Close Menu
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • कांगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • ऊना
    • चंबा
    • मंडी
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
    • बिलासपुर
    • रामपुर बुशहर
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
    • अदालत
  • स्पोर्ट्स
  • मौसम
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram Threads
Facebook X (Twitter) Instagram
एआरबी टाइम्स
Subscribe
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • कांगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • ऊना
    • चंबा
    • मंडी
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
    • बिलासपुर
    • रामपुर बुशहर
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
    • अदालत
  • स्पोर्ट्स
  • मौसम
  • राशिफल
एआरबी टाइम्स
राजनीति

Himachal Politics: कांग्रेस सरकार के साढ़े तीन साल के कार्यकाल पर भाजपा तैयार करेगी विस्तृत चार्जशीट

Himachal Politics: हिमाचल में भाजपा कांग्रेस सरकार के साढ़े तीन साल के कार्यकाल पर विस्तृत चार्जशीट तैयार करेगी। इसे जनता के बीच ले जाकर सरकार के कामकाज को मुद्दा बनाएगी।
ARB Times DeskBy ARB Times DeskJuly 8, 2026Updated:July 8, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit Email
Follow Us
Facebook X (Twitter)

एआरबी टाइम्स ब्यूरो | शिमला 

हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सरकार की नीतियों और प्रशासनिक विफलताओं के खिलाफ भाजपा ने मोर्चा खोल दिया है। शिमला के चक्कर स्थित प्रदेश मुख्यालय ‘दीपकमल’ में आयोजित भाजपा कोर ग्रुप की एक महत्वपूर्ण बैठक में यह निर्णय लिया गया है कि सरकार के साढ़े तीन साल के कार्यकाल की एक विस्तृत ‘चार्जशीट’ (आरोप पत्र) तैयार की जाएगी। भाजपा कोर ग्रुप ने तय किया है कि सरकार की जनविरोधी नीतियों और विफलताओं को उजागर करने के लिए एक व्यापक प्रदेशव्यापी जनआंदोलन चलाया जाएगा, जिसके तहत इस चार्जशीट को गांव-गांव और शहर-शहर जाकर जनता के बीच ले जाया जाएगा।

गारंटियों और विकास के दावों पर साधा निशाना

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि चुनाव से पहले महिलाओं, युवाओं, कर्मचारियों, किसानों और बागवानों से अनेक लोकलुभावन वादे किए गए थे, लेकिन सत्ता में आने के बाद अधिकांश गारंटियां अधूरी रह गईं। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में गरीबों का राशन महंगा कर दिया गया है, कानून-व्यवस्था बेहद कमजोर हो चुकी है और विभिन्न प्रकार के माफिया लगातार सक्रिय हो रहे हैं। डॉ. बिंदल ने कहा कि मुफ्त बिजली, महिलाओं को आर्थिक लाभ और दूध व गोबर खरीद जैसी बड़ी घोषणाएं केवल चुनावी नारे बनकर रह गईं और धरातल पर कुछ नहीं दिखा। मुख्यमंत्री की ओर से वर्ष 2027 में दोबारा सरकार बनाने के दावों पर पलटवार करते हुए उन्होंने कहा कि हाल ही में हुए पंचायती राज और नगर निकाय चुनावों में मतदाताओं ने कांग्रेस को नकार दिया है और यही जनता विधानसभा चुनाव में भी अपनी निर्णायक प्रतिक्रिया देगी।

राम मंदिर मुद्दे पर राजनीतिक मजबूरी का आरोप

अयोध्या में राम मंदिर को लेकर कांग्रेस के रुख पर सवाल उठाते हुए भाजपा ने कहा कि कांग्रेस का इतिहास हमेशा भगवान श्रीराम के जन्मस्थान पर मंदिर निर्माण का विरोध करने, न्यायालयों में दलीलें देने और राम जन्मभूमि आंदोलन को दबाने का रहा है। कांग्रेस ने हमेशा तुष्टीकरण की राजनीति के कारण करोड़ों लोगों की आस्था की उपेक्षा की। आज यदि कांग्रेस के नेता राम मंदिर जा रहे हैं, तो यह उनकी वास्तविक आस्था नहीं बल्कि राजनीतिक मजबूरी का परिणाम है। देश और प्रदेश की जनता रामभक्तों पर हुए दमन और अदालतों में कांग्रेस के पुराने स्टैंड को अच्छी तरह याद रखती है, इसलिए उनकी बदलती भाषा को भली-भांति समझती है।

बैठक में शामिल रहा पार्टी का शीर्ष नेतृत्व

भाजपा कोर ग्रुप की बैठक में प्रदेश भाजपा का शीर्ष नेतृत्व एकजुट नजर आया। बैठक में मुख्य रूप से भाजपा प्रदेश प्रभारी श्रीकांत शर्मा, सह प्रभारी संजय टंडन, नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद अनुराग सिंह ठाकुर, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व सांसद सुरेश कश्यप, राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन और राज्यसभा सांसद डॉ. सिकंदर कुमार सहित कोर ग्रुप के सभी वरिष्ठ सदस्य उपस्थित रहे। बैठक में प्रदेश की वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों, हाल ही में हुए स्थानीय चुनावों के परिणामों और आगामी संगठनात्मक रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। पार्टी ने संकल्प लिया है कि आने वाले समय में मजबूत संगठन और व्यापक जनसंपर्क अभियानों के माध्यम से प्रदेश हित, विकास और सुशासन के मुद्दों को मजबूती से उठाया जाएगा।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Tumblr Telegram Email
Previous ArticleShimla : मानसून से निपटने को PWD तैयार: 15,500 कर्मचारी मैदान में, विक्रमादित्य सिंह बोले- आपात स्थिति के लिए 6 बेली ब्रिज रिजर्व
Next Article Shimla: मुख्यमंत्री सुक्खू बोले: वीबी-जी-राम-जी योजना हिमाचल के हित में नहीं, केंद्र सरकार के समक्ष उठाएंगे मामला
ARB Times Desk
  • Website

Related Posts

Shimla : जयराम ठाकुर का कांग्रेस पर तीखा हमला: बोले- राम मंदिर जाना सुक्खू सरकार की आस्था नहीं, राजनीतिक मजबूरी

July 7, 2026

Mandi Zila Parishad: अमरू राम निर्विरोध अध्यक्ष, बोदी देवी बनीं उपाध्यक्ष

July 2, 2026

Shimla: वीबी-जी रामजी योजना पर मुख्यमंत्री जनता को गुमराह कर रहे हैं : राकेश डोगरा

June 28, 2026

Rampur Bushahr: एसजेवीएन परियोजना में संविदा कर्मचारियों का धरना तीसरे दिन भी जारी, मांगों पर वार्ता न होने से बढ़ा रोष

June 19, 2026

Rampur Bushahr: कैन में पेट्रोल-डीजल न मिलने से ठप हो रहे कृषि कार्य, सरकार दे राहत: कौल सिंह नेगी

June 16, 2026

Rampur Bushahr: खनेरी अस्पताल में एक्स-रे और अल्ट्रासाउंड सेवाएं ठप, मरीजों की बढ़ी परेशानी; कौल सिंह नेगी

June 14, 2026

Rampur Bushahr: जनता के मुद्दों पर संघर्ष तेज करेगी सीपीआई(एम), संगठन विस्तार का लिया संकल्प

June 12, 2026

BJP: भाजपा मंडल रामपुर ने “विकसित भारत संकल्प” अभियान को लेकर बनाई रणनीति, 21 जून तक होंगे विभिन्न कार्यक्रम

June 8, 2026

Shimla : हार की बौखलाहट में जनादेश और जनप्रतिनिधियों का अपमान कर रही सरकार : जयराम ठाकुर

June 7, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

July 2026
MTWTFSS
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031 
« Jun    
Useful links

🛡️ Government Links

  • भारत सरकार पोर्टल
  • हिमाचल प्रदेश सरकार
  • हिमाचल पुलिस
  • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
  • NIC
  • RTI Online
  • Election Commission of India

🎓 Education & Universities

  • HP University (HPU)
  • Central University HP
  • SPU Mandi
  • IGMC Shimla
  • HP Technical University

💼 Jobs & Services

  • National Career Service
  • HP Employment Portal
  • HPPSC
  • HPSSSB
  • MyGov India
  • UIDAI Aadhaar Services
Categories
Archives

Our Visitor

1 1 4 7 5 3
Users Today : 214
Total Users : 114753
Total views : 228240
Advertisement

आपकी बात, हमारी आवाज़

खबर, शिकायत, सुझाव या स्थानीय समस्या की जानकारी हमें भेजें।

📞 9418210413
✉️ editor@arbtimes.in
अभी कॉल करें ईमेल भेजें
ARB Times | आपकी खबर, आपकी आवाज़
Home Himachal Crime Politics
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • About us
  • Contact us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy 
  • Editorial Policy
  • Terms & Conditions
© 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.