से की मुलाकात, हिमाचल की सड़क परियोजनाओं पर मिली बड़ी सौगात

    August 6, 2026

    Shimla: 1000 नई ई-बसें और 100 हाइड्रोजन बसें खरीदेगी सरकार, मुख्यमंत्री ने 297 इलेक्ट्रिक बसों को दिखाई हरी झंडी

    July 30, 2026

    Shimla: 6 से 8 अगस्त तक ब्लॉक स्तर पर होंगे ‘अपना परिवार सुखी परिवार’ जन-संवाद कार्यक्रम: मुख्यमंत्री सुक्खू

    July 30, 2026

    Himachal Pradesh: हिमाचल में खनिज राजस्व में तीन वर्षों में 70% बढ़ोतरी, पर्यावरण संरक्षण के साथ वैज्ञानिक खनन पर जोर: मुख्यमंत्री

    July 29, 2026

    Himachal : लाहौल में बड़ा हादसा: संसारी-किलाड़ मार्ग पर टाटा सूमो पर गिरी चट्टान; 6 माह की बच्ची समेत सभी 13 लोगों की मौत

    July 25, 2026

    Cabinet: सुक्खू कैबिनेट का बड़ा फैसला: मानदेय में बढ़ोतरी, नई भर्तियां और कई विकास परियोजनाओं को हरी झंडी

    July 20, 2026

    Shimla: मुख्यमंत्री का बागवानों को बड़ा तोहफा, 45 करोड़ रुपये का भुगतान जारी, HMIS पोर्टल लॉन्च

    July 17, 2026

    HPRCA: ओटीए, रेडियोग्राफर और वरिष्ठ प्रयोगशाला तकनीशियन के 105 अतिरिक्त पदों पर मांगे आवेदन

    July 12, 2026

    Shimla: मुख्यमंत्री सुक्खू बोले: वीबी-जी-राम-जी योजना हिमाचल के हित में नहीं, केंद्र सरकार के समक्ष उठाएंगे मामला

    July 8, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    September 2026
    MTWTFSS
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930 
    « Aug    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 2 1 8 8 6
    Users Today : 0
    Total Users : 121886
    Total views : 240199
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.