Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, November 16
    एआरबी टाइम्स
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    हिमाचल प्रदेश

    Himachal : 2030 तक हिमाचल में वन क्षेत्र 31% करने का लक्ष्य, वन विभाग तैयार करेगा रोडमैप

    मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने वन विभाग को 2030 तक हिमाचल प्रदेश में वन क्षेत्र 31% करने का लक्ष्य के लिए रोडमैप तैयार करने के निर्देश दिए।
    ARB Times DeskBy ARB Times DeskFebruary 2, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Follow Us
    Google News Flipboard
    सुखविंद्र सिंह सुक्खू, मुख्यमंत्री ,हिमाचल प्रदेश

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो | शिमला

    मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने वन विभाग को वर्ष 2030 तक हिमाचल प्रदेश में वन क्षेत्र को 31 प्रतिशत तक बढ़ाने के लिए एक व्यापक और चरणबद्ध रोडमैप तैयार करने के निर्देश दिए हैं। वर्तमान में प्रदेश का वन क्षेत्र 29.5 प्रतिशत है, जिसे योजनाबद्ध एवं सतत प्रयासों से बढ़ाया जाएगा।  वन विभाग की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्लोबल वार्मिंग एक गंभीर वैश्विक चुनौती बन चुकी है और इसके दुष्प्रभाव स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहे हैं। इसे देखते हुए राज्य सरकार ने पर्यावरण संरक्षण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है।

    उन्होंने बताया कि प्रदेश में लगभग 16,376 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र हिमाच्छादित, बंजर या अत्यधिक पर्वतीय है, जहां पौधारोपण संभव नहीं है। ऐसे में वन विभाग को प्रत्येक जिले में पौधारोपण के लिए उपयुक्त क्षेत्रों की पहचान कर चरणबद्ध योजना तैयार करनी होगी। मुख्यमंत्री ने देशी प्रजातियों, फलदार पौधों और औषधीय महत्व वाले पौधों के रोपण को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने मौजूदा वनों की सुरक्षा और संरक्षण पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता पर बल दिया।

    🤝 सामुदायिक सहभागिता से वन संरक्षण

    मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि वन संरक्षण में स्थानीय लोगों और समुदायों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जानी चाहिए। इसी उद्देश्य से राज्य सरकार द्वारा ‘राजीव गांधी वन संवर्धन योजना’ शुरू की गई है। इस योजना के तहत पिछले वर्ष 924.9 हेक्टेयर क्षेत्र में पौधारोपण किया गया, जिसमें

    • 285 महिला मंडल

    • 70 युवक मंडल

    • 59 स्वयं सहायता समूह

    • 13 समुदाय आधारित संगठनों
      ने सक्रिय योगदान दिया।

    सरकार द्वारा दो हेक्टेयर क्षेत्र में पौधारोपण के लिए 2.40 लाख रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की जा रही है, साथ ही पौधों की सर्वाइवल दर के आधार पर वार्षिक प्रोत्साहन राशि भी दी जा रही है। मुख्यमंत्री ने बताया कि आगामी वित्तीय वर्ष में 5,000 हेक्टेयर क्षेत्र में पौधारोपण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

    • 3,376 हेक्टेयर क्षेत्र की पहचान पूरी हो चुकी है

    • शेष 1,624 हेक्टेयर क्षेत्र की पहचान की प्रक्रिया जारी है

    बैठक में अतिरिक्त मुख्य सचिव के.के. पंत, पीसीसीएफ (हॉफ) संजय सूद सहित वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

    #Chief Minister Sukhvinder Singh Sukhu #CM Himachal Pradesh #hpnews
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleRampur Bushahr: पुलिस थाना झाकड़ी के तहत 40 वर्षीय व्यक्ति का शव पेड़ से लटका मिला
    Next Article Shimla: चिट्टा तस्करों पर पुलिस की कड़ी कार्रवाई, रोहड़ू में 83 ग्राम हेरोइन के साथ मोगा के दो सप्लायर गिरफ्तार
    ARB Times Desk
    • Website

    Related Posts

    HP Cabinet: हिमाचल कैबिनेट के बड़े फैसले: महिलाओं को हर माह 1500 रुपये, 300 यूनिट मुफ्त बिजली; 3.50 लाख महिलाओं को मिलेगा लाभ

    November 13, 2026

    Shimla: बीबीएमबी एरियर मामले में हिमाचल को ऐतिहासिक जीत, 20 वर्षों में मिलेंगे 20 हजार करोड़ रुपये : मुख्यमंत्री

    November 6, 2026

    Education: हिमाचल में सीबीएसई स्कूलों के लिए 3,100 शिक्षकों की भर्ती को मंजूरी, 30 हजार रुपये मिलेगा मासिक मानदेय

    October 28, 2026

    Rampur Bushahr: सराहन में कल होगा वीरभद्र सिंह की प्रतिमा का अनावरण, 8 से 10 हजार लोगों के पहुंचने की संभावना

    October 17, 2026

    Police: हिमाचल पुलिस कांस्टेबल भर्ती: PST-PET के ई-कॉल लेटर जारी, अभ्यर्थी ऐसे करें डाउनलोड

    October 14, 2026

    Shimla: हिम ई-पंचायत प्रोसिडिंग सिस्टम लॉन्च करने वाला देश का पहला राज्य बना हिमाचल

    September 25, 2026

    Shimla: किशाऊ परियोजना में हिमाचल के हित सुरक्षित, 2000 करोड़ का वित्तीय बोझ लाभान्वित राज्य उठाएंगे

    September 15, 2026

    Shimla: नशा तस्करों की कमाई अब जनता की होगी : मुख्यमंत्री

    September 12, 2026

    Delhi: केंद्रीय ऊर्जा मंत्री से मिले CM सुक्खू, शानन-बैरा स्यूल समेत हिमाचल के विद्युत मुद्दे उठाए

    September 8, 2026

    Shimla: सड़क सुरक्षा और रख-रखाव को मजबूत करने के लिए अहम संशोधन : विक्रमादित्य सिंह

    September 5, 2026

    Shimla: 33 साल तक के होमगार्ड अब पुलिस भर्ती में ले सकेंगे भाग, आयु सीमा में मिली 5 साल की छूट

    August 12, 2026

    Delhi: केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर से मिले विक्रमादित्य सिंह, नए शहर और शहरी परियोजनाओं के लिए मांगा केंद्र का सहयोग

    August 7, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    What's Hot

    Rampur Bushahr : ऐतिहासिक फाग मेला आज से, चार दिन नाटी और वाद्ययंत्रों से गूंजेगा राज दरबार

    March 5, 2026

    Rampur Bushahr: पद्म स्कूल रामपुर में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह, विधायक नंद लाल ने मेधावी छात्रों को किया सम्मानित

    December 26, 2025

    Himachal : डलहौजी में निजी होटल में युवक की चाकू मारकर हत्या, आरोपी फरार

    August 8, 2025

    Chamba : शादी से इंकार पर बिफरा युवक, युवती पर चाकू से जानलेवा हमला

    October 26, 2025

    Rampur Bushahr: शिक्षा मंत्री बोले : आधुनिक सुविधाओं से बदल रहा शिक्षण माहौल

    November 10, 2025

    सोलन पॉक्सो कोर्ट का बड़ा फैसला: डेढ़ साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न के दोषी को आजीवन कारावास

    October 30, 2026
    November 2026
    MTWTFSS
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30 
    « Oct    
    Archives
    Categories

    Our Visitor

    1 2 8 9 6 9
    Users Today : 1
    Total Users : 128969
    Total views : 251873
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.