Author: ARB Times Desk

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रचाेली में बुधवार को नशे के खिलाफ जनजागरूकता को मजबूत करने के उद्देश्य से एंटी-चिट्टा विरोधी रैली का आयोजन किया गया। इस रैली में विद्यालय प्रबंधन समिति (एसएमसी) के अध्यक्ष ज्योति लाल, पंचायत प्रतिनिधियों, अभिभावकों तथा शिक्षक-शिक्षिकाओं ने विशेष रूप से भाग लिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं और ग्रामीण समुदाय को चिट्टे सहित अन्य नशीले पदार्थों के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना था। रैली में शामिल स्कूली छात्र-छात्राओं ने हाथों में जागरूकता संदेशों वाली तख्तियां लेकर गांव की गलियों में मार्च किया और नशे से होने वाले सामाजिक, मानसिक व…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर सीनियर नेशनल वॉलीबॉल प्रतियोगिता के लिए हिमाचल प्रदेश टीम का प्रशिक्षण एवं चयन शिविर दत्तात्रे वॉलीबॉल एकेडमी, दत्तनगर (रामपुर) में शुरू हो गया है। इस शिविर में प्रदेश के सर्वश्रेष्ठ 24 खिलाड़ियों को शामिल किया गया है, जिन्हें कोच प्रतीक शर्मा द्वारा विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण शिविर के दौरान 14 खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा, जो उत्तर प्रदेश के बनारस में आयोजित होने वाली सीनियर नेशनल वॉलीबॉल प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे। चयनित टीम एक जनवरी 2026 को प्रतियोगिता स्थल के लिए रवाना होगी। दत्तात्रे वॉलीबॉल एकेडमी दत्तनगर के संस्थापक…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो । शिमला  HP Patwari Recruitment : हिमाचल प्रदेश सरकार ने पटवारी भर्ती प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया है। अब प्रदेश में पटवारियों की भर्ती जिला कैडर की बजाय स्टेट कैडर में की जाएगी। इस नए नियम के लागू होने के बाद चयनित पटवारियों की सेवाएं हिमाचल प्रदेश के किसी भी जिले में ली जा सकेंगी। सरकार का मानना है कि इस फैसले से प्रशासनिक व्यवस्था अधिक प्रभावी होगी और राजस्व सेवाओं में समानता आएगी। राजस्व विभाग में लंबे समय से रिक्त पड़े पदों को भरने के लिए सरकार ने 530 पटवारी पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, किन्नाैर जनजातीय जिला किन्नौर के रिकांग पिओ स्थित उपायुक्त कार्यालय के सभागार में आज कल्पा तहसील में आयोजित होने वाले राऊलाने उत्सव तथा सांगला तहसील में मनाए जाने वाले होली उत्सव की तैयारियों को लेकर एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त डॉ. अमित कुमार शर्मा ने की। उपायुक्त ने दोनों उत्सवों के सफल एवं शांतिपूर्ण आयोजन के लिए सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ समयबद्ध ढंग से सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने उत्सवों के दौरान शांति, सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने पर विशेष बल दिया।…

Read More

शिमला। राज्य सरकार ने रामपुर के मझेवली गांव निवासी भूपेश कुमार धीमान को एचपीएमसी के निदेशक मंडल में गैर-सरकारी निदेशक नियुक्त किया है। बागवानी विभाग की ओर से इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गई है। भूपेश धीमान पूर्व में जिला परिषद सदस्य रह चुके हैं। स्थानीय समस्याओं और जनहित के मुद्दों पर उनकी निरंतर सक्रियता के चलते उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। राज्य सरकार का मानना है कि उनका किसानों से जुड़ा दृष्टिकोण उपक्रम के कार्यों को नई दिशा देगा। इससे निगम के निर्णयों में किसानों की वास्तविक जरूरतों और जमीनी परिस्थितियों को बेहतर ढंग से शामिल…

Read More