एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप ने कहा कि क्रिसमस और नए साल के अवसर पर शिमला में बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचेंगे। ऐसे में पर्यटकों और स्थानीय लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसी उद्देश्य से शोघी और तारादेवी के बीच विभिन्न स्थानों पर अस्थाई चेकपोस्ट स्थापित की जाएंगी, जहां एम्बुलेंस की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी, ताकि किसी भी आपात स्थिति में त्वरित चिकित्सा सहायता दी जा सके। उन्होंने पुलिस विभाग को चेकपोस्ट के लिए उपयुक्त स्थान चिन्हित करने के निर्देश दिए। उपायुक्त जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक की अध्यक्षता कर…
Author: ARB Times Desk
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला जिला शिमला में 21 दिसंबर राष्ट्रीय पोलियो टीकाकरण दिवस के अवसर पर 0 से 5 वर्ष आयु वर्ग के 57,010 बच्चों को ओरल पोलियो वैक्सीन पिलाई जाएगी। इसको लेकर उपायुक्त अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में जिला टीकाकरण टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई। उपायुक्त ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य भारत की पोलियो मुक्त स्थिति को बनाए रखना है। अभियान तीन से चार दिनों तक चलेगा। 21 दिसंबर को बूथ दिवस रहेगा, जिसमें तय केंद्रों पर बच्चों को दवा पिलाई जाएगी। 22 से 24 दिसंबर तक मॉप-अप राउंड चलेगा, जिसमें स्वास्थ्य कर्मी घर-घर जाकर…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय (पोक्सो कोर्ट), किन्नौर स्थित रामपुर की अदालत ने नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में आरोपी को दोषी करार देते हुए 20 वर्ष का कारावास और 10 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। अदालत ने पीड़िता को एक लाख रुपये मुआवजा देने के भी आदेश दिए हैं। अदालत ने आरोपी सोनी कुमार उर्फ सोनू पुत्र सीता राम, निवासी गांव बरकल, डाकघर मुनीष बाहली (देवठी), तहसील रामपुर, जिला शिमला को बीएनएस व पोक्सो अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत दोषी ठहराया। फैसले की जानकारी देते हुए उप जिला न्यायवादी कमल चंदेल…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर एबीवीपी रामपुर द्वारा ओपन क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में रामपुर में आयोजित पत्रकारवार्ता को संबोधित करते हुए एबीवीपी परिसर अध्यक्ष आदित्य ने बताया कि प्रदेशभर में स्वामी विवेकानंद का जन्मदिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इस वर्ष विद्यार्थी परिषद उनके जन्मदिवस को खेल दिवस के रूप में मना रही है। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता का शुभारंभ 12 जनवरी को रामपुर कॉलेज मैदान में किया जाएगा। प्रतियोगिता में भाग लेने वाली इच्छुक टीमें 2 जनवरी से पहले अपना पंजीकरण करवा सकती हैं। आयोजक…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर बीस्ट आईटीटी रामपुर की ओर से 26 दिसंबर से रामपुर के नोगली स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के प्रांगण में तीन दिवसीय मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स (एमएमए) प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में अफगानिस्तान सहित देश के विभिन्न राज्यों से करीब 200 एमएमए फाइटर भाग लेंगे। इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करना और क्षेत्र में मार्शल आर्ट्स को एक नई पहचान दिलाना है। वीरवार को उपमंडलाधिकारी रामपुर हर्ष अमेंद्र सिंह ने प्रतियोगिता के पोस्टर का विधिवत विमोचन किया। इस अवसर पर उन्होंने आयोजकों को शुभकामनाएं देते…