Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, November 17
    एआरबी टाइम्स
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    हिमाचल प्रदेश

    Shimla: मेरिट में आने पर चिल्ड्रन ऑफ स्टेट ने की मॉल रोड़ की सैर, बच्चियों को पसंदीदा उपहार देकर किया सम्मानित

    ARB Times DeskBy ARB Times DeskJuly 9, 2025Updated:November 23, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Follow Us
    Google News Flipboard

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो

    शिमला। “सरकार ही मां सरकार ही पिता” कर्तव्य पर आधारित मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना के तहत जिला प्रशासन शिमला ने बालिका आश्रम मशोबरा में दसवीं कक्षा की मेरिट आने पर दो चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट को मॉल रोड़ की सैर कराई।

    इस दौरान उपायुक्त अनुपम कश्यप और पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार गांधी के साथ दोनों चिल्ड्रन ऑफ स्टेट ने मॉल रोड़ की सैर की और हाई एंड कैफे में भी बच्चों ने अपनी पसंद के व्यंजनों का आनंद लिया। दोनों छात्राओं को दसवीं की परीक्षा ने बेहतरीन प्रदर्शन करने पर उनकी पसंद के उपहार देकर भी सम्मानित किया। रितिका ने कक्षा 10वीं में 640 अंक यानि 91.6 फीसदी और रीना ने 630 अंक यानि 90 फीसदी के साथ परीक्षा उत्तीर्ण की है। दोनों छात्राएं राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मशोबरा में अध्ययनरत है।
    उपायुक्त ने दोनों बच्चों से बातचीत होते हुए कहा कि इसी तरह शिक्षा के क्षेत्र में बेहतरीन तरीके से अपने लक्ष्य को हासिल करते रहें। उन्होंने दोनों बच्चियों को अपने नैतिक मूल्यों और पढ़ाई को लेकर निरंतर कार्य करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि मेहनत का कोई शॉर्ट कट नहीं होता है। उन्होंने अन्य बच्चों को भी मेहनत की राह पर ही लक्ष्य हासिल करने का आह्वान किया।

    उपायुक्त ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू की महत्वाकांक्षी *मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना* के तहत चिल्ड्रन ऑफ स्टेट की “सरकार ही मां सरकार ही पिता है”। प्रदेश सरकार ‘मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना’ के तहत चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट की पढ़ाई-लिखाई का पूरा खर्च उठा रही है, साथ ही उन्हें मासिक पॉकेट मनी भी प्रदान कर रही है। यह योजना चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट को संबल देने में मील का पत्थर साबित हो रही है।

    उपायुक्त अनुपम कश्यप ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री ने बेसहारा बच्चों को चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट का दर्जा देकर समाज में एक नई मिसाल पेश की है। इससे जहां पर चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट को सुरक्षित जीवन मिल पा रहा है, वहीँ उनके जीवन में सुधार भी आना शुरू हो गया है। बच्चों के पालन पोषण में अब न तो वित्तीय चुनौती आड़े आती है और न ही समावेशी योजना।

    सुख आश्रय योजना को सरकार द्वारा 28 फरवरी 2023 को अधिसूचित किया गया था। इस योजना के तहत जिला शिमला में वर्तमान में 0-27 आयु वर्ग के 581
    बच्चों की पहचान कर उन्हे चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट घोषित कर इस योजना के तहत पात्रता प्रमाण पत्र जारी किए गए हैं।

    उपायुक्त ने कहा कि मुख्यमंत्री के आदेशों पर ही शिमला जिला से 22 ‘चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट’ को हवाई यात्रा के माध्यम से गोवा, दिल्ली, आगरा, चंडीगढ़ आदि का भ्रमण करवाया गया था। जिंदगी में पहली बार चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट ने हवाई यात्रा की है। सभी चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट ने हवाई यात्रा का खूब आंनद लिया था।

    इस मौके पर अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी ज्योति राणा और जिला कार्यक्रम अधिकारी ममता पाल भी मौजूद रहे।

    #BetiyonKiUdaan #ChildrenOfTheState #ChildrenWelfare #CMSSY #EducationForAll #EmpoweredByEducation #FirstMallRoadVisit #GirlChildEmpowerment #GovtAsGuardian #HappinessThroughHope #HimachalPradeshGovt #InspiringJourney #LifeChangingInitiative #MeritMatters #MeritoriousStudents #ProudMoment #ShimlaAdministration #SocialWelfareInitiative #StateSupportSystem #SuccessStory #SukhvinderSinghSukhu #बालअधिकार #सुखआश्रययोजना
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email WhatsApp
    Previous Articleकिन्नू स्कूल की छात्रा वंशिका का नवोदय ठियोग में प्लस वन में चयन
    Next Article Mandi : CM सुक्खू का बड़ा एलान: मकान के लिए ₹7 लाख, पशु हानि पर ₹50 हजार की सहायता
    ARB Times Desk
    • Website

    Related Posts

    HP Cabinet: हिमाचल कैबिनेट के बड़े फैसले: महिलाओं को हर माह 1500 रुपये, 300 यूनिट मुफ्त बिजली; 3.50 लाख महिलाओं को मिलेगा लाभ

    November 13, 2026

    Shimla: बीबीएमबी एरियर मामले में हिमाचल को ऐतिहासिक जीत, 20 वर्षों में मिलेंगे 20 हजार करोड़ रुपये : मुख्यमंत्री

    November 6, 2026

    Education: हिमाचल में सीबीएसई स्कूलों के लिए 3,100 शिक्षकों की भर्ती को मंजूरी, 30 हजार रुपये मिलेगा मासिक मानदेय

    October 28, 2026

    Rampur Bushahr: सराहन में कल होगा वीरभद्र सिंह की प्रतिमा का अनावरण, 8 से 10 हजार लोगों के पहुंचने की संभावना

    October 17, 2026

    Police: हिमाचल पुलिस कांस्टेबल भर्ती: PST-PET के ई-कॉल लेटर जारी, अभ्यर्थी ऐसे करें डाउनलोड

    October 14, 2026

    Shimla: हिम ई-पंचायत प्रोसिडिंग सिस्टम लॉन्च करने वाला देश का पहला राज्य बना हिमाचल

    September 25, 2026

    Shimla: किशाऊ परियोजना में हिमाचल के हित सुरक्षित, 2000 करोड़ का वित्तीय बोझ लाभान्वित राज्य उठाएंगे

    September 15, 2026

    Shimla: नशा तस्करों की कमाई अब जनता की होगी : मुख्यमंत्री

    September 12, 2026

    Delhi: केंद्रीय ऊर्जा मंत्री से मिले CM सुक्खू, शानन-बैरा स्यूल समेत हिमाचल के विद्युत मुद्दे उठाए

    September 8, 2026

    Shimla: सड़क सुरक्षा और रख-रखाव को मजबूत करने के लिए अहम संशोधन : विक्रमादित्य सिंह

    September 5, 2026

    Shimla: 33 साल तक के होमगार्ड अब पुलिस भर्ती में ले सकेंगे भाग, आयु सीमा में मिली 5 साल की छूट

    August 12, 2026

    Delhi: केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर से मिले विक्रमादित्य सिंह, नए शहर और शहरी परियोजनाओं के लिए मांगा केंद्र का सहयोग

    August 7, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    What's Hot

    Shimla: मीमांसा – 2025: बाल साहित्य महोत्सव का भव्य आरंभ

    April 18, 2025

    Mandi: आपदा से हुए नुकसान का जायजा लेने मंडी पहुंचा केंद्रीय दल, धर्मपुर क्षेत्र में लिया स्थलीय निरीक्षण

    July 19, 2025

    Himachal : 16 कॉलेज अब नहीं होंगे बंद, सरकार शुरू करेगी प्रोफेशनल-रोजगार आधारित कोर्स

    November 5, 2025

    Rampur Bushahr: धर्मशाला में किए वादे जल्द पूरे करें सीएम, नहीं तो होगा सचिवालय घेराव: पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन रामपुर

    December 15, 2025

    Suicide Case : शिमला में 12वीं की छात्रा ने आत्महत्या की: दूसरी बार फेल होने पर उठाया दुखद कदम

    May 19, 2025

    AIIMS Bilaspur: हिमाचल में पहली सफल हैंड रिवैस्कुलराइजेशन सर्जरी, एम्स बिलासपुर ने बचाया मरीज का हाथ

    August 12, 2026
    November 2026
    MTWTFSS
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30 
    « Oct    
    Archives
    Categories

    Our Visitor

    1 2 9 0 9 2
    Users Today : 0
    Total Users : 129092
    Total views : 252036
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.