Author: ARB Times Desk

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने जिला सोलन के कंडाघाट में दिव्यांगजनों के लिए स्थापित किए जाने वाले दिव्यांगजन शिक्षा उत्कृष्टता केंद्र की आधारशिला रखी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार समाज के प्रत्येक वर्ग के समावेशी विकास के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री ने बताया कि सरकार की प्रतिबद्धता के अनुरूप इस परियोजना का शिलान्यास निर्माण कार्य लगभग 25 प्रतिशत पूर्ण होने के बाद किया गया है। यह उत्कृष्टता केंद्र 45 बीघा भूमि पर स्थापित किया जाएगा, जिस पर 200 करोड़ रुपये की लागत आएगी। उन्होंने परियोजना के…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो | शिमला  हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में साइबर ठगों ने डिजिटल अरेस्ट कर एक सेवानिवृत्त सरकारी अधिकारी से 1.18 करोड़ रुपये की ठगी कर ली। ठगों ने खुद को सीबीआई अधिकारी बताकर वीडियो कॉल के जरिए गंभीर आपराधिक मामलों में फंसाने और तत्काल गिरफ्तारी की धमकी दी। पीड़ित को मानसिक दबाव में रखकर कहा गया कि वह मनी लॉन्ड्रिंग, नशीले पदार्थों की तस्करी और बैंक खातों के दुरुपयोग जैसे मामलों में आरोपी है। डर और धमकियों के चलते पीड़ित ने अपनी जीवनभर की जमा पूंजी ठगों की ओर से बताए गए खातों में ट्रांसफर कर दी।…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने सभी जिलों के वरिष्ठ अधिकारियों को ‘अपना विद्यालय–हिमाचल स्कूल एडॉप्शन कार्यक्रम’ के तहत सक्रिय भूमिका निभाने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने शुक्रवार सायं सभी जिलों के उपायुक्तों के साथ आयोजित वर्चुअल बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य सरकारी स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता और शैक्षणिक वातावरण में सुधार लाना है। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि प्रदेश में इस कार्यक्रम के अंतर्गत गोद लिए गए सभी स्कूलों की सूची 5 जनवरी, 2026 तक सरकार को प्रस्तुत की जाए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक जिला में उपायुक्त,…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, कुल्लू उपायुक्त कुल्लू, तोरुल एस. रवीश की अध्यक्षता में शनिवार को जिला में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन (सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट) से संबंधित मुद्दों को लेकर एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में माननीय राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) द्वारा पारित आदेशों की अनुपालना को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में एनजीटी के निर्देशों के अनुसार ठोस कचरा प्रबंधन नियम, 2016 के तहत वैकल्पिक एवं प्रभावी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने पर बल दिया गया। जिला पर्यावरण समिति के साथ समन्वय स्थापित कर ठोस कचरे के संग्रहण, प्रबंधन एवं वैज्ञानिक निस्तारण को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए। इस अवसर…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, कुल्लू जिला कुल्लू के विकास खंड निरमंड में हिमाचल सेब उत्पादक संघ की बैठक किसान मजदूर भवन, निरमंड में आयोजित की गई। बैठक में 19 जनवरी को शिमला सचिवालय के बाहर प्रस्तावित प्रदर्शन को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में उपस्थित सदस्यों को संबोधित करते हुए किसान सभा के जिला महासचिव देवकी नंद और हिमाचल सेब उत्पादक संघ के राज्य महासचिव पूर्ण ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों के चलते किसानों की लगातार बेदखली हो रही है। उन्होंने कहा कि माननीय उच्च न्यायालय ने अपने फैसले में प्रदेश सरकार को किसानों के…

Read More