Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    Thursday, October 1
    एआरबी टाइम्स
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    मौसम

    Shimla: अनुपम कश्यप ने आपदा मित्रों से किया संवाद, समाज में अहम भूमिका पर दिया जोर

    ARB Times DeskBy ARB Times DeskFebruary 13, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)
    शिमला में आपदा मित्रों के साथ उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप और अन्य अधिकारी

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला

    उपायुक्त अनुपम कश्यप ने शुक्रवार को आपदा मित्रों के साथ बैठक कर संवाद किया और सभी प्रशिक्षित आपदा मित्रों को आपदा किट वितरित की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आपदा मित्र समाज में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और आपदा के समय किसी की जिंदगी बचाने में अहम योगदान दे सकते हैं।

    उन्होंने कहा कि सभी को अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए समाज हित में कार्य करना चाहिए। आपदा मित्र प्रशासन का अभिन्न अंग हैं। युवाओं को प्रशिक्षित किया जा रहा है ताकि आपदा की स्थिति में लोगों को बेहतर सुविधा मिल सके और रेस्क्यू कार्यों में तेजी लाई जा सके। उपायुक्त ने कहा कि आपदा मित्रों को अपनी सोच और संकल्प शक्ति को विकसित करना होगा। शिक्षा में निपुण बनने के साथ-साथ सामाजिक सेवा भावना को भी मजबूत करना आवश्यक है।

    इस अवसर पर आपदा मित्र के रूप में भारती, कुलदीप शर्मा, ज्यों मिश्रा, नीतीश, सार्थक चौहान, विशाल ठाकुर, मयंक भारद्वाज, साहिल ठाकुर, अपराजिता, नीलाक्षी, मीनाक्षी, खुशबू, ज्योति और लक्ष्मी मौजूद रहे।

    आपदा मित्र योजना का उद्देश्य आपदाओं के समय स्थानीय नागरिकों को प्रशिक्षित कर “पहली प्रतिक्रिया टीम” के रूप में तैयार करना है। शिमला जैसे क्षेत्र में भूस्खलन, भारी वर्षा, बर्फबारी और भूकंप जैसी प्राकृतिक आपदाओं का जोखिम बना रहता है।

    यह योजना National Disaster Management Authority द्वारा Government of India के सहयोग से संचालित की जा रही है। इसके तहत युवाओं और स्वयंसेवकों को खोज-बचाव, प्राथमिक उपचार, भीड़ प्रबंधन और सुरक्षित निकासी जैसी आवश्यक तकनीकों का प्रशिक्षण दिया जाता है, ताकि आपदा के “स्वर्णिम घंटे” में त्वरित सहायता उपलब्ध कराई जा सके।

    आपदा की स्थिति में प्रशिक्षित आपदा मित्र स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर राहत कार्यों को तेज और प्रभावी बनाते हैं। इस योजना से समुदाय में आपदा के प्रति जागरूकता बढ़ती है, जान-माल की हानि कम होती है और आत्मनिर्भरता की भावना मजबूत होती है।

    कुल मिलाकर, आपदा मित्र योजना शिमला को अधिक सुरक्षित, तैयार और संवेदनशील शहर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

    इस मौके पर अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी (कानून एवं व्यवस्था) पंकज शर्मा, अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी (प्रोटोकॉल) ज्योति राणा, गौरव और नेहा भी उपस्थित रहे।

    #AapdaMitra #AnupamKashyap #DisasterManagement #DisasterManagementIndia #himachalpradesh #NDMA #Shimla
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleMandi: मंडी में स्कूल आपदा प्रबंधन योजना अनिवार्य, लापरवाही पर संस्थान प्रमुख होंगे जिम्मेदार
    Next Article Himachal Panchayat Election : 31 मई तक हर हाल में चुनाव कराएं, सुप्रीम कोर्ट का सख्त आदेश
    ARB Times Desk
    • Website

    Related Posts

    Bilaspur News: हर पंचायत में लगेगा ऑटोमेटिक रेन गेज, ब्लॉक स्तर पर वेदर स्टेशन; किसानों को मिलेगा सटीक मौसम डेटा

    September 3, 2026

    Himachal Weather Alert : 28 जुलाई से 2 अगस्त तक भारी बारिश का अलर्ट, 4 दिन ऑरेंज अलर्ट पर रहेगा हिमाचल

    July 27, 2026

    हिमाचल में मानसून का रौद्र रूप: सिरमौर और सोलन में सभी स्कूल बंद; नाहन में डंगा ढहने से घरों में फंसे 40 लोग

    July 10, 2026

    Monsoon: शिमला जिला प्रशासन मिशन मोड में, 30 सितंबर तक अधिकारियों-कर्मचारियों की छुट्टियों पर रोक

    July 2, 2026

    Rampur Bushahr: पहली बारिश में ही गानवी खड्ड बनी मुसीबत, ग्रामीण बोले- अब नहीं अस्थायी समाधान, बने स्थायी पुल

    July 1, 2026

    Himachal Weather Update : हिमाचल में 10 जिलों में आज और कल भारी बारिश के साथ अंधड़ का येलो अलर्ट

    June 20, 2026

    Himachal Weather Update: 6 जून तक जारी रहेगा बारिश का दौर, कई जिलों में तेज हवाओं और ओलावृष्टि का अलर्ट

    June 1, 2026

    Himachal Weather: ऊना में 44 डिग्री पहुंचा पारा, भीषण गर्मी के चलते पांवटा साहिब के स्कूलों का समय बदला

    May 21, 2026

    Himachal Weather Update: 5 जिलों में हीटवेव अलर्ट, कल से ओलावृष्टि और तूफान की चेतावनी

    April 27, 2026

    Himachal Weather Update: 24-25 अप्रैल को बारिश-बर्फबारी का यलो अलर्ट, 26 को तेज हवाएं; ऊना में 40°C पारा

    April 24, 2026

    Himachal Weather Update : शिमला में बारिश, अटल टनल-रोहतांग में बर्फबारी, कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट

    April 8, 2026

    Himachal Weather Update: मौसम का यू-टर्न, मार्च में लौटी जनवरी जैसी ठंड, बर्फबारी-बारिश से लुढ़का पारा

    March 20, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    October 2026
    MTWTFSS
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031 
    « Sep    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 2 4 8 7 9
    Users Today : 9
    Total Users : 124879
    Total views : 245239
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.