Author: ARB Times Desk

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा अभियान के शुभारंभ अवसर पर वीरवार को रामपुर के नए बस अड्डे में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान आरटीओ रामपुर नरेश वर्मा ने वाहन चालकों को सुरक्षित वाहन चलाने की शपथ दिलाई तथा आम जनमानस को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया। 31 जनवरी तक चलने वाले इस अभियान का शुभारंभ करते हुए आरटीओ नरेश वर्मा ने बताया कि इस वर्ष अभियान की थीम “सड़क सुरक्षा, जीवन रक्षा” रखी गई है। अभियान के तहत पूरे एक माह तक सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो | रामपुर बुशहर  हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के रामपुर उपमंडल की नरैण पंचायत में क्षेत्र के आराध्य देवता चतरखंड पंचवीर साहिब का पावन जन्मोत्सव वीरवार को पूरे श्रद्धा, भक्ति और पारंपरिक उल्लास के साथ मनाया गया। कड़ाके की ठंड के बावजूद श्रद्धालुओं की आस्था इतनी प्रबल रही कि अलसुबह से ही मंदिर परिसर में भक्तों का तांता लगना शुरू हो गया। जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया, श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ती चली गई और दोपहर तक मंदिर परिसर पूरी तरह श्रद्धालुओं से भर गया। जन्मोत्सव के अवसर पर न केवल नरैण पंचायत बल्कि आसपास के गांवों और…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद संगठनात्मक जिला रामपुर इकाई द्वारा विभिन्न छात्र मांगों को लेकर माननीय शिक्षा मंत्री हिमाचल प्रदेश सरकार रोहित ठाकुर को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में रामपुर महाविद्यालय में बॉयज हॉस्टल के निर्माण, शिक्षकों के रिक्त पदों को शीघ्र भरने, ननखड़ी व निरमंड महाविद्यालयों के निर्माण कार्य में तेजी लाने, रामपुर महाविद्यालय के ओल्ड ब्लॉक के रखरखाव हेतु धनराशि स्वीकृत करने, रामपुर के पुराने बस अड्डे से महाविद्यालय परिसर तक पगडंडी निर्माण, छात्र संघ चुनाव बहाल करने तथा सरदार पटेल विश्वविद्यालय के दायरे को बढ़ाने जैसी महत्वपूर्ण मांगें शामिल रहीं। एबीवीपी जिला संयोजक रवि…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर जिला शिमला के रामपुर उपमंडल अंतर्गत पुलिस थाना झाकड़ी में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस टीम 31 दिसंबर को गश्त के दौरान ज्यूरी सराहन लिंक रोड पर क्यार के समीप मौजूद थी। इस दौरान संदेह के आधार पर एक युवक की तलाशी ली गई, जिसमें उसके कब्जे से 1.054 किलोग्राम चरस बरामद हुई।आरोपी की पहचान सागर पुत्र करम चंद, निवासी गांव डुमी, डाकघर बोंडा तहसील रामपुर, जिला शिमला, उम्र 25 वर्ष के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 के तहत मामला…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो | कुल्लू Kullu Road Accident : हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में बुधवार देर रात सड़क हादसे में एक युवक समेत तीन की मौत हो गई, जबकि एक युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल युवती का उपचार कुल्लू अस्पताल में जारी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह हादसा बुधवार देर रात करीब एक बजे कुल्लू के भूतनाथ क्षेत्र में हुआ। जानकारी के अनुसार, कसौल से लौटते समय एक कार अचानक अनियंत्रित हो गई और पहले सड़क किनारे लगे पैराफिट से टकराई। इसके बाद कार सड़क किनारे खड़े एक ट्रक…

Read More