एआरबी टाइम्स ब्यूरो, कुल्लू नववर्ष के अवसर पर मनाली में पर्यटकों की भारी आमद को देखते हुए जिला प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सख्त कर दिया है। जिला दंडाधिकारी कुल्लू तोरुल एस. रवीश ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS), 2023 की धारा 163 के तहत आदेश जारी करते हुए 28 दिसंबर 2025 से 2 जनवरी 2026 तक मनाली क्षेत्र में हथियार लेकर चलने पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है। जारी आदेश के अनुसार मनाली के मॉल रोड एवं इससे सटे बाजार क्षेत्रों में पुलिस थाना मनाली के अधिकार क्षेत्र के अंतर्गत पुलिस, अर्धसैनिक बलों और सेना के ड्यूटी…
Author: ARB Times Desk
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला नाबार्ड द्वारा आज शिमला में अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष–2025 के उपलक्ष्य में सहकारिता सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें हिमाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि सहकारिता एक भरोसा है, जिसे किसी भी स्थिति में टूटने नहीं दिया जाएगा। सरकार और सहकारी संस्थाएं मिलकर कार्य करेंगी तथा सहकारिता को और आगे कैसे बढ़ाया जाए, इस पर निरंतर मंथन आवश्यक है। उन्होंने नई पीढ़ी को सहकारिता से जोड़ने पर भी विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि जब भी देश में सहकारिता की बात होती है, हिमाचल प्रदेश का नाम अग्रणी…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने शिमला के रिज मैदान में महात्मा गांधी की प्रतिमा के समीप मंत्रिमंडल सहयोगियों के साथ धरना देकर केंद्र सरकार के मनरेगा को समाप्त करने के फैसले का विरोध किया। मुख्यमंत्री ने इस निर्णय को जनविरोधी बताते हुए कहा कि यह ग्रामीण क्षेत्रों के गरीबों के अधिकारों पर सीधा प्रहार है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मनरेगा योजना कांग्रेस सरकार की देन है, जिसकी परिकल्पना पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह और कांग्रेस नेता सोनिया गांधी ने की थी। यह योजना ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार सृजन के साथ-साथ पंचायत स्तर पर विकास कार्यों…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला प्रदेश की कांग्रेस सरकार की कथित बागवान विरोधी नीतियों के खिलाफ भाजपा नेता चेतन बरागटा के नेतृत्व में जुब्बल में जोरदार प्रदर्शन किया गया। यह प्रदर्शन HPMC के माध्यम से एमआईएस (MIS) योजना के तहत खरीदे गए सी-ग्रेड सेब के भुगतान और सुविधाओं में हो रही भारी देरी को लेकर आयोजित किया गया। प्रदर्शन को संबोधित करते हुए चेतन बरागटा ने कहा कि सरकार ने बागवानों से सी-ग्रेड सेब तो खरीद लिया, लेकिन इसके बदले आज तक न तो समय पर भुगतान किया गया और न ही खाद, स्प्रे ऑयल, दवाइयाँ अथवा बागवानी में प्रयोग होने…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर वाराणसी में 4 से 11 जनवरी तक आयोजित होने वाली सीनियर राष्ट्रीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व करने के लिए टीम का चयन कर लिया गया है। चयन प्रक्रिया के तहत प्रदेश के विभिन्न जिलों से चुने गए 24 खिलाड़ियों का विशेष कोचिंग कैंप 15 दिसंबर से दत्तनगर स्थित इंडोर स्टेडियम में लगाया गया था। कैंप के दौरान खिलाड़ियों ने उच्च स्तरीय तकनीकी कौशल, शारीरिक फिटनेस, अनुशासन और टीम भावना का शानदार प्रदर्शन किया। चयन समिति के अनुसार सभी 24 खिलाड़ी प्रतिभावान थे, लेकिन प्रतियोगिता के निर्धारित नियमों के तहत केवल 14 खिलाड़ियों…