Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    एआरबी टाइम्स
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    Subscribe
    एआरबी टाइम्स
    बिलासपुर

    Bilaspur: स्कूलों में मोबाइल प्रतिबंध: 1 मार्च से लागू, मुख्यमंत्री ने हैंडबॉल विजेताओं को किया सम्मानित

    ARB Times DeskBy ARB Times DeskFebruary 5, 2026Updated:April 13, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)
    69वीं अंडर-19 छात्रा हैंडबॉल स्कूल प्रतियोगिता की विजेता टीम व प्रदेश मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सुक्खू

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो, बिलासपुर

    मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने घोषणा की कि 1 मार्च से हिमाचल प्रदेश के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में मोबाइल फोन पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगेगा। इसी अवसर पर उन्होंने 69वीं अंडर-19 छात्रा हैंडबॉल स्कूल प्रतियोगिता में विजेता हिमाचल प्रदेश टीम को सम्मानित किया।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि किसी छात्र के पास मोबाइल पाया गया, तो उस पर 500 रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा, मोबाइल जब्त किया जाएगा और माता-पिता को बुलाकर समझाया जाएगा। बार-बार नियम तोड़ने पर शिक्षा विभाग द्वारा तैयार एसओपी के अनुसार अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि स्कूलों में लंच टाइम के दौरान बच्चे मोबाइल में व्यस्त रहते हैं, जिससे उनकी पढ़ाई प्रभावित होती है। सरकार केवल नए स्कूल खोलने पर नहीं, बल्कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और खेलों को बढ़ावा देने पर ध्यान दे रही है।

    69वीं अंडर-19 छात्रा हैंडबॉल प्रतियोगिता के फाइनल में हिमाचल प्रदेश की टीम ने राजस्थान को हराकर पहला स्थान प्राप्त किया, जबकि हरियाणा तीसरे स्थान पर रही। मुख्यमंत्री ने विजेता टीम को 20 लाख रुपये पुरस्कार राशि दी। राज्य सरकार ने खिलाड़ियों की डाइट मनी भी बढ़ाई है और राज्य से बाहर प्रतियोगिताओं में हवाई सेवा की सुविधा प्रदान की जा रही है। राज्य सरकार ने खिलाड़ियों की डाइट मनी को भी बढ़ाया है। ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश सरकार खिलाड़ियों की आवश्यकताओं का विशेष ध्यान रख रही है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा राज्य में 400 रुपये तथा राज्य से बाहर 500 रुपये डाइट मनी प्रदान की जा रही है और राज्य से 200 किलोमीटर बाहर प्रतियोगिता में भाग लेने पर हवाई सेवा की सुविधा भी प्रदान की जा रही है।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में खेल के मैदान बनाए जाएंगे और खेलों के माध्यम से युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता विकसित होगी। मुख्यमंत्री ने तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी की सराहना करते हुए कहा कि खेलों के प्रति उनकी विशेष रुचि रही है, इसी कारण उन्होंने घुमारवीं में नेशनल हैंडबॉल चैंपियनशिप आयोजित करने का निर्णय लिया। उन्होंने कहा कि घुमारवीं में इंडोर स्टेडियम निर्माण कार्य जल्द पूरा किया जाएगा। इसके अलावा घुमारवीं स्कूल भवन का निर्माण एक वर्ष के भीतर पूरा करने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मोरसिंगी में गर्ल्ज हॉस्टल का निर्माण किया जाएगा।

    इस अवसर पर शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर, पूर्व विधायक बंबर ठाकुर व तिलक राज शर्मा, जिला कांग्रेस अध्यक्ष अंजना धीमान और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

    #ChiefMinisterSukhu #HandballWinners #himachalpradesh #QualityEducation #SchoolMobileBan #SportsDevelopment #StudentEducation
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleKinnaur: श्रमिकों के लिए ई-केवाईसी जागरूकता शिविर का सफल आयोजन – ग्राम पंचायत रारंग, किन्नौर
    Next Article Rampur Bushahr: रामपुर के पाटबंगला मैदान में अविनाश नेगी मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट शुरू
    ARB Times Desk
    • Website

    Related Posts

    Bilaspur: मुख्यमंत्री ने वन मित्रों का मानदेय बढ़ाकर 12 हजार रुपये करने की घोषणा

    August 15, 2026

    AIIMS Bilaspur: हिमाचल में पहली सफल हैंड रिवैस्कुलराइजेशन सर्जरी, एम्स बिलासपुर ने बचाया मरीज का हाथ

    August 12, 2026

    Bilaspur : बस में सफर कर रही पंजाब की युवती से 58 ग्राम चिट्टा बरामद, पुलिस ने किया गिरफ्तार

    August 5, 2026

    बिलासपुर में दर्दनाक हादसा: छत पर लोहे की रेलिंग में करंट उतरा, चपेट में आने से इकलौते बेटे की मौत

    August 1, 2026

    Himachal : सरकारी पौधे निजी नर्सरी में बेचे; बिलासपुर में वन रक्षक निलंबित, ₹75 हजार जुर्माना

    July 22, 2026

    बिलासपुर में पुरानी रंजिश में खूनी खेल: कोर्ट पेशी पर आए युवक पर कुल्हाड़ी से हमला, मौके पर मौजूद जवान सस्पेंड

    July 9, 2026

    Bilaspur: परमवीर चक्र विजेता संजय कुमार ने गेहड़वीं विद्यालय में विद्यार्थियों को दिए सफलता और नेतृत्व के मंत्र

    June 23, 2026

    Bilaspur: जाइका परियोजना के तहत छकोह में टमाटर फसल का निरीक्षण, किसानों को वैज्ञानिक खेती अपनाने की सलाह

    June 2, 2026

    Bilaspur:  पंचायती राज चुनाव 2026: नामांकन पत्रों की जांच पूरी, 21 नामांकन रद्द, 4682 उम्मीदवार मैदान में

    May 13, 2026

    Himachal : सीमेंट 15 रुपये महंगा, सरिया भी चढ़ा,घर बनाना हुआ और मुश्किल

    April 7, 2026

    Kangra Earthquake Mockdrill : भूकंप आए तो क्या करें? बिलासपुर में मॉक ड्रिल से लोगों को सिखाए गए उपाय

    April 5, 2026

    Bilaspur: बिलासपुर में नगर निकाय चुनाव: वार्डवार आरक्षण रोस्टर जारी, जानें किस वार्ड में क्या आरक्षण

    March 31, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    August 2026
    MTWTFSS
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31 
    « Jul    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 1 8 6 1 2
    Users Today : 3
    Total Users : 118612
    Total views : 234940
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.