एआरबी टाइम्स ब्यूरो, बिलासपुर पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा है कि नशे के खिलाफ अपने गांव-पंचायतों में गश्त कर रही महिलाओं पर मुकदमे दर्ज करना अत्यंत शर्मनाक और दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि यह साफ दर्शाता है कि प्रदेश सरकार नशे के मुद्दे पर गंभीर नहीं है और वास्तविक कार्रवाई के बजाय इवेंट मैनेजमेंट और दिखावे तक सीमित है। बिलासपुर में नशे के बढ़ते कारोबार, नशा माफिया को मिल रहे कथित संरक्षण और नशे के खिलाफ सक्रिय महिलाओं पर दर्ज मुकदमों के विरोध में आयोजित प्रदर्शन में शामिल होते हुए जयराम ठाकुर ने मुख्य बाजार से…
Author: ARB Times Desk
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला एसएफआई हिमाचल प्रदेश राज्य कमेटी ने अपना 56वां स्थापना दिवस पूरे प्रदेश में उत्साहपूर्वक मनाया। इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश के विभिन्न जिलों में कार्यक्रम आयोजित किए गए। स्थापना दिवस पर एसएफआई ने अपने 55 वर्षों की संघर्षपूर्ण विरासत को याद करते हुए उन सभी लोगों को नमन किया, जिन्होंने अध्ययन, संघर्ष और बलिदान की इस परंपरा को आगे बढ़ाते हुए छात्र विरोधी नीतियों के खिलाफ अपने प्राणों की आहुति दी। इस अवसर पर एसएफआई राज्य सचिव सन्नी सेकटा ने कहा कि आज एसएफआई ऐसे दौर में अपना स्थापना दिवस मना रही है, जब सांप्रदायिक ताकतें…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, बिलासपुर जिला बिलासपुर में दिव्यांगजनों को दिव्यांगता प्रमाण पत्र जारी करने के उद्देश्य से आगामी 2 जनवरी को एक विशेष चिकित्सा परीक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस शिविर के सफल आयोजन के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी बिलासपुर डॉ. शशि दत्त शर्मा ने जिला मेडिकल डिसेबिलिटी बोर्ड का गठन कर दिया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा जारी आदेशों के अनुसार इस बोर्ड में विभिन्न विभागों के विशेषज्ञ चिकित्सकों एवं अधिकारियों को शामिल किया गया है। इनमें शिशु रोग विशेषज्ञ, ईएनटी विशेषज्ञ, जनरल सर्जन, हड्डी रोग विशेषज्ञ, नेत्र रोग विशेषज्ञ, मेडिसिन विशेषज्ञ, मनोरोग विशेषज्ञ एवं क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर रामपुर के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मझेवटी में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह एवं वार्षिकोत्सव बड़े हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ आयोजित किया गया। समारोह में जिलाध्यक्ष एनपीएसईए एवं प्रदेश मुख्य वक्ता अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ कुशाल शर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। वार्षिकोत्सव के दौरान स्कूली बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। एकल व सामूहिक नृत्य, नाटक, ड्रामा और गीतों के माध्यम से बच्चों ने पर्यावरण संरक्षण, पेड़ों की अंधाधुंध कटाई से होने वाले नुकसान, देशभक्ति…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो | शिमला आईजीएमसी शिमला के बहुचर्चित मारपीट मामले में मंगलवार को बड़ा और अप्रत्याशित मोड़ सामने आया। राज्य सरकार की ओर से नए सिरे से जांच के एलान के बीच आरोपी डॉक्टर डॉ. राघव निरुला और मरीज अर्जुन सिंह पंवर के बीच आपसी समझौता हो गया। दोनों मीडिया के सामने एक साथ आए, हाथ मिलाया और गले लगकर विवाद समाप्त करने की घोषणा की। इस दौरान डॉ. राघव निरुला की मां भावुक नजर आईं। उन्होंने कहा कि अर्जुन भी उनके लिए राघव जैसा ही है। दोनों पक्षों के बीच समझौते के बाद अब सबकी निगाहें राज्य सरकार…