Author: ARB Times Desk

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर विधानसभा क्षेत्र रामपुर के विकास खंड ननखड़ी की ग्राम पंचायत थैली चकटी को 33 लाख रुपये की लागत से बने नए पंचायत भवन की सौगात मिली है। सोमवार को सातवें वित्तायोग अध्यक्ष एवं स्थानीय विधायक नंद लाल ने विधिवत रूप से इस भवन का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उनकी धर्मपत्नी सत्या देवी भी विशेष रूप से उपस्थित रहीं। इसके साथ ही विधायक ने अढ़ाई लाख रुपये की लागत से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला थैली चकटी में निर्मित नए मंच (स्टेज) को भी विद्यार्थियों को समर्पित किया। कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने पर ग्रामीणों ने विधायक…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर राजकीय महाविद्यालय, रामपुर में क्रैक एकेडमी के तत्वावधान में महाविद्यालय की कैरियर गाइडेंस एवं प्लेसमेंट सेल द्वारा एक दिवसीय कैरियर मार्गदर्शन कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रति जागरूक करना तथा उनके करियर निर्माण हेतु सही दिशा प्रदान करना रहा। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता मयंक सांख्यान, ऑपरेशन हेड, क्रैक एकेडमी दिल्ली रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को यूपीएससी, एचपीएससी, एसएससी, बैंकिंग, रेलवे, डिफेंस एवं अन्य राज्य व केंद्र स्तरीय प्रतियोगी परीक्षाओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने परीक्षा पैटर्न, पाठ्यक्रम, तैयारी की रणनीति, समय प्रबंधन एवं निरंतर अभ्यास…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो | शिमला  Shimla Winter Carnival 2025 : राजधानी के ऐतिहासिक रिज मैदान पर आयोजित मिस विंटर क्वीन प्रतियोगिता में मंडी जिले की प्रियंका ठाकुर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ताज अपने नाम किया। वहीं, सिरमौर की कनिष्का चौहान फर्स्ट रनरअप और चौपाल की नेहा ठाकुर सेकंड रनरअप रहीं। रविवार रात ग्रैंड फिनाले और फाइनल राउंड आयोजित किए गए, जिसमें बड़ी संख्या में दर्शक रिज मैदान पर मौजूद रहे। ग्रैंड फिनाले राउंड में प्रतिभागियों के रैंप वॉक और आत्मविश्वास के आधार पर टॉप फाइव मॉडल्स का चयन किया गया। अभिनेता एवं मॉडल विक्रम मेहता ने चयनित प्रतिभागियों को गोल्ड…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो | ऊना  हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के अंब उपमंडल में पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए चार युवकों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई रविवार रात को की गई, जब अंब थाना पुलिस ने यातायात जांच के दौरान एक कार से 2.99 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, अंब थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक कार में नशीला पदार्थ लेकर कुछ युवक क्षेत्र से गुजरने वाले हैं। सूचना के आधार पर…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो | शिमला राजधानी शिमला के इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (आईजीएमसी) में रेजिडेंट डॉक्टरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल समाप्त हो गई है। रविवार को मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन (आरडीए) ने हड़ताल वापस लेने की घोषणा की। सोमवार यानी आज से प्रदेशभर में ओपीडी सेवाएं, रूटीन जांच और स्थगित ऑपरेशन दोबारा शुरू होने की उम्मीद है, जिससे हजारों मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी। हालांकि, बीते तीन दिनों तक सीनियर डॉक्टरों ने सेवाएं संभालीं, लेकिन मरीजों की भारी भीड़ के चलते स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित रहीं। अब रेजिडेंट डॉक्टरों की वापसी के बाद…

Read More