Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    Thursday, October 1
    एआरबी टाइम्स
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    शिक्षा

    Rampur Bushahr: शिक्षा मंत्री बोले : आधुनिक सुविधाओं से बदल रहा शिक्षण माहौल

    ARB Times DeskBy ARB Times DeskNovember 10, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)
    ठियोग के देहा (बलसन) राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के छात्रों के साथ शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला

    ठियोग उपमंडल के देहा (बलसन) में स्थित राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के नवनिर्मित भवन का आज शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने लोकार्पण किया। लगभग 2 करोड़ 87 लाख रुपये की लागत से तैयार यह भवन स्थानीय विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षण सुविधाएं प्रदान करेगा। विद्यालय प्रांगण में आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए शिक्षा मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। आधुनिक सुविधाओं वाले विद्यालय भवन, खेल मैदान, प्रयोगशालाएं और पुस्तकालय विकसित किए जा रहे हैं, ताकि विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिल सके।

     शिक्षा सुधारों पर मुख्य बातें

    • हिमाचल प्रदेश एनएएस सर्वेक्षण में 21वें से 5वें स्थान पर पहुंचा

    • असर रिपोर्ट में प्रथम तथा परख रिपोर्ट में द्वितीय स्थान प्राप्त

    • प्रदेश की साक्षरता दर 7 प्रतिशत से बढ़कर 99.30 प्रतिशत तक पहुंची

    • प्रथम कक्षा से अंग्रेज़ी विषय का प्रारंभ

    • नो डिटेंशन पॉलिसी समाप्त

    • स्कूल एडॉप्शन योजना लागू कर विद्यालयों का समग्र विकास

     शिक्षकों की भर्ती

    शिक्षा मंत्री ने बताया कि अब तक लगभग 7 हजार नियमित शिक्षकों की नियुक्ति की जा चुकी है, वहीं 9 हजार से अधिक पदों को भरने की प्रक्रिया जारी है। इससे विशेष रूप से दुर्गम क्षेत्रों में शिक्षकों की कमी दूर हुई है।
    इसके अलावा एसएमसी के तहत कार्यरत शिक्षकों को एलडीआर माध्यम से नियमित किया जाएगा।

     शिक्षा क्षेत्र में बजट

    वित्त वर्ष में शिक्षा क्षेत्र के लिए 10 हजार करोड़ रुपये का बजट निर्धारित किया गया है, जो राज्य के कुल बजट का लगभग 18 प्रतिशत है।

     विद्यालय की सुविधाएँ

    नवनिर्मित भवन के लिए जल्द ही नई फर्नीचर व्यवस्था की जाएगी। साथ ही, विद्यालय को सीबीएसई से संबद्ध करने का प्रस्ताव दूसरे चरण में शामिल किया गया है।

    कार्यक्रम के दौरान स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए 15-15 हजार रुपये देने की घोषणा भी की गई।

     गुरुकुल पब्लिक स्कूल के रजत जयंती समारोह में शिरकत

    शिक्षा मंत्री ने देहा में आयोजित गुरुकुल पब्लिक स्कूल के 25 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित रजत जयंती समारोह में भी भाग लिया। उन्होंने विद्यालय द्वारा जारी स्मारिका का विमोचन किया और विद्यालय प्रबंधन को उत्कृष्ट कार्य के लिए बधाई दी।

    उन्होंने कहा कि आधुनिक शिक्षा के साथ संस्कार और संस्कृति का संरक्षण बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक है।

    उपस्थित गणमान्य

    इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी पूर्व महासचिव रजनीश किमटा, राणा त्रिविक्रम सिंह, पूर्व जिला परिषद सदस्य दौलत राज वर्मा सहित अन्य अधिकारी, शिक्षक, अभिभावक एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

     

    #Deha #EducationReform #GovernmentSchoolDevelopment #HimachalNews #HimachalShiksha #HPGovt #RohitThakur #SchoolInfrastructure #ShikshaVibhag Theog
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleMandi : पनारसा कॉलेज में अगले सत्र से बी वॉक और बीसीए की कक्षाएं शुरू होंगी : सुक्खू
    Next Article Kullu : बंजार के झनियार गांव में भीषण अग्निकांड, 10 से ज्यादा घर जलने की सूचना
    ARB Times Desk
    • Website

    Related Posts

    Education: रामपुर कॉलेज में वाणिज्य सोसाइटी का गठन, डॉ. राजन नेगी बनीं अध्यक्ष

    September 30, 2026

    HPU Shimla : पीजी समेत सभी कोर्सों में ऑनलाइन पंजीकरण 1 अक्तूबर से, 30 तक मौका

    September 30, 2026

    Education: डीएवी रामपुर के खिलाड़ियों ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जीते कई पदक, तीन का राष्ट्रीय स्तर के लिए चयन

    September 29, 2026

    Rampur Bushahr: ज्यूरी स्कूल में सात दिवसीय एनएसएस शिविर शुरू, स्वयंसेवकों ने लिया सेवा का संकल्प

    September 29, 2026

    Education: जी.बी. पंत महाविद्यालय रामपुर में CSCA 2026-27 की नई कार्यकारिणी ने ली शपथ

    September 29, 2026

    Education: बुशहर बीएड संस्थान नोगली कलना में कौशल विकास कार्यक्रम आयोजित

    September 26, 2026

    Education: विद्यालय प्रांगण में गूंजा सामूहिक ‘वंदे मातरम्’, विद्यार्थियों में जगाई राष्ट्रचेतना

    September 26, 2026

    Education: बी.एड. द्वितीय सेमेस्टर में सर्वपल्ली संस्थान का शानदार प्रदर्शन

    September 26, 2026

    Himachal News : डीएलएड की 739 रिक्त सीटों के लिए तीसरे चरण की काउंसलिंग 28 सितंबर को

    September 26, 2026

    HPU Shimla : स्नातक प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाएं अक्तूबर में, 30 सितंबर तक भरें परीक्षा फार्म

    September 26, 2026

    Education: सर्वपल्ली संस्थान में गूंजा ‘वंदे मातरम्’, विद्यार्थियों को राष्ट्रीय मूल्यों के प्रति किया जागरूक

    September 26, 2026

    Education: गॉर्टन मिशन स्कूल कोटगढ़ में वार्षिक दिवस समारोह धूमधाम से आयोजित

    September 26, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    October 2026
    MTWTFSS
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031 
    « Sep    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 2 4 8 7 8
    Users Today : 8
    Total Users : 124878
    Total views : 245238
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.