एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर ठाकुर सत्यनारायण कपूरिया मंदिर परिसर में आगामी 25 दिसंबर को हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। सम्मेलन की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक में रामपुर नगर के विभिन्न हिंदू संगठनों से जुड़े पदाधिकारियों व सदस्यों ने भाग लिया। सम्मेलन में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के माननीय प्रांत संघ चालक डॉ. वीर सिंह रांगड़ा मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहेंगे। डॉ. रांगड़ा वर्तमान में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में प्रोफेसर के पद पर कार्यरत हैं। कार्यक्रम में आचार्य मानव शर्मा मुख्य अतिथि जबकि ललित भारती विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। आयोजकों के अनुसार यह…
Author: ARB Times Desk
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला पर्यटकों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए पर्यटन विभाग ने अवैध रूप से संचालित साहसिक गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई की है। जिला पर्यटन विकास अधिकारी (डीटीडीओ) शिमला जगदीश शर्मा ने नारकंडा क्षेत्र के झमुण्डा और सिद्धपुर में अवैध तरीके से संचालित जिप लाइन एवं अन्य विविध साहसिक गतिविधियों का औचक निरीक्षण कर उन्हें तत्काल प्रभाव से बंद करवाया। जगदीश शर्मा ने बताया कि जिप लाइन एवं अन्य साहसिक गतिविधियों के संचालन के लिए पर्यटन विभाग से लाइसेंस अनिवार्य है, जो सभी सुरक्षा मानकों, तकनीकी निरीक्षण और नियमों की पूर्ति के बाद ही जारी किया जाता है।…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो | धर्मशाला हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय (सीयू) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए स्नातकोत्तर कोर्सों में प्रवेश के लिए आवेदन मांगे हैं। पात्र अभ्यर्थी 14 जनवरी 2026 तक ऑनलाइन माध्यम से रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। इन पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी की ओर से प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी। सीयू ने सत्र 2026-27 में 33 स्नातकोत्तर और एक वर्षीय बैचलर ऑफ लाइब्रेरी एंड इन्फॉर्मेशन साइंस कोर्स के लिए आवेदन मांगे हैं। प्रवेश परीक्षा से संबंधित पूरा विवरण वेबसाइट पर उपलब्ध है। इन प्रमुख विषयों में पीजी कराएगा सीयू एमए एजुकेशन, अंग्रेजी, हिंदी, इतिहास समाजशास्त्र,…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो | सोलन हिमाचल प्रदेश में निर्मित दवाओं की गुणवत्ता को लेकर एक बार फिर गंभीर चिंताएं सामने आई हैं। राज्य में बनी 47 दवाओं समेत देशभर में कुल 200 दवाओं के सैंपल गुणवत्ता मानकों पर फेल पाए गए हैं। यह खुलासा केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ) और राज्य दवा नियंत्रक की नवंबर की जांच रिपोर्ट में हुआ है। फेल हुई दवाओं में आमतौर पर इस्तेमाल होने वाली पैरासिटामोल, हार्ट अटैक में दी जाने वाली क्लोपिडोग्रेल और एस्प्रिन, शुगर की दवा मेटफॉर्मिन, हार्ट मरीजों की रेमिप्रिल, मिर्गी की सोडियम वैल्प्रोएट और मांसपेशियों की जकड़न में उपयोग होने…
🐏 मेष राशि | Mesh आज दफ्तर से जल्दी निकलकर उन कामों में समय दें जो आपको सुकून देते हैं। कुछ महत्वपूर्ण योजनाएं अमल में आएंगी, जिससे आर्थिक लाभ के संकेत हैं। परिवार में किसी की पैसों को लेकर जरूरत से ज्यादा चिंता तनाव बढ़ा सकती है। जीवनसाथी या प्रिय से मिली कोई शुभ सूचना मन प्रसन्न कर देगी। आज आप अकेले समय बिताना चाहेंगे, लेकिन मन में कुछ चिंताएं बनी रह सकती हैं। शुभ अंक: 8शुभ रंग: काला, नीलाउपाय: हल्दी की गांठ व पीपल के पांच पत्ते सिरहाने रखकर सोएं। 🐂 वृष राशि | Vrishabha आत्मविश्वास में वृद्धि होगी…