♈ मेष राशि आज आपको अपने निर्णयों में दृढ़ता दिखानी होगी। व्यापार को मजबूत करने के लिए कोई महत्वपूर्ण कदम उठ सकता है, जिसमें करीबी व्यक्ति आर्थिक सहयोग कर सकता है। बच्चों के साथ सख्ती से बचें, वरना रिश्तों में दूरी आ सकती है। कार्यक्षेत्र में विरोधियों को उनके कर्मों का फल मिलेगा। वैवाहिक जीवन में थोड़ी निजता आवश्यक है।शुभ अंक: 8शुभ रंग: काला, नीलाउपाय: रसोई में लकड़ी की चौकी पर बैठकर भोजन करें। ♉ वृष राशि आज शांत और तनाव-मुक्त रहने का प्रयास करें। अचानक खर्च बढ़ सकते हैं। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा और प्रेम जीवन सुखद रहेगा। सहकर्मियों…
Author: ARB Times Desk
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, मंडी मंडी का अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव-2026 इस बार विशेष, ऐतिहासिक और भव्य स्वरूप में आयोजित किया जाएगा। मंडी नगर की स्थापना के 500 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में इस महोत्सव को नई ऊँचाइयों पर ले जाने की दिशा में कई महत्वपूर्ण निर्णय आम सभा की बैठक में लिए गए। महाशिवरात्रि महोत्सव की प्रथम जलेब 16 फरवरी, दूसरी जलेब 18 फरवरी तथा तीसरी व अंतिम जलेब 21 फरवरी, 2026 को निकाली जाएगी। विधायक धर्मपुर एवं आम सभा के अध्यक्ष चंद्रशेखर की अध्यक्षता में कांगणीधार स्थित संस्कृति सदन में साधारण सभा की बैठक आयोजित की गई। बैठक में…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, किन्नौर राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी ने मंगलवार को किन्नौर जिला के कल्पा विकास खंड में 4 करोड़ 56 लाख रुपये की लागत से निर्मित जल आपूर्ति योजना का लोकार्पण किया। इसके साथ ही उन्होंने लगभग 18 करोड़ रुपये की लागत से होने वाले बोक्टू कूहल नवीनीकरण कार्य का शिलान्यास भी किया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री ने क्षेत्रवासियों की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना और प्राप्त हुई सभी उचित मांगों के चरणबद्ध समाधान का आश्वासन दिया। अपने संबोधन में जनजातीय विकास मंत्री ने कहा कि इस जल आपूर्ति योजना से…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, कुल्लू हिमाचल प्रदेश राज्य अनुसूचित जाति आयोग ने सैंज क्षेत्र में अनुसूचित जाति की महिला से जुड़े मर्डर एवं दुराचार मामले की मंगलवार को बहुउद्देश्यीय भवन, सैंज में सुनवाई की। सुनवाई की अध्यक्षता आयोग के अध्यक्ष कुलदीप कुमार धीमान ने की। इस अवसर पर आयोग के सदस्य (अधिवक्ता) दिग्विजय मल्होत्रा तथा सदस्य सचिव विनय मोदी भी उपस्थित रहे। आयोग ने मामले के सभी पहलुओं की गहन समीक्षा करते हुए पीड़ित परिवार से विस्तारपूर्वक बातचीत की। सुनवाई के दौरान आयोग अध्यक्ष कुलदीप धीमान ने कहा कि अनुसूचित जाति आयोग का गठन अनुसूचित जाति समुदाय के संवैधानिक अधिकारों की…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर बुशहर बीएड संस्थान नोगली (कलना) में मंगलवार को फ्रेशर्स वेलकम कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। बीएड द्वितीय वर्ष के प्रशिक्षु छात्र-छात्राओं द्वारा प्रथम वर्ष शैक्षणिक सत्र 2025–27 के विद्यार्थियों के स्वागत हेतु यह कार्यक्रम नव वर्ष 2026 के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में संस्थान के प्राचार्य डॉ. तिलक राज भारद्वाज ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की, जबकि कार्यालय अधीक्षक जेपी मेहता विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना से किया गया। फ्रेशर्स वेलकम कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ प्रशिक्षुओं ने नए विद्यार्थियों का उत्साहपूर्वक स्वागत…