एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर रामपुर थाना क्षेत्र में रोहड़ू रोड पर स्थित खनाशधार में बीती रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक कार अनियंत्रित होकर लगभग 60 से 70 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक घायल हो गया। घायल तेनजिन नेगी (19), निवासी पूह किन्नौर ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह 14 नवंबर को लवी मेला देखने रामपुर आया था। वहां उसकी मुलाकात अपने जीजा रिंगजिन दोरजे और रिश्तेदार कर्मा दोरजे से हुई। तीनों मेला देखने के बाद भद्राश पहुंचे…
Author: ARB Times Team
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश सरकार ने केंद्र सरकार से शिपकी ला मार्ग से भारत-तिब्बत व्यापार दोबारा शुरू करने का आग्रह किया है। साथ ही, शिपकी ला के रास्ते कैलाश मानसरोवर यात्रा शुरू करने को लेकर भी बातचीत जारी है। उन्होंने कहा कि मौजूदा सड़क नेटवर्क से तीर्थयात्रियों के लिए आवश्यक बुनियादी ढांचा विकसित करना संभव होगा। मुख्यमंत्री शुक्रवार को रामपुर में चार दिवसीय अंतरराष्ट्रीय लवी मेले के समापन अवसर पर बोल रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि सीमा पर्यटन की शुरुआत से अब तक 70,000 से अधिक पर्यटक चीन सीमा के…
♈ मेष राशि (Mesh Rashifal) ✨ दोस्तों के साथ शाम अच्छी रहेगी, लेकिन अधिक भोजन से बचें।💰 धन संबंधी चिंता हो सकती है—किसी भरोसेमंद व्यक्ति से सलाह लें।👧 बच्चों का बाहर अधिक समय बिताना परेशानी दे सकता है।🗣️ संवाद की कमी से गलतफहमी हो सकती है, शांत रहें।शुभ अंक: 3शुभ रंग: 🟧 केसरिया, 🟨 पीलाउपाय: 🥛 दूध मिले जल से स्नान करें। ♉ वृष राशि (Vrishabha Rashifal) ❤️ हृदय रोगियों के लिए कॉफी छोड़ना लाभकारी।💼 नई आर्थिक योजनाओं पर सोच-समझकर निर्णय लें।⚠️ दूसरों की कमियां ढूंढना बंद करें, समय की बर्बादी है।💞 प्यार में मधुरता रहेगी।🍽️ बाहर का खाना अवॉइड…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, किन्नौर राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी ने उपायुक्त कार्यालय रिकांगपिओ स्थित पार्किंग में आयोजित जिला स्तरीय बाल दिवस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस अवसर पर उन्होंने विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ खेल और सांस्कृतिक गतिविधियों में सक्रिय रूप से भाग लेने की प्रेरणा दी, ताकि वे शैक्षणिक उत्कृष्टता के साथ स्वस्थ और अपनी पारंपरिक संस्कृति से जुड़े रह सकें। कैबिनेट मंत्री ने अपने संबोधन में भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि नेहरू जी ने…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर एसएफआई रामपुर इकाई का 37वां वार्षिक सम्मेलन आज सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। सम्मेलन में संगठन ने 17 सदस्यीय कमेटी और 11 सदस्यीय सचिवालय का गठन किया। नए कार्यकाल के लिए मीना राम को अध्यक्ष और राहुल विद्यार्थी को सचिव चुना गया। सम्मेलन का उद्घाटन शिमला जिला के पूर्व सचिव बंटी ठाकुर ने किया। अपने उद्घाटन संबोधन में उन्होंने कहा कि आज छात्र राजनीति पर लगातार हमले किए जा रहे हैं, जिनके खिलाफ छात्र समुदाय को संगठित होकर संघर्ष करना होगा। उन्होंने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीतिक परिस्थितियों का उल्लेख करते हुए कहा कि दक्षिणपंथी सरकारें शिक्षा, रोजगार…