एआरबी टाइम्स ब्यूरो | शिमला राजधानी शिमला के इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (आईजीएमसी) में मरीज से मारपीट के मामले में राज्य सरकार ने कड़ा फैसला लेते हुए आरोपी सीनियर रेजिडेंट डॉक्टर को बर्खास्त कर दिया है। पल्मोनरी मेडिसिन विभाग में तैनात सीनियर रेजिडेंट डॉ. राघव निरुला की सेवाएं तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी गई हैं। यह कार्रवाई जांच कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर की गई है। चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान निदेशक की ओर से बुधवार देर शाम डॉक्टर के टर्मिनेशन के आदेश जारी किए गए हैं। मुख्यमंत्री ने 23 दिसंबर को इस घटना की 24 घंटे के…
Author: ARB Times Desk
♈ मेष राशि मानसिक शांति के लिए तनाव के कारणों को दूर करने का प्रयास करें। लंबे समय से अटके मुआवजे या कर्ज की राशि मिलने की संभावना है। किसी बीमार रिश्तेदार से मिलने जा सकते हैं। दफ्तर में अपनी गलती स्वीकार करना आपके पक्ष में रहेगा।शुभ अंक: 2शुभ रंग: सिल्वर, सफेदउपाय: भाइयों को समय-समय पर लाल कपड़े भेंट करें। ♉ वृष राशि अनावश्यक यात्राएं थकान और बेचैनी ला सकती हैं। धन लाभ के योग हैं, साथ ही दान-पुण्य से मानसिक शांति मिलेगी। पारिवारिक आयोजन में आप आकर्षण का केंद्र रहेंगे। कार्यक्षेत्र में दबाव रहेगा, इसलिए स्वयं को आराम देना…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, मंडी उपायुक्त अपूर्व देवगन ने बताया कि मंडी जिला की सभी 555 ग्राम पंचायतों में नशा निवारण समितियों की बैठकें सफलतापूर्वक आयोजित की गई हैं। इन बैठकों का आयोजन मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू की पहल पर प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे एंटी चिट्टा अभियान के अंतर्गत किया गया, जिसका उद्देश्य ग्राम स्तर पर समन्वय स्थापित कर नशामुक्ति की दिशा में ठोस कदम उठाना है। उपायुक्त ने बताया कि इन बैठकों का आयोजन जिला में तीन चरणों में किया गया। पहले चरण में 15 दिसंबर को जिला की 24 अति संवेदनशील ग्राम पंचायतों में स्थानीय पाठशालाओं…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, किन्नौर चिट्टा मुक्त हिमाचल अभियान को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से किन्नौर जिला में आई.टी.बी.पी. ग्राउंड रिकांगपिओ से पंजाब नेशनल बैंक तक एंटी चिट्टा वॉकथॉन का आयोजन किया गया। इस वॉकथॉन को राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया तथा स्वयं वॉकथॉन का नेतृत्व किया। इस अवसर पर आयोजित वॉकथॉन में लगभग ढाई हजार लोगों ने भाग लिया, जिनमें जिला के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राएं, सरकारी कार्यालयों के कर्मचारी और आम नागरिक शामिल रहे। कार्यक्रम की शुरुआत में कैबिनेट मंत्री ने उपस्थित जनसमूह को चिट्टा…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, बिलासपुर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में 26 दिसंबर को बिलासपुर जिला मुख्यालय में आयोजित की जा रही प्रदेश स्तरीय एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। इस संबंध में पुलिस महानिरीक्षक स्टेट विजिलेंस एंड एंटी करप्शन ब्यूरो बिमल गुप्ता ने बचत भवन में जिला प्रशासन एवं विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बिमल गुप्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री द्वारा शिमला से शुरू किए गए प्रदेश स्तरीय एंटी-चिट्टा जन जागरूकता अभियान की कड़ी में बिलासपुर में यह वॉकाथॉन आयोजित की जा रही है। इसमें जिला के विभिन्न शिक्षण संस्थानों के…