एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय शिमला द्वारा स्टर्लिंग हॉलीडेज रिसोर्ट, कुफरी शिमला के लिए फ्रंट ऑफिस असिस्टेंट, स्टीवार्ड और रूम अटेंडेंट के कुल 6 पदों पर भर्ती के लिए कैंपस इंटरव्यू का आयोजन किया जा रहा है। यह इंटरव्यू 23 दिसंबर को उप-रोजगार कार्यालय मशोबरा में प्रातः 10 बजे होगा। योग्यता और आयु सीमाइन पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवारों की शैक्षणिक योग्यता बारहवीं, ग्रेजुएशन या होटल मैनेजमेंट पास होनी चाहिए। उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए। पुरुष और महिला दोनों आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रियाइच्छुक उम्मीदवार अपने सभी अनिवार्य दस्तावेज़ और रिज्यूम के साथ 23…
Author: ARB Times Desk
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, मंडी उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन ने बताया कि भारत सरकार के पॉइजन एक्ट, 1919 एवं हिमाचल प्रदेश पॉइजन (पजेशन एंड सेल) नियम, 2014 के तहत तेजाब (एसिड) का भंडारण और बिक्री केवल वैध लाइसेंस के साथ ही वैध है। उन्होंने कहा कि लाइसेंस प्राप्त डीलर, शैक्षणिक संस्थान, अनुसंधान एवं चिकित्सा संस्थान, अस्पताल और औद्योगिक इकाइयों को तेजाब के भंडारण और उपयोग के लिए अनिवार्य रूप से लाइसेंस लेना होगा। उपायुक्त ने सभी सरकारी और गैर-सरकारी शिक्षण संस्थानों, जहां प्रयोगशालाओं में तेजाब का प्रयोग होता है, डेंटल और नर्सिंग कॉलेज, आईआईटी, आईटीआई, आभूषण विक्रेता और सर्विस स्टेशनों को…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर आर्यावर्त इंस्टीट्यूट रामपुर में शनिवार को आर्यावर्त इंस्टीट्यूट और दी आर्ट ऑफ लिविंग, रामपुर के संयुक्त तत्वावधान में रक्तदान शिविर एवं अंगदान जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस मानवीय पहल में समाज के विभिन्न वर्गों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आर्यावर्त इंस्टीट्यूट के प्रमुख प्रबंधक कौल सिंह नेगी रहे। वहीं दी आर्ट ऑफ लिविंग, रामपुर के समन्वयक ललित मोहन भारती और पीयूष मेहता विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर आर्यावर्त एजुकेशनल वेलफेयर एंड चैरिटेबल सोसायटी, रामपुर ब्लॉक के अध्यक्ष प्रदीप धडेल एवं सचिव ओम बगैई ने भी सहभागिता…
मुंबई। T20 World Cup 2026 के लिए भारतीय क्रिकेट टीम की घोषणा कर दी गई है। टीम इंडिया इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में उतरने जा रही है। विश्व कप के शुरू होने में अब 50 दिन से भी कम समय बचा है, ऐसे में टीम चयन को बेहद अहम माना जा रहा है। अजीत अगरकर की अगुआई वाली सीनियर राष्ट्रीय पुरुष चयन समिति ने शनिवार को 15 सदस्यीय भारतीय टीम का एलान किया। टीम का चयन भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के मुख्यालय में हुई बैठक में किया गया। चयनकर्ताओं ने यह भी स्पष्ट किया कि यही टीम जनवरी में न्यूजीलैंड…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर पीएम श्री राजकीय कन्या उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रामपुर, विकास खण्ड रामपुर में बालिकाओं की शिक्षा, जागरूकता एवं सशक्तिकरण को केंद्र में रखते हुए वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह आयोजन किया गया। समारोह में हिमाचल प्रदेश राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष एवं क्षेत्र के स्थानीय विधायक नंद लाल ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की, जबकि उनकी धर्मपत्नी सत्या और रोटरी क्लब रामपुर के अध्यक्ष पीयूष आनंद विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से हुआ शुभारंभ कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की छात्राओं द्वारा प्रस्तुत स्वागत गीत एवं आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रमों से हुआ। छात्राओं की…