Author: ARB Times Desk

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, किन्नौर जनजातीय जिला किन्नौर के मुख्यालय रिकांग पिओ स्थित एकीकृत जनजातीय विकास परियोजना भवन के सम्मेलन कक्ष में विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण (साडा) एवं स्थानीय क्षेत्र विकास प्राधिकरण (लाडा) की आंतरिक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी ने की। इस अवसर पर सीएसआर (जेएसडब्ल्यू एवं एसजेवीएनएल) से संबंधित बैठक का भी आयोजन किया गया। राजस्व मंत्री ने साडा एवं लाडा के तहत आयोजित बैठकों में दिए गए निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्देशों की अवहेलना…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप ने आज राजीव गांधी राजकीय महाविद्यालय, कोटशेरा में आयोजित एंटी चिट्टा जागरूकता कार्यक्रम में शिरकत की। इस अवसर पर उन्होंने छात्रों से नशे से दूर रहने का आह्वान करते हुए कहा कि हर छात्र कम से कम पाँच अन्य छात्रों को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करे, ताकि यह संदेश समाज के अधिकतम वर्ग तक पहुँच सके। एंटी चिट्टा अभियान को निरंतरता देना जरूरी उपायुक्त ने बताया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने 15 नवंबर को शिमला से एंटी चिट्टा अभियान की शुरुआत की है। इसी कड़ी…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर  हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस के महासचिव अंकुर शर्मा को पार्टी के शीर्ष नेतृत्व द्वारा एक नई और महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। रामपुर शहर से संबंध रखने वाले अंकुर शर्मा को कुल्लू जिला का क्षेत्रीय प्रभार दिया गया है। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी। यह जिम्मेदारी अखिल भारतीय युवा कांग्रेस के महासचिव एवं राज्य प्रभारी शेष नारायण ओझा तथा आईवाईसी सचिव एवं राज्य सह-प्रभारी ज्योतिष एचएम की स्वीकृति के उपरांत सौंपी गई है। नई जिम्मेदारी मिलने पर युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव अंकुर शर्मा ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया।…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ज्यूरी में आज वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का भव्य एवं गरिमामय आयोजन किया गया। समारोह में हिमाचल प्रदेश राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष एवं क्षेत्र के स्थानीय विधायक नन्द लाल ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की, जबकि उनकी धर्मपत्नी सत्या विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। एनएसएस और एनसीसी द्वारा मुख्य अतिथि का स्वागत कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर एनएसएस, एनसीसी एवं विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा मुख्य अतिथि को सम्मानपूर्वक सलामी दी गई। इसके उपरांत मुख्य अतिथि ने विद्यार्थियों द्वारा तैयार की गई विज्ञान प्रदर्शनी का अवलोकन किया और उनके…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर अंतर्राष्ट्रीय लवी मेले में आने वाले व्यापारियों ने अपनी मांगों और समस्याओं को सरकार व जिला प्रशासन तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने के उद्देश्य से स्थानीय व्यापार मंडलों की तर्ज पर लवी मेला व्यापार मंडल का गठन किया है। गठित व्यापार मंडल में अमरनाथ बुशहरी को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया, जबकि अब्दुल सलाम को वरिष्ठ उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। चंद्रमोहन को महामंत्री और अमीचंद गौतम को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। इसके अतिरिक्त सोनू भलूनी, सविता और मंजूर अहमद को उपप्रधान चुना गया। महेंद्र सिंह, हेमराज और विनय को सह-सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई। अमर…

Read More