Author: ARB Times Desk

शिमला। बागी बाजार से नारकंडा की ओर जा रही एक ऑल्टो कार रविवार शाम करीब 6:35 बजे अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गहरी खाई में गिर गई। इस दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार में सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया और पुलिस व एंबुलेंस को सूचित किया। इस संबंध में कोटखाई थाना में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। स्थानीय निवासी दिनेश…

Read More

♈ मेष | Mesh आज का दिन मौज-मस्ती और आनंद से भरपूर रहेगा। आप जीवन को खुलकर जीने की कोशिश करेंगे। पिता की कोई महत्वपूर्ण सलाह कार्यक्षेत्र में धन लाभ का कारण बन सकती है। सामाजिक आयोजनों में भागीदारी से प्रभावशाली लोगों से संपर्क बनेगा। शुभ अंक: 4शुभ रंग: भूरा, सलेटीउपाय: किसी भी लड़की का दिल न दुखाएं और अपने प्रेम संबंधों में सम्मान बनाए रखें। ♉ वृष | Vrishabha आशावादी दृष्टिकोण अपनाएं। सकारात्मक सोच आपकी योजनाओं को नई दिशा देगी। धन को लेकर जरूरत से ज्यादा गंभीर न हों, इससे रिश्तों में खटास आ सकती है। संतान की पढ़ाई…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो | शिमला मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा है कि शिमला के चमियाना अस्पताल में जल्द ही एडवांस पीडियाट्रिक सेंटर स्थापित किया जाएगा, जहां बच्चों के इलाज के लिए विश्वस्तरीय सुविधाएं और आधुनिक आधारभूत ढांचा विकसित किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए हर स्तर पर ठोस कदम उठा रही है, ताकि आम लोगों को बेहतर और सुलभ उपचार मिल सके। मुख्यमंत्री रविवार को शिमला स्थित कमला नेहरू अस्पताल (केएनएच) में राज्य स्तरीय सघन पल्स पोलियो अभियान का शुभारम्भ करने के अवसर पर बोल रहे थे। इस दौरान उन्होंने…

Read More

🐏 मेष राशि | Mesh आज आप ऊर्जा से भरपूर रहेंगे और कार्यों को तय समय से पहले पूरा कर पाएंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी और आय के नए अवसर मिल सकते हैं। पारिवारिक माहौल सुखद रहेगा। जीवनसाथी के साथ संबंधों में मधुरता आएगी। पुराने मित्रों से मुलाकात होगी।शुभ अंक: 1शुभ रंग: नारंगी, सुनहराउपाय: चांदी का कड़ा धारण करने से प्रेम संबंध मजबूत होंगे। 🐂 वृष राशि | Vrishabha अधिक तनाव से बचें, सेहत प्रभावित हो सकती है। निवेश के लिए दिन अच्छा है, भविष्य में लाभ मिलेगा। कानूनी मामलों में सावधानी रखें। प्रेम जीवन में मधुरता बनी रहेगी। परिवार…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, कुल्लू नशा मुक्त भारत अभियान के ग्राम पंचायत बाशिंग की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला और बन्दरोल स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में नशे के खिलाफ जागरूकता शिविर आयोजित किए गए। कार्यक्रम की अध्यक्षता उपायुक्त तोरुल एस. रवीश ने की। इस अवसर पर छात्रों और समाज को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराना और नशा मुक्त समाज के निर्माण के लिए संकल्प सुदृढ़ करना मुख्य उद्देश्य रहा। बाशिंग और नवोदय विद्यालय के विद्यार्थियों ने उपायुक्त से वादा किया कि वे नशा नहीं करेंगे और नशा करने वालों की जानकारी टोल-फ्री नंबर 112 पर देंगे। उपायुक्त ने कहा कि नशा…

Read More