Author: ARB Times Desk

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर रामपुर महाविद्यालय के सभागार में डीएवी स्कूल रामपुर का वार्षिक समारोह ‘अनहद’ हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। समारोह में देश की विविध संस्कृतियों की मनमोहक झलक देखने को मिली। कार्यक्रम में एसडीएम रामपुर हर्ष अमरेंद्र सिंह ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की, जबकि विद्यालय प्रबंधक राकेश चंदेल विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। विशेष अतिथियों में सुनील बस्सी, सौरव आनंद और सिद्धार्थ सूद शामिल रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य अकलुष महाजन ने अतिथियों का स्वागत करते हुए विद्यालय की उपलब्धियों, शैक्षणिक प्रगति एवं…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो | पालमपुर अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय पालमपुर ने चरस तस्करी के 7 साल पुराने एक मामले में कड़ा फैसला सुनाते हुए आरोपी मुनीष कुमार को पांच वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। इसके साथ ही अदालत ने दोषी पर एक लाख रुपए का जुर्माना भी लगाया है। यह मामला 15 जनवरी 2018 का है, जब शाम करीब 5 बजे थाना बैजनाथ की पुलिस टीम मझेरना मोड़ के पास गश्त पर थी। इस दौरान पुलिस ने मुनीष कुमार को संदिग्ध हालत में घूमते देखा। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 500 ग्राम चरस बरामद हुई थी,…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो | चंडीगढ़  नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) चंडीगढ़ ने नशा तस्करी के मामलों में फरार चल रहे तीन आरोपियों पर इनाम घोषित किया है। इन आरोपियों में दो हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले से हैं, जबकि एक आरोपी पंजाब के मोगा जिले का निवासी है। एनसीबी की ओर से प्रत्येक आरोपी की गिरफ्तारी या उसके बारे में पुख्ता सूचना देने पर 25-25 हजार रुपये का इनाम रखा गया है। ब्यूरो ने स्पष्ट किया है कि सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। जानकारी के अनुसार पहला आरोपी सन्नी है, जो पंजाब के मोगा जिले…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो | हमीरपुर हिमाचल प्रदेश के जिला हमीरपुर में थाना भोरंज के तहत 23 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद मायका पक्ष ने मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में जमकर हंगामा किया और ससुराल पक्ष पर मानसिक उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए। मायका पक्ष ने पुलिस से निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई की मांग की है। मृतका की पहचान शिवानी (रीतू) पत्नी वीरेंद्र, निवासी चंबोह के रूप में हुई है। बताया गया है कि शिवानी की शादी करीब एक वर्ष पहले ही हुई थी। शुक्रवार को तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे भोरंज अस्पताल लेकर…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो | सोलन  औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के तहत मानपुरा थाना क्षेत्र के लोधी माजरा में एक 13 वर्षीय प्रवासी बच्ची ने आत्महत्या कर ली। मृतका लोधी माजरा स्थित स्कूल में छठी कक्षा की छात्रा थी। शनिवार को नालागढ़ अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस के अनुसार बच्ची का परिवार उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले का रहने वाला है और वर्तमान में लोधी माजरा में किराये के मकान में रह रहा था। शुक्रवार को बच्ची स्कूल से घर लौटी थी। उस…

Read More