एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय (POCSO कोर्ट) किन्नौर, रामपुर ने नाबालिग से दुष्कर्म के एक गंभीर मामले में बड़ा और सख्त फैसला सुनाया है। अदालत ने आरोपी राहुल पुत्र बृज लाल, निवासी गांव चलुना, डाकघर शिवान, तहसील कुमारसैन, जिला शिमला (उम्र 23 वर्ष) को भारतीय दंड संहिता एवं POCSO अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत दोषी ठहराते हुए 20 वर्ष के कठोर कारावास और 20 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई। फैसले की जानकारी देते हुए उप जिला न्यायवादी कमल चन्देल ने बताया कि पीड़िता की उम्र घटना के समय 16 वर्ष थी और वह…
Author: ARB Times Desk
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर उपमंडल रामपुर के खोली घाट मार्ग पर संचालित एचआरटीसी रामपुर डिपो की बस के चालक और परिचालक के साथ खड़ाहण में एक गंभीर, निंदनीय और जानलेवा घटना सामने आई है। नशे में धुत एक स्थानीय व्यक्ति ने चलती बस को जबरन रुकवाया, चालक को बाहर खींचने का प्रयास किया और कुल्हाड़ी से हमला करने की कोशिश की। इस घटना से चालक, परिचालक सहित बस में सवार यात्रियों की जान को सीधा खतरा उत्पन्न हो गया। हिमाचल परिवहन मजदूर संघ के प्रदेश महामंत्री हरीश कुमार पराशर ने बताया कि आरोपी ने अपनी गाड़ी सड़क किनारे इस…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर पद्म राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रामपुर में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। समारोह में सातवें वित्त आयोग के अध्यक्ष एवं रामपुर के विधायक नंद लाल ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की, जबकि उनकी धर्मपत्नी विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन और वंदे मातरम् के सामूहिक गायन से हुई। अतिथियों का स्वागत और शुभारंभ प्रधानाचार्य राजेश परमार तथा एसएमसी अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने मुख्यातिथि का स्वागत किया। इसके पश्चात क्लस्टर स्कूल रामपुर की नन्हीं छात्राओं ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत कर कार्यक्रम को गरिमामय…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो | शिमला IGMC मारपीट मामला, राजधानी शिमला स्थित इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (आईजीएमसी) में मरीज के साथ मारपीट के मामले में आरोपी डॉक्टर की बर्खास्तगी के बाद प्रदेश भर में चिकित्सक संगठनों का विरोध तेज हो गया है। सरकार के इस फैसले के विरोध में आज आईजीएमसी, कमला नेहरू अस्पताल और डीडीयू अस्पताल सहित प्रदेश के कई सरकारी अस्पतालों में डॉक्टर सामूहिक अवकाश पर रहेंगे। इस दौरान अस्पतालों में केवल आपातकालीन सेवाएं ही उपलब्ध कराई जाएंगी। आईजीएमसी रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन (आरडीए), सेमडिकोट, हिमाचल चिकित्सा अधिकारी संघ और अन्य चिकित्सक संगठनों ने वीरवार को बैठकें करने…
♈ मेष राशि (Aries) आज कोई भी निर्णय लेते समय दूसरों की भावनाओं का विशेष ध्यान रखें। गलत फैसला मानसिक तनाव का कारण बन सकता है। संतान से जुड़ा कोई शुभ समाचार या आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है। रचनात्मक कार्यों में सफलता और सराहना मिलेगी। शुभ अंक: 4शुभ रंग: भूरा, सलेटीउपाय: इलायची का सेवन स्वास्थ्य के लिए लाभकारी रहेगा। ♉ वृष राशि (Taurus) आपका आकर्षक व्यक्तित्व आज लोगों को प्रभावित करेगा। निवेश के लिए दिन अनुकूल है। परिवार को समय न देने से घरेलू तनाव हो सकता है। प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। व्यापारिक मामलों में दबाव में आकर…