एआरबी टाइम्स ब्यूरो, कुल्लू उपायुक्त एवं जिला दंडाधिकारी कुल्लू तोरुल एस. रवीश द्वारा जारी आदेश के अनुसार रोहतांग मार्ग की वर्तमान स्थिति की समीक्षा तथा उप-मंडलीय अधिकारी (ना.), मनाली की संस्तुति के आधार पर 4×4 वाहनों की रोहतांग की ओर आवाजाही की अनुमति 28 दिसंबर 2025 तक बढ़ा दी गई है। आदेशानुसार गुलाबा से रोहतांग तक वाहनों की आवाजाही सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक ही अनुमन्य होगी। सभी 4×4 वाहनों को मढ़ी चेक पोस्ट से दोपहर 3:00 बजे से पहले वापसी सुनिश्चित करनी होगी। यह अनुमति पूर्व में जारी आदेशों में निहित सभी शर्तों एवं नियमों के…
Author: ARB Times Desk
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर नोगली में हिमालयन वन अनुसंधान संस्थान द्वारा आधुनिक नर्सरी की स्थापना हेतु क्षमता निर्माण तथा रोपण सामग्री उत्पादन में माइकोराइज़ल जैव प्रौद्योगिकी के उपयोग विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन शुक्रवार को किया गया। कार्यक्रम का आयोजन रामपुर के नोगली में हुआ। कार्यक्रम का समन्वयन डॉ. अश्वनी तपवाल, वैज्ञानिक–एफ एवं प्रभागाध्यक्ष, वन संरक्षण प्रभाग द्वारा किया गया। उन्होंने बताया कि यह प्रशिक्षण हिमाचल प्रदेश क्षतिपूरक वनीकरण कोष प्रबंधन एवं योजना प्राधिकरण (CAMPA) द्वारा वित्तपोषित परियोजनाओं के अंतर्गत आयोजित किया गया, जिसमें रामपुर वन वृत्त के 40 वन अधिकारी, कर्मचारी एवं फील्ड स्टाफ ने…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, बिलासपुर नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने कहा कि आगामी फरवरी माह में घुमारवीं में हैंडबॉल अंडर-19 बालिका वर्ग की राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में देशभर के विभिन्न राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों की टीमें भाग लेंगी। राजेश धर्माणी ने यह जानकारी लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह घुमारवीं में जन समस्याएं सुनने के दौरान दी। उन्होंने बताया कि 1 से 5 फरवरी 2026 तक स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में 69वीं राष्ट्रीय स्कूल खेल प्रतियोगिता 2025-26 के अंतर्गत हैंडबॉल अंडर-19…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर सीटू क्षेत्रीय समन्वय समिति रामपुर ने सीटू राज्य कमेटी के आह्वान पर लेबर ऑफिस रामपुर में विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान मजदूरों को गुलाम बनाने वाले चार लेबर कोड और ग्रामीण मजदूरों के रोजगार की गारंटी देने वाले मनरेगा कानून को समाप्त करने के उद्देश्य से लाए गए वीबी–जी–राम–जी विधेयक के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई तथा विधेयक की प्रतियां जलाई गईं। प्रदर्शन को संबोधित करते हुए सीटू जिला अध्यक्ष कुलदीप सिंह, दिनेश मेहता, नीलदत शर्मा, सुरेंद्र ठाकुर और मिलाप नेगी ने कहा कि 21 नवंबर 2025 को चार मजदूर विरोधी लेबर कोड लागू…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर पीजी कॉलेज रामपुर की एसएफआई इकाई ने महाविद्यालय के प्राचार्य को ज्ञापन सौंपकर शीतकालीन अवकाश के दौरान भी पुस्तकालय को खुला रखने की मांग की। एसएफआई का कहना है कि अवकाश के दिनों में लाइब्रेरी बंद रहने से परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। इकाई उपाध्यक्ष विक्रांत ने कहा कि आगामी वर्ष में पटवारी, सीटेट और टीजीटी जैसी कई महत्वपूर्ण परीक्षाएं आयोजित होने जा रही हैं। ऐसे में यदि शीतकालीन अवकाश में भी लाइब्रेरी खुली रहेगी तो छात्रों को पढ़ाई में काफी सहायता मिलेगी। उन्होंने पुस्तकालय में हीटिंग सिस्टम…