Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Crime: ननखड़ी से छात्रा लापता, ज्यूरी में सतलुज नदी से मिला अज्ञात शव
    • Shimla: शिमला ग्रीष्मोत्सव में नशा उन्मूलन हेतु थीम आधारित महानाटी ‘MAA’ का होगा आयोजन
    • HP TET 2026: हिमाचल शिक्षा बोर्ड ने 1,440 आवेदन किए रद्द, 32,531 उम्मीदवार ही परीक्षा में शामिल होंगे
    • Shimla News: वकीलों के विरोध के बाद मंत्री विक्रमादित्य सिंह समेत कई अधिकारियों के वाहनों के कटे चालान
    • HPU B.Com 3rd Year Result 2026: 97% छात्र पास, हमीरपुर की खुशबू शर्मा ने किया टॉप
    • HPTU Exam 2026: 4 जून से शुरू होंगी बीटेक, बी फार्मेसी, MBA समेत सभी सेमेस्टर परीक्षाएं
    • दैनिक राशिफल 03 जून 2026 | मेष से मीन तक पढ़ें
    • Shimla: राज्यपाल से मिले जगत सिंह नेगी, नौतोड़ वन भूमि स्वीकृति का उठाया मुद्दा
    Facebook X (Twitter) Instagram
    एआरबी टाइम्स
    • होम
    • देश
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
      • करियर एवं रोजगार
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    कुल्लू

    Kullu: मनाली में 250 करोड़ रुपये से विकसित होगा रिवर फ्रंट, मुख्यमंत्री ने किया विंटर कार्निवल-2026 का शुभारंभ

    ARB Times TeamBy ARB Times TeamJanuary 20, 2026Updated:April 13, 2026No Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter) Google News
    मनानी विंटर कार्निवाल के शुभारंभ मौके पर प्रदेश मुख्यमंत्री को सम्मानित करती उपायुक्त कुल्लू

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो, कुल्लू

    मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज पर्यटन नगरी मनाली में राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित विंटर कार्निवल-2026 का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने 300 झांकियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और माल रोड पर इन झांकियों का अवलोकन भी किया। मुख्यमंत्री ने मनाली में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए 250 करोड़ रुपये की लागत से रिवर फ्रंट विकसित करने की घोषणा की। इसके अलावा उन्होंने कई अन्य विकास परियोजनाओं की भी घोषणा की:

    • परिधि गृह मनाली में नए 5 कमरे जोड़ना

    • मनाली क्षेत्र में 7 चिन्हित स्थानों पर बाढ़ सुरक्षा दीवारें बनाना

    • ओल्ड मनाली में 2 करोड़ रुपये से पार्किंग निर्माण

    • गांव सोलंग और कराल में भूस्खलन न्यूनीकरण के लिए 25-25 लाख रुपये प्रदान करना

    मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश अपनी प्राकृतिक सुंदरता, सांस्कृतिक विविधता और अतिथि-सत्कार परंपरा के कारण देश-विदेश के पर्यटकों को आकर्षित करता है। राज्य सरकार पर्यटकों के अनुभव को यादगार बनाने के लिए प्रमुख पर्यटन स्थलों पर भव्य आयोजनों को निरंतर प्रोत्साहित कर रही है। उन्होंने पर्यटन को प्रदेश की अर्थव्यवस्था का एक मुख्य आधार बताते हुए कहा कि सरकार का लक्ष्य हिमाचल प्रदेश को प्राकृतिक, धार्मिक, साहसिक, आध्यात्मिक और स्वास्थ्य पर्यटन का वैश्विक केंद्र बनाना है। इस दिशा में शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में ‘ग्रीन हिमाचल बायोडायवर्सिटी पार्क’ और नदियों के किनारे पार्क विकसित किए जा रहे हैं।

    मुख्यमंत्री ने नई इको-टूरिज्म नीति की भी जानकारी दी, जिसके तहत 11 इको-टूरिज्म साइट्स का आवंटन किया जा चुका है और 27 अन्य साइट्स की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। इससे स्थानीय स्तर पर स्वरोजगार को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने बताया कि प्रदेश में 245 ट्रैकिंग रूट चिन्हित किए गए हैं और पर्यटकों के लिए मोबाइल ऐप भी विकसित किया जा रहा है। होम-स्टे पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए नियमों में संशोधन किया गया है और अधिकतम 5 करोड़ रुपये के निवेश पर ब्याज अनुदान देने की योजना आरंभ की गई है।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों को वर्षभर हवाई संपर्क से जोड़ने के लिए हेलीपोर्ट निर्माण को प्राथमिकता दी जा रही है। कुल 16 नए हेलीपोर्ट विकसित किए जाएंगे। प्रथम चरण में मनाली, किन्नौर, लाहौल-स्पीति, कुल्लू और कांगड़ा में नौ हेलीपोर्ट बन रहे हैं। कांगड़ा जिले को हिमाचल प्रदेश की पर्यटन राजधानी बनाने का संकल्प लिया गया है। देहरा उप-मंडल में लगभग 619 करोड़ रुपये की लागत से विश्व-स्तरीय वन्य प्राणी उद्यान का निर्माण किया जा रहा है। शिमला के कुफरी में पहला स्काईवॉक ब्रिज बनाने का निर्णय लिया गया है।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में साहसिक पर्यटन, जलाशयों में लग्जरी एवं एडवेंचर टूरिज्म, सीमावर्ती पर्यटन और बागवानी पर्यटन को भी बढ़ावा दिया जा रहा है। गोविंद सागर झील में क्रूज, शिकारा, हाउस बोट, जेट-स्की और वॉटर स्कूटर जैसी सुविधाएं उपलब्ध करवाई गई हैं। उन्होंने जोर दिया कि पर्यटन विकास पर्यावरण के अनुकूल होना चाहिए क्योंकि प्रदेश की प्राकृतिक सुंदरता और संपदा हमारी अमूल्य धरोहर है।

    इस अवसर पर विधायक भुवनेश्वर गौड़, उपायुक्त कुल्लू तोरुल एस. रवीश, विधायक सुन्दर सिंह ठाकुर, राज्य महिला आयोग की अध्यक्षा विद्या नेगी और अन्य स्थानीय नेताओं ने भी भाग लिया।

    #AdventureTourism #EcoTourism #himachalpradesh #HimachalTourism #Manali #RiverFront #Sukhu #TourismDevelopment #WinterCarnival2026
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    ARB Times Team
    • Website

    Related Posts

    Crime: ननखड़ी से छात्रा लापता, ज्यूरी में सतलुज नदी से मिला अज्ञात शव

    June 3, 2026

    Shimla: शिमला ग्रीष्मोत्सव में नशा उन्मूलन हेतु थीम आधारित महानाटी ‘MAA’ का होगा आयोजन

    June 3, 2026

    HP TET 2026: हिमाचल शिक्षा बोर्ड ने 1,440 आवेदन किए रद्द, 32,531 उम्मीदवार ही परीक्षा में शामिल होंगे

    June 3, 2026

    Shimla News: वकीलों के विरोध के बाद मंत्री विक्रमादित्य सिंह समेत कई अधिकारियों के वाहनों के कटे चालान

    June 3, 2026

    Shimla: राज्यपाल से मिले जगत सिंह नेगी, नौतोड़ वन भूमि स्वीकृति का उठाया मुद्दा

    June 2, 2026

    Bilaspur: जाइका परियोजना के तहत छकोह में टमाटर फसल का निरीक्षण, किसानों को वैज्ञानिक खेती अपनाने की सलाह

    June 2, 2026

    Shimla: पूर्व सैनिकों ने जताया मुख्यमंत्री का आभार, 246 बने हेड कांस्टेबल और 115 एएसआई

    June 2, 2026

    Shimla Drug Bust: पंजाब के सप्लायर समेत 3 गिरफ्तार, 196 ग्राम चिट्टा और 47 ग्राम मेथामफेटामाइन बरामद

    June 2, 2026

    Court: 52 ग्राम चिट्टा तस्करी मामले में दो दोषी करार, मुख्य आरोपी को 4 साल कठोर कारावास

    June 1, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    June 2026
    MTWTFSS
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930 
    « May    
    Categories
    Archives
    About us

    ARB Times एक स्वतंत्र डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म है जिसकी शुरुआत 19 जनवरी 2024 को हिमाचल प्रदेश के रामपुर बुशहर से एक फेसबुक न्यूज चैनल के रूप में हुई। विश्वसनीयता और जनसरोकार को प्राथमिकता देते हुए, हमने 15 जनवरी 2025 को अपनी न्यूज वेबसाइट लॉन्च की। हमारा उद्देश्य केवल खबरें देना नहीं, बल्कि समाज की वास्तविक समस्याओं सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा और प्रशासन से जुड़े मुद्दों को सामने लाना है। हमारा मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं, बल्कि जनता की आवाज बनने की जिम्मेदारी भी है।

    हमारा फोकस:

    • स्थानीय, राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रासंगिक खबरें
    • जनसरोकार और विकास से जुड़े मुद्दों को उजागर करना
    • पाठकों की भागीदारी को बढ़ावा देना
    • सत्य, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ पत्रकारिता

    Contact Us:

    📞 9882210413
    ✉️ editor@arbtimes.in
    ✉️ arbtimeshp@gmail.com

    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC)
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU)
    • सेंट्रल यूनिवर्सिटी हिमाचल प्रदेश (CUHP)
    • सरदार पटेल विश्वविद्यालय (SPU)
    • IGMC शिमला
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • राष्ट्रीय रोजगार सेवा (NCS)
    • हिमाचल रोजगार पोर्टल
    • HPPSC (लोक सेवा आयोग)
    • HPSSSB (कर्मचारी चयन आयोग)
    • MyGov India
    • UIDAI - आधार सेवा

    Our Visitor

    1 1 0 2 9 3
    Users Today : 33
    Total Users : 110293
    Total views : 219837
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.