एआरबी टाइम्स ब्यूरो | शिमला हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला स्थित इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (आईजीएमसी) में इलाज के दौरान मरीज के साथ मारपीट के मामले में राज्य सरकार ने कड़ा रुख अपनाते हुए आरोपी डॉक्टर को निलंबित कर दिया है। साथ ही मामले की उच्च स्तरीय जांच के आदेश जारी किए गए हैं। मरीज के परिजनों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने भी आरोपी डॉक्टर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। चौपाल क्षेत्र निवासी अर्जुन सोमवार को इलाज के लिए आईजीएमसी पहुंचा था। परिजनों के अनुसार, मरीज का ब्रोंको टेस्ट करवाया गया,…
Author: ARB Times Desk
मेष | Mesh आज का दिन ऊर्जा और उत्साह से भरा रहेगा। अच्छा समय आने वाला है, इसलिए सकारात्मक रहें। जोखिम भरी आर्थिक योजनाओं से बचें। मित्रों या रिश्तेदारों को अपने पैसों के मामलों में दखल न देने दें। आत्मविश्वास प्रेम जीवन में सफलता दिला सकता है। शुभ अंक: 6शुभ रंग: गुलाबीउपाय: घर में सरकंडे या तीलियों की चिक लगाएं, आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। वृष | Vrishabha ध्यान और योग से मानसिक व शारीरिक लाभ मिलेगा। आज उधार मांगने वाले दोस्तों से सावधान रहें। गलत संगति से दूरी बनाए रखें। किसी गलतफहमी के कारण रिश्तों में ठंडापन आ सकता है, इसलिए…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, किन्नौर राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी ने किन्नौर जिला के रिकांगपिओ स्थित एकीकृत जनजातीय विकास परियोजना (आई.टी.डी.पी) भवन के सम्मेलन कक्ष में जल शक्ति विभाग के रिकांगपिओ एवं पूह मंडल के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में अधिशाषी अभियंताओं द्वारा विभिन्न विकास कार्यों की अद्यतन स्थिति की जानकारी प्रस्तुत की गई। कैबिनेट मंत्री ने आगामी बर्फबारी और सर्दी के मौसम को देखते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिला में पेयजल आपूर्ति निर्बाध बनी रहे। इसके लिए समय रहते सभी आवश्यक तैयारियां पूरी की जाएं तथा…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर जीबी पंत मेमोरियल राजकीय महाविद्यालय रामपुर में सोमवार को राष्ट्रीय गणित दिवस के अवसर पर गणित विभाग द्वारा विभिन्न शैक्षणिक एवं प्रतियोगात्मक गतिविधियों का आयोजन किया गया। यह दिवस महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन की जयंती के उपलक्ष्य में मनाया गया, जिसे भारत सरकार द्वारा वर्ष 2012 से राष्ट्रीय गणित दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। कार्यक्रम का संचालन छात्रा नीतिका ठाकुर ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. पंकज बसोतिया, उप-प्राचार्य डॉ. विद्याबंधु नेगी, गणित विभागाध्यक्ष डॉ. जीवन मसोई सहित गणित विभाग के अन्य प्राध्यापक उपस्थित रहे। अतिथियों के सम्मान के…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला जिला स्तरीय सार्वजनिक वितरण प्रणाली समिति की समीक्षा बैठक सोमवार को उपायुक्त अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में जिले में राशन वितरण व्यवस्था, निरीक्षण रिपोर्ट, खाद्य सैंपलों की गुणवत्ता तथा नई उचित मूल्य दुकानों के प्रस्तावों की समीक्षा की गई। उपायुक्त ने बताया कि जिले में 624 उचित मूल्य दुकानों के माध्यम से राशन उपलब्ध करवाया जा रहा है, जिनमें सहकारी सभाएं, व्यक्तिगत दुकानें, महिला मंडल, ग्राम पंचायतें और खाद्य आपूर्ति निगम की दुकानें शामिल हैं। सितंबर से नवंबर माह के दौरान 1308 निरीक्षण किए गए, जिनमें 13 दुकानों में अनियमितताएं पाई…