एआरबी टाइम्स ब्यूरो, बिलासपुर नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने घुमारवीं स्थित रेनबो मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में अत्याधुनिक एमआरआई मशीन का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर मंत्री ने कहा कि घुमारवीं जैसे क्षेत्र में एमआरआई जैसी आधुनिक जांच सुविधा का आरंभ होना स्थानीय जनता के लिए बड़ी राहत है। उन्होंने कहा कि अब गंभीर बीमारियों की जांच के लिए लोगों को बड़े शहरों की ओर नहीं जाना पड़ेगा, जिससे समय, धन और असुविधा से बचाव होगा। मंत्री ने रेनबो मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि निजी क्षेत्र द्वारा…
Author: ARB Times Desk
एआरबी टाइम्स ब्यूरो | धर्मशाला हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के धर्मशाला स्थित सरकारी डिग्री कॉलेज की 19 वर्षीय छात्रा की इलाज के दौरान हुई मौत का मामला अब गंभीर मोड़ ले चुका है। छात्रा के पिता की शिकायत पर पुलिस ने एक प्रोफेसर समेत चार लोगों के खिलाफ रैगिंग, मारपीट, मानसिक प्रताड़ना और यौन उत्पीड़न के आरोपों में एफआईआर दर्ज की है। इस घटना ने प्रदेशभर में शैक्षणिक संस्थानों में छात्राओं की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। तीन छात्राओं ने की थी मारपीट, धमकाया भी था यह मामला सिद्धबाड़ी (धर्मशाला) निवासी पिता की शिकायत पर दर्ज…
♈ मेष राशि (Aries) आज आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। व्यस्तता के बावजूद ऊर्जा बनी रहेगी। खर्चों पर नियंत्रण रखें। किसी मित्र को आपकी सलाह की आवश्यकता पड़ सकती है। प्रेम संबंधों में समझदारी से निर्णय लें। कार्यक्षेत्र में उन्नति या आर्थिक लाभ के संकेत हैं। यात्रा लाभदायक रहेगी। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा।शुभ अंक: 1शुभ रंग: नारंगी, सुनहराउपाय: केतु यंत्र की पूजा करें। ♉ वृष राशि (Taurus) आज तनाव से राहत के लिए परिवार का सहयोग मिलेगा। भावनाएं साझा करने से मन हल्का होगा। धन लेन-देन में सावधानी रखें। प्रियजनों के साथ उपहारों का आदान-प्रदान संभव है। दफ्तर में प्रशंसा मिलेगी।…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर बाल विकास परियोजना अधिकारी, रामपुर के अंतर्गत 5 आंगनबाड़ी केंद्रों सयाना गौरा, बरशील, खुन्ना, निचला डकोलड एवं खलटी खनाश में आंगनबाड़ी सहायिका के पद रिक्त हैं। इस बात की जानकारी देते हुए सीडीपीओ रामपुर ने बताया कि आंगनबाड़ी केंद्र सयाना गौरा, बरशील एवं खुन्ना के लिए संबंधित ग्राम पंचायत क्षेत्र की पात्र महिलाएं आवेदन कर सकती हैं। वहीं आंगनबाड़ी केंद्र निचला डकोलड के लिए नगर परिषद रामपुर के वार्ड-7 से आवेदन स्वीकार किए जाएंगे, जबकि आंगनबाड़ी केंद्र खलटी खनाश के लिए संबंधित पोषक क्षेत्र की पात्र महिलाओं से आवेदन आमंत्रित हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर राजकीय महाविद्यालय रामपुर में सामाजिक सरोकार से जुड़ी एक सराहनीय पहल देखने को मिली। सोच लिटरेरी सोसायटी एवं अंग्रेजी विभाग ने हिमालयन ट्राइब फाउंडेशन के सहयोग से जरूरतमंदों के लिए कपड़ा दान अभियान आयोजित किया। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के उप-प्रधानाचार्य विद्याबंधु, अध्यापक राजेश नेगी तथा प्रियंका विशेष रूप से उपस्थित रहे। रामपुर कॉलेज के शिक्षकों एवं सोच संस्था के सदस्यों ने सामाजिक सरोकार निभाते हुए हिमालयन ट्राइब फाउंडेशन के कपड़ा बैंक में बड़ी संख्या में कपड़े दान किए। इस पहल का उद्देश्य सीमावर्ती क्षेत्रों में कठिन परिस्थितियों में कार्य कर रहे बीआरओ के मजदूरों…