एआरबी टाइम्स ब्यूरो, किन्नौर हिमाचल प्रदेश की आर्थिकी की रीढ़ मानी जाने वाली सेब बागवानी को अल्टरनेरिया और मार्मोनिना जैसे घातक रोगों से बचाने के लिए डॉ. वाई.एस. परमार औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, नौणी और प्रदेश बागवानी विभाग ने संयुक्त रूप से बड़ा कदम उठाया है। प्रदेश के संवेदनशील क्षेत्रों में 10 से 19 फरवरी तक विशेष राज्यव्यापी जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। पिछले कुछ वर्षों में अल्टरनेरिया लीफ स्पॉट और मार्मोनिना लीफ ब्लॉच रोग सेब उत्पादकों के लिए गंभीर समस्या बनकर उभरे हैं। नमी वाले मौसम में तेजी से फैलने वाले ये रोग समय से पहले पत्तियों को गिरा देते…
Author: ARB Times Desk
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, किन्नौर मुख्य चिकित्सा अधिकारी किन्नौर डॉ. राकेश कुमार नेगी ने आज अपने कार्यालय कक्ष में पीएनडीटी अधिनियम 1994 के तहत जिला स्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने बताया कि पीएनडीटी अधिनियम का मुख्य उद्देश्य कन्या भ्रूण हत्या पर रोक लगाना तथा प्रसव से पूर्व लिंग परीक्षण पर पूर्ण प्रतिबंध सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि जनजातीय जिला किन्नौर में लिंगानुपात में सुधार लाने और बेटियों के प्रति समाज में सकारात्मक सोच विकसित करने के लिए इस अधिनियम का प्रभावी क्रियान्वयन आवश्यक है। डॉ. नेगी ने उपस्थित चिकित्सकों से आह्वान किया कि वे समय-समय पर जिले के…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बुधवार को शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत बठमाना के तहत जाबरी में महिला मंडल भवन का लोकार्पण किया। यह भवन लगभग साढ़े तीन लाख रुपये की लागत से निर्मित किया गया है। जनसभा को संबोधित करते हुए मंत्री ने कहा कि प्रदेश इस समय आर्थिक संकट से गुजर रहा है, लेकिन हिमाचल इससे उभरकर फिर से एक मजबूत राज्य के रूप में सामने आएगा। उन्होंने कहा कि पूर्व सरकारों के कार्यकाल में भी ऐसे संकट आए, लेकिन प्रदेश निरंतर प्रगति करता रहा है और आगे भी…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर भारतीय जनता पार्टी मंडल रामपुर की मासिक बैठक मंडल अध्यक्ष नरेश चौहान की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में संगठनात्मक मजबूती, आगामी कार्यक्रमों तथा जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए मंडल अध्यक्ष ने संगठन की मजबूती पर विशेष बल देते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ता ही पार्टी की असली ताकत हैं। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा पार्टी की नीतियों और योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने के लिए निरंतर सक्रिय भूमिका निभाएं। इस अवसर पर…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर माता मंगला काली एवं देवता साहब डोगणू लालसा के नव-निर्मित मंदिर में आयोजित होने वाले प्रतिष्ठा समारोह के सफल एवं सुव्यवस्थित आयोजन को लेकर बुधवार को माता मंगला काली मंदिर, लालसा में उपमंडलाधिकारी रामपुर हर्ष अमरेन्द्र सिंह नेगी की अध्यक्षता में समन्वय बैठक आयोजित की गई। बैठक में जानकारी दी गई कि प्रतिष्ठा समारोह 18 से 23 फरवरी तक आयोजित किया जाएगा। इस दौरान लगभग 25 से 30 हजार श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। संभावित भीड़ को ध्यान में रखते हुए कानून-व्यवस्था, यातायात नियंत्रण, पार्किंग, पेयजल एवं विद्युत आपूर्ति, स्वच्छता, स्वास्थ्य सुविधाएं, अग्नि सुरक्षा…