🐏 मेष राशि आज आपका कोई बड़ा सपना साकार हो सकता है, लेकिन उत्साह में संयम बनाए रखें। अचानक बढ़े खर्च मन को विचलित कर सकते हैं। बातचीत में शब्दों का ध्यान रखें, विशेषकर बड़ों के साथ। कार्यक्षेत्र में आपकी आंतरिक शक्ति आपको बेहतर प्रदर्शन करने में मदद करेगी। जीवनसाथी का प्रेम मुश्किलों को आसान बना देगा।शुभ अंक: 7शुभ रंग: क्रीम, सफेदउपाय: चरित्र की शुद्धता बनाए रखें, इससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। 🐂 वृष राशि स्वास्थ्य को बेहतर रखने के लिए खेलकूद में समय बिताएं। रचनात्मक विचारों से अतिरिक्त आय के अवसर मिल सकते हैं। परिवार, विशेषकर नाती-पोतों से सुख…
Author: ARB Times Desk
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, किन्नौर जिला किन्नौर की रूपी ग्राम पंचायत में मंगलवार को वर्ष 2025 की अंतिम ग्राम सभा का आयोजन सफलतापूर्वक किया गया। ग्राम सभा की अध्यक्षता ग्राम पंचायत प्रधान रामेश्वर नेगी ने की। बैठक में पंचायत क्षेत्र के समग्र विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। ग्राम सभा में विशेष रूप से वर्ष 2026-27 के लिए मनरेगा की वार्षिक शेल्फ, एक वर्ष में पांच कार्यों की शेल्फ, पेंशन मामलों तथा अन्य विकास योजनाओं को लेकर गहन विचार-विमर्श किया गया। बैठक के दौरान बीपीएल सूची को लेकर भी अहम निर्णय लिए गए। जानकारी के अनुसार…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, दिल्ली केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) ने आज नेपाल सशस्त्र पुलिस बल (एपीएफ) के 19 आगंतुक अधिकारियों के लिए एक विशेष अध्ययन एवं संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया। नेपाल सशस्त्र पुलिस बल नेपाल संघीय लोकतांत्रिक गणराज्य का एकमात्र अर्धसैनिक बल है, जिसे आंतरिक सुरक्षा, वीआईपी सुरक्षा तथा महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों की सुरक्षा का दायित्व सौंपा गया है। यह अध्ययन भ्रमण नेपाल में एपीएफ अधिकारियों के लिए संचालित अधिकारी पाठ्यक्रम का हिस्सा है, जिसे उनके प्रशिक्षण कार्यक्रम के चौथे सेमेस्टर के दौरान आयोजित किया जाता है। कार्यक्रम का आयोजन सीआईएसएफ मुख्यालय, नई दिल्ली के सम्मेलन कक्ष में किया गया,…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में आज यहां आयोजित हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में राज्य के सर्वांगीण विकास को गति देने के उद्देश्य से स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार, ऊर्जा, दुग्ध उत्पादन, ग्रामीण आजीविका, शहरी विकास और सामाजिक सुरक्षा से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक निर्णय लिए गए। स्वास्थ्य क्षेत्र को मिलेगा बड़ा संबल मंत्रिमंडल ने राज्य के सभी चिकित्सा महाविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर के 53 पदों सहित विभिन्न श्रेणियों के कुल 121 पद भरने को मंजूरी दी। इनमें टीचिंग फैकल्टी, नॉन-टीचिंग स्टाफ और पैरामेडिकल कर्मियों के पद शामिल हैं। इसके अतिरिक्त असिस्टेंट स्टाफ नर्सिंग…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, किन्नौर उपायुक्त किन्नौर डॉ. अमित कुमार शर्मा की अध्यक्षता में आज जिला किन्नौर के रिकांग पिओ स्थित उपायुक्त कार्यालय के सम्मेलन कक्ष में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपायुक्त ने अधिकारियों से जिले में सड़क सुरक्षा को लेकर पूर्व में जारी दिशा-निर्देशों की वर्तमान स्थिति की विस्तृत जानकारी ली। उपायुक्त ने बताया कि जिला प्रशासन समय-समय पर सड़क सुरक्षा के संदर्भ में जागरूकता शिविर आयोजित करता रहा है, ताकि युवाओं एवं स्थानीय लोगों को यातायात नियमों की जानकारी दी जा सके। उन्होंने तेज गति से वाहन चलाने, वाहन चलाते समय मोबाइल…