Author: ARB Times Desk

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, बिलासपुर युवा सेवाएं एवं खेल विभाग, हिमाचल प्रदेश द्वारा बिलासपुर के बहुउद्देशीय सांस्कृतिक परिसर में आयोजित दो दिवसीय राज्य युवा उत्सव 2025-26 का शनिवार को भव्य समापन हुआ। समापन समारोह में प्रदेश सरकार के आयुष, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री यादविंद्र गोमा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। समारोह को संबोधित करते हुए मंत्री यादविंद्र गोमा ने कहा कि राज्य युवा उत्सव केवल युवाओं को सांस्कृतिक मंच प्रदान करने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह उन्हें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने का सशक्त…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला हिमाचल प्रदेश सरकार में लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र की प्रत्येक पंचायत को सड़क सुविधा से जोड़ना और पर्याप्त बजट उपलब्ध करवा कर उन्हें सशक्त बनाना प्रदेश सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। वह शनिवार को शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत बढ़ई में 1.14 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित पंचायत सामुदायिक भवन के लोकार्पण अवसर पर जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने पंचायत क्षेत्र के सभी ग्रामवासियों को नवनिर्मित भवन की बधाई देते हुए कहा कि प्रदेश सरकार शहरी क्षेत्रों के साथ-साथ ग्रामीण पंचायतों…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा रामपुर विधानसभा क्षेत्र की संयुक्त परिचय बैठक शनिवार को सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई। बैठक में युवा मोर्चा जिला महासचिव अध्यक्ष नवजोत शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने युवाओं को संबोधित करते हुए संगठन को नई दिशा देने का आह्वान किया और राष्ट्रसेवा, अनुशासन तथा संगठन के प्रति निष्ठा का संदेश दिया। मुख्य अतिथि का स्वागत रामपुर युवा मोर्चा अध्यक्ष दीप कुमार ने स्वागत भाषण के माध्यम से किया। अपने संबोधन में उन्होंने युवाओं को “पहले देश, फिर संगठन” की भावना के साथ कार्य करने तथा भाजपा की विचारधारा को बूथ…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा है कि जल विद्युत परियोजनाओं से नियमानुसार भू-राजस्व वसूलना राज्य का संवैधानिक अधिकार है और प्रदेश में कार्यरत सभी जल विद्युत परियोजना डेवलपर्स को यह राजस्व अनिवार्य रूप से अदा करना चाहिए। मुख्यमंत्री आज यहां प्रदेश में कार्यरत विभिन्न जल विद्युत परियोजना डेवलपर्स के साथ आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। बैठक में भू-राजस्व के विशेष मूल्यांकन पर विस्तार से चर्चा की गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश प्राकृतिक संसाधनों से समृद्ध राज्य है और इन संसाधनों से होने वाले लाभ का हक प्रदेशवासियों को मिलना चाहिए।…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर स्प्रिंग डेल स्कूल खनेरी में स्टूडेंट लेड कॉन्फ्रेंस और कार्निवाल का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें शिक्षा, रचनात्मकता और मनोरंजन का अनूठा संगम देखने को मिला। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण हिमाचल के प्रसिद्ध लोक गायक बीरबल मुशाफिर का लाइव शो रहा, जिनके पहाड़ी गीतों पर छात्र, शिक्षक और अभिभावक झूम उठे। स्टूडेंट लेड कॉन्फ्रेंस की विशेष बात यह रही कि इसका संपूर्ण नेतृत्व छात्रों ने स्वयं किया। विद्यार्थियों ने अपनी शैक्षणिक उपलब्धियों, कौशल विकास और भविष्य के लक्ष्यों को अभिभावकों के समक्ष प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। इस पहल का उद्देश्य छात्रों में आत्मविश्वास बढ़ाना…

Read More