एआरबी टाइम्स ब्यूरो, कुल्लू टीवी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत जिले में क्षय रोग उन्मूलन में उत्कृष्ट कार्य करने वाली पंचायतों को मंगलवार को सम्मानित किया गया। अतिरिक्त उपायुक्त अश्वनी कुमार ने पंचायत प्रतिनिधियों को रजत एवं कांस्य पदक प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त ने कहा कि टीबी उन्मूलन में पंचायतों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने बताया कि पंचायत प्रतिनिधि लोगों को टीबी के लक्षण, रोकथाम एवं उपचार के प्रति जागरूक कर इस बीमारी के उन्मूलन में अहम योगदान दे सकते हैं।उन्होंने स्पष्ट किया कि टीबी एक साधारण एवं पूर्णतः उपचार योग्य बीमारी है, जिसे…
Author: ARB Times Desk
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला जिला दण्डाधिकारी एवं अध्यक्ष, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण शिमला अनुपम कश्यप के मार्गदर्शन में पंचायतों को आपदा की दृष्टि से सशक्त बनाने के उद्देश्य से छौहारा विकास खंड की सभी पंचायतों को आवश्यक आपदा प्रबंधन उपकरण वितरित किए गए। यह उपकरण पंचायत आपातकालीन प्रतिक्रिया केंद्र योजना के अंतर्गत उपलब्ध करवाए गए। योजना का मुख्य उद्देश्य पंचायत स्तर पर आपदा के समय त्वरित राहत एवं बचाव कार्यों को सुदृढ़ करना है। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की टीम द्वारा यह सामग्री खंड विकास कार्यालय छौहारा में सभी पंचायत प्रतिनिधियों को वितरित की गई। योजना के अंतर्गत प्रत्येक पंचायत…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने आज कोटखाई उपमंडल के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेकर कई विकास परियोजनाओं का लोकार्पण किया तथा प्रगति पर चल रहे कार्यों का निरीक्षण किया। अपने दौरे की शुरुआत में उन्होंने 24 लाख रुपये की लागत से निर्मित ग्राम पंचायत बखोल भवन का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पंचायत भवन से पंचायती राज संस्थाओं को प्रशासनिक कार्यों के निष्पादन में सुविधा मिलेगी और विकास कार्यों को गति प्राप्त होगी। इसके उपरांत शिक्षा मंत्री ने लगभग 1 करोड़ 83 लाख रुपये से निर्माणाधीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बखोल के भवन का…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर जिला एवं सत्र न्यायालय किन्नौर, स्थित रामपुर ने हत्या के एक मामले में तीन आरोपियों को दोषी करार देते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई है। दोषी ठहराए गए आरोपियों में शशि कुमार पुत्र राजी राम, टीकम सिंह पुत्र जय चंद (निवासी गांव काचे, तहसील निचार, जिला किन्नौर) तथा राजू नेपाली पुत्र तिल बहादुर (निवासी गांव बिद्याबसीन, तहसील व जिला दैलिक, नेपाल) शामिल हैं। इस मामले की जानकारी उप जिला न्यायवादी कमल चंदेल ने दी। उन्होंने बताया कि यह मामला वर्ष 2020 का है। आरोप है कि तीनों आरोपियों ने पुरानी रंजिश के चलते सुनील कुमार…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, किन्नौर राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी ने किन्नौर जिला की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पांगी में आयोजित वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस अवसर पर उन्होंने विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया और उन्हें निरंतर मेहनत व अनुशासन के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार जनजातीय एवं दुर्गम क्षेत्रों में शिक्षा व स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि प्रदेश के सरकारी विद्यालयों में…