एआरबी टाइम्स ब्यूरो | धर्मशाला धर्मशाला नशा तस्करी मामला : हिमाचल प्रदेश राज्य वक्फ ट्रिब्यूनल धर्मशाला के चेयरमैन जसवंत सिंह की अदालत ने नशा तस्करी के मामले में कड़ा रुख अपनाते हुए दो आरोपियों को दोषी ठहराया है। अदालत ने हेरोइन (चिट्टा) के साथ पकड़े गए आरोपी को दोष साबित होने पर 10 वर्ष का कठोर कारावास, जबकि नशीले कैप्सूलों के साथ पकड़े गए दूसरे आरोपी को छह माह के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। जानकारी के अनुसार, पुलिस थाना डमटाल जिला कांगड़ा की टीम 27 सितंबर 2020 की रात करीब 11:30 बजे गश्त पर थी। इस दौरान पुलिस टीम…
Author: ARB Times Desk
एआरबी टाइम्स ब्यूरो | धर्मशाला Himachal TET Result : हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने 10 विषयों में आयोजित अध्यापक पात्रता परीक्षा (TET) का परिणाम घोषित कर दिया है। इस परीक्षा में शामिल हुए 33,083 अभ्यर्थियों में से केवल 8,459 अभ्यर्थी ही सफल घोषित किए गए हैं। इस प्रकार कुल परीक्षा परिणाम 25.6 प्रतिशत रहा है। जानकारी के अनुसार, शिक्षा बोर्ड ने नवंबर माह में 10 विषयों के लिए TET परीक्षा आयोजित की थी। इसके लिए कुल 36,571 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था, जिनमें से 33,083 अभ्यर्थी परीक्षा में उपस्थित हुए, जबकि 3,488 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा के दौरान 24,622…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो | शिमला कांग्रेस हाईकमान ने हिमाचल प्रदेश में संगठन को सशक्त बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए प्रदेश कार्यकारिणी के गठन की प्रक्रिया तेज कर दी है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने शुक्रवार देर रात 11 संगठनात्मक जिलों में जिला कांग्रेस कमेटियों के अध्यक्षों की नियुक्ति कर दी है। हालांकि किन्नौर और शिमला ग्रामीण जिलों के अध्यक्षों की घोषणा अभी शेष है। सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई हैं। कांग्रेस संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के उद्देश्य से एआईसीसी अध्यक्ष ने इन नियुक्तियों को ‘संगठन सृजन अभियान’ के तहत मंजूरी दी…
🐏 मेष राशि (Aries) किसी पुराने मित्र से मुलाकात मन प्रसन्न करेगी। धन संचय की नई समझ विकसित होगी, जो भविष्य में लाभ देगी। बच्चों से जुड़ी योजनाएं बनाते समय व्यावहारिक रहें। प्रेम संबंधों में मधुरता बढ़ेगी और जीवनसाथी का स्नेह आपको भावुक कर सकता है।शुभ अंक: 2शुभ रंग: सिल्वर, सफेदउपाय: चारपाई के पायों में तांबे की चार कील गाड़ें। 🐂 वृष राशि (Taurus) घर और कार्यस्थल का दबाव तनाव दे सकता है। अनियोजित खर्चों से बचें। सामाजिक और पारिवारिक कार्यक्रमों में भाग लेने से मन हल्का होगा। वैवाहिक जीवन में धैर्य रखें। धार्मिक गतिविधियों की ओर झुकाव रहेगा।शुभ अंक:…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने प्रदेश में लम्बित राजस्व मामलों के त्वरित एवं समयबद्ध निपटारे के निर्देश दिए हैं। इसके लिए उन्होंने 5 जनवरी के बाद सभी तहसीलदार एवं नायब तहसीलदारों को सप्ताह में तीन दिन मंगलवार, बुधवार और वीरवार को तक़सीम मामलों की नियमित सुनवाई करने के निर्देश दिए, ताकि मामलों का शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जा सके। मुख्यमंत्री ने एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि प्रत्येक माह तक़सीम मामलों की कम से कम 12 दिन सुनवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि ज़िला उपायुक्त प्रत्येक शनिवार को तक़सीम…