Author: ARB Times Desk

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर स्प्रिंगडेल पब्लिक स्कूल खनेरी में शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह हर्षोल्लास और गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। समारोह में शैक्षणिक, खेलकूद एवं सह-शैक्षणिक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। समारोह में कर्नल भरत मित्र सिंह परमार और कर्नल विपिन सरकैक ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। विद्यालय प्रबंधन द्वारा दोनों अतिथियों का पारंपरिक एवं भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर नव चेतना समिति के अध्यक्ष श्री एच.के. आनंद, समिति के सदस्य तथा एसएमसी अध्यक्ष भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शोभा…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर विश्व हिंदू परिषद रामपुर  इकाई की ओर से बुधवार को रामपुर के पुराने बस स्टैंड पर बांग्लादेश के मैमनसिंह में हिंदू युवक दीपु चंद्र दास की कथित भीड़ हत्या के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के दौरान जिहादी मानसिकता के खिलाफ नारेबाजी की गई और जिहादी आतंकवाद का पुतला दहन कर बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों की कड़ी निंदा की गई। वक्ताओं ने कहा कि बीते गुरुवार रात दीपु चंद्र दास पर कथित ईशनिंदा का झूठा आरोप लगाकर उसकी निर्मम हत्या कर दी गई। आरोप है कि युवक ने केवल…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय (पोक्सो कोर्ट) किन्नौर स्थित रामपुर की अदालत ने नाबालिग से दुष्कर्म के एक मामले में आरोपी नानक चंद को 20 वर्ष के कठोर कारावास और 2,000 रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। इस मामले की जानकारी देते हुए उप जिला न्यायवादी कमल चंदेल ने बताया कि 12 अक्टूबर 2024 को पीड़िता, जिसकी उम्र उस समय 11 वर्ष थी, अपने घर पर अकेली थी। उसके माता-पिता काम के सिलसिले में बाहर गए हुए थे। रात करीब 11 बजे पड़ोसी तपेन्द्र बहादुर और उनकी पत्नी ने पीड़िता के घर से चीख-पुकार की…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, मंडी हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले की बल्हघाटी में तेंदुए के हमले से अफरा-तफरी मच गई। तेंदुए ने एक के बाद एक तीन गांवों में लोगों पर हमला कर दिया, जिसमें एक युवक की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का इलाज लाल बहादुर शास्त्री मेडिकल कॉलेज नेरचौक में चल रहा है। जानकारी के अनुसार, तेंदुए ने सुबह करीब 7:15 बजे चंडयाल गांव में सबसे पहले ग्रामीणों पर हमला किया। इसके बाद वह भड़याल गांव पहुंचा, जहां उसने दोबारा लोगों को निशाना बनाया। इन दोनों गांवों में चार लोग घायल…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला राजधानी शिमला के ढली क्षेत्र स्थित देवली कॉलोनी में मंगलवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब स्थानीय लोगों ने एक लावारिस कुत्ते के मुंह में नवजात शिशु का शव देखा। इस दर्दनाक दृश्य को देख लोगों ने तुरंत कुत्तों को भगाया और शव को और नुकसान होने से बचाया, इसके बाद मामले की सूचना ढली पुलिस को दी गई। स्थानीय निवासियों के अनुसार, कुत्ता नवजात के शव को काफी दूरी से उठाकर लाया था। जब वह शव को नोचने लगा, तभी आसपास मौजूद लोगों की नजर उस पर पड़ी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी विरोचन…

Read More