Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    एआरबी टाइम्स
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    Subscribe
    एआरबी टाइम्स
    हिमाचल प्रदेश

    Mandi : CM सुक्खू का बड़ा एलान: मकान के लिए ₹7 लाख, पशु हानि पर ₹50 हजार की सहायता

    ARB Times DeskBy ARB Times DeskJuly 10, 2025Updated:November 23, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो

    मंडी। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बुधवार को मंडी जिले के सराज विधानसभा क्षेत्र में आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने बगस्याड़ राहत शिविर में ठहरे प्रभावित परिवारों से मुलाकात की और उन्हें हरसंभव सहायता देने का भरोसा दिलाया। मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि जिन लोगों के मकान बादल फटने से पूरी तरह तबाह हो गए हैं, उन्हें राज्य सरकार की ओर से 7 लाख रुपये की सहायता राशि दी जाएगी। यह प्रस्ताव जल्द ही कैबिनेट में लाया जाएगा। इसके अलावा जिनकी गायें आपदा में मारी गई हैं, उन्हें 50,000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।

    CM सुक्खू ने लोगों से आग्रह किया कि वे नए मकान नदी-नालों से कम से कम 50 से 100 मीटर दूर बनाएं, ताकि भविष्य में प्राकृतिक आपदाओं के खतरे को कम किया जा सके। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जहां भी संभव होगा, राज्य सरकार प्रभावित परिवारों को भूमि भी उपलब्ध करवाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश का 68% क्षेत्र वन भूमि में आता है, इसलिए पुनर्वास के लिए केंद्र सरकार की अनुमति आवश्यक है। उन्होंने प्रदेश के सभी सांसदों से अपील की कि वे केंद्र से वन भूमि आवंटन की अनुमति दिलवाने में मदद करें। सीएम सुक्खू ने थुनाग, लांबाथाच और जंजैहली जैसे अन्य प्रभावित क्षेत्रों का भी दौरा किया। उन्होंने कहा कि सड़कों की बहाली एक बड़ी चुनौती है, लेकिन इसके लिए 50 से अधिक जेसीबी और भारी मशीनरी कार्य में लगी हैं। मुख्यमंत्री ने मंडी प्रशासन की सराहना करते हुए कहा कि राहत कार्य प्रभावी ढंग से चलाए जा रहे हैं।

    🧭 राजनीति नहीं, सेवा का समय

    CM ने कहा, कुछ लोग इस संवेदनशील समय में भी राजनीति करने में लगे हैं। सोशल मीडिया पर अफवाहें फैलाना दुर्भाग्यपूर्ण है। यह समय सेवा का है, राजनीति का नहीं। उन्होंने बताया कि राहत कार्यों में भारतीय वायुसेना के दो हेलिकॉप्टर भी उपयोग किए जा रहे हैं। अब तक मंडी जिले में 19 लोगों की मौत, सैकड़ों घर ढहने और हजारों लोगों के विस्थापन की पुष्टि हुई है। प्रशासन ने 2,657 राशन किट, 3,603 तिरपाल, और 17 राहत शिविरों में 677 लोगों को आश्रय प्रदान किया है।

    सुक्खू और जयराम ने थुनाग बाजार में किया संयुक्त निरीक्षण

    थुनाग बाजार में बादल फटने से हुए नुकसान का जायजा लेते सीएम सुक्खू और पूर्व सीएम जयराम। स्रोत : विभाग

    मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने बुधवार को सराज विधानसभा क्षेत्र के तहत आपदा प्रभावित थुनाग बाजार का संयुक्त निरीक्षण किया। दोनों नेताओं ने स्थानीय लोगों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं और उन्हें हर संभव सहायता प्रदान करने का भरोसा दिलाया। निरीक्षण के बाद पत्रकारों से बात करते हुए मुख्यमंत्री सुक्खू ने बताया कि वह जल्द नई दिल्ली जाकर केंद्र सरकार के मंत्रियों से मिलेंगे और हिमाचल प्रदेश के लिए विशेष सहायता पैकेज की मांग करेंगे। उन्होंने कहा कि इस पैकेज से प्रभावित परिवारों को राहत पहुंचाने के साथ-साथ उनका पुनर्वास सुनिश्चित किया जाएगा। मुख्यमंत्री सुक्खू स्थानीय निवासी बुद्धिराज के घर भी पहुंचे, जिनकी जान इस आपदा में गई थी। उन्होंने शोकसंतप्त परिजनों से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की और आश्वस्त किया कि राज्य सरकार इस कठिन समय में हरसंभव सहायता प्रदान करेगी।

     

    #CloudburstMandi #CMsukhu #DisasterReliefHP #FloodRehabilitation #HimachalFlood2025 #HimachalPolitics #JPVSukhvinder #SaranFloodDamage #ThunagInspection
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleShimla: मेरिट में आने पर चिल्ड्रन ऑफ स्टेट ने की मॉल रोड़ की सैर, बच्चियों को पसंदीदा उपहार देकर किया सम्मानित
    Next Article हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की B.Ed परीक्षाएं 14 जुलाई से, शेड्यूल जारी
    ARB Times Desk
    • Website

    Related Posts

    Delhi: केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर से मिले विक्रमादित्य सिंह, नए शहर और शहरी परियोजनाओं के लिए मांगा केंद्र का सहयोग

    August 7, 2026

    Delhi: विक्रमादित्य सिंह ने गडकरी से की मुलाकात, हिमाचल की सड़क परियोजनाओं पर मिली बड़ी सौगात

    August 6, 2026

    Shimla: 1000 नई ई-बसें और 100 हाइड्रोजन बसें खरीदेगी सरकार, मुख्यमंत्री ने 297 इलेक्ट्रिक बसों को दिखाई हरी झंडी

    July 30, 2026

    Shimla: 6 से 8 अगस्त तक ब्लॉक स्तर पर होंगे ‘अपना परिवार सुखी परिवार’ जन-संवाद कार्यक्रम: मुख्यमंत्री सुक्खू

    July 30, 2026

    Himachal Pradesh: हिमाचल में खनिज राजस्व में तीन वर्षों में 70% बढ़ोतरी, पर्यावरण संरक्षण के साथ वैज्ञानिक खनन पर जोर: मुख्यमंत्री

    July 29, 2026

    Himachal : लाहौल में बड़ा हादसा: संसारी-किलाड़ मार्ग पर टाटा सूमो पर गिरी चट्टान; 6 माह की बच्ची समेत सभी 13 लोगों की मौत

    July 25, 2026

    Cabinet: सुक्खू कैबिनेट का बड़ा फैसला: मानदेय में बढ़ोतरी, नई भर्तियां और कई विकास परियोजनाओं को हरी झंडी

    July 20, 2026

    Shimla: मुख्यमंत्री का बागवानों को बड़ा तोहफा, 45 करोड़ रुपये का भुगतान जारी, HMIS पोर्टल लॉन्च

    July 17, 2026

    HPRCA: ओटीए, रेडियोग्राफर और वरिष्ठ प्रयोगशाला तकनीशियन के 105 अतिरिक्त पदों पर मांगे आवेदन

    July 12, 2026

    Shimla: मुख्यमंत्री सुक्खू बोले: वीबी-जी-राम-जी योजना हिमाचल के हित में नहीं, केंद्र सरकार के समक्ष उठाएंगे मामला

    July 8, 2026

    Oman: हिमाचल से पहली बार ओमान पहुंची ताजी चेरी और प्लम की खेप, बागवानों के लिए खुले अंतरराष्ट्रीय बाजार के नए द्वार

    July 2, 2026

    Traditional Products: हिमाचल के 8 पारंपरिक उत्पादों को मिला GI टैग, अब प्रदेश के 17 उत्पादों को मिली भौगोलिक पहचान

    July 2, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    August 2026
    MTWTFSS
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31 
    « Jul    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 1 7 8 5 5
    Users Today : 28
    Total Users : 117855
    Total views : 233840
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.