Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    Sunday, November 1
    एआरबी टाइम्स
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    हिमाचल प्रदेश

    Rampur Bushahr: विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण सराहन की बैठक सम्पन्न – साडा क्षेत्र में लगेगी 25 सोलर लाइटें

    ARB Times DeskBy ARB Times DeskJune 12, 2025Updated:November 23, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो

    रामपुर बुशहर। विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण (साडा) सराहन की बैठक आज रामपुर में उपमंडलाधिकारी नागरिक एवं साडा अध्यक्ष हर्ष अमरेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में हिमाचल प्रदेश राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष एवं स्थानीय विधायक नन्द लाल विशेष रूप से उपस्थित रहे।

    विधायक नन्द लाल ने निर्देश दिए कि साडा क्षेत्र सराहन में सभी निर्माण कार्य स्वीकृत नक्शों के अनुसार हों। उन्होंने आम जनता के लिए नक्शा पास करवाने की प्रक्रिया को सरल व सुगम बनाने पर बल दिया।

    बजट एवं योजनाएं

    बैठक में बताया गया कि साडा सराहन की स्थापना 10 मई 1995 को हुई थी। वर्तमान में संस्था के पास कुल 9 लाख रुपये का बजट उपलब्ध है। अब तक इसमें से 2.48 लाख रुपये कूड़ेदान व नालियों के निर्माण पर खर्च किए जा चुके हैं।
    शेष बजट से निम्नलिखित प्रस्तावित कार्य किए जाएंगे:

    • 25 सोलर लाइटें साडा क्षेत्र सराहन व बोण्डा में सार्वजनिक स्थलों पर लगाई जाएंगी।

    • कार्यालय के लिए कम्प्यूटर व प्रिंटर की खरीद।

    • सराहन क्षेत्र में बंद शौचालयों की मरम्मत।

    • अन्य आकस्मिक आवश्यकताएं।

    पारदर्शिता व जागरूकता

    प्राधिकरण ने स्पष्ट किया कि साडा क्षेत्र में नए मकान के निर्माण के लिए ऑनलाइन नक्शा पास कराना अनिवार्य है। इसके लिए लोगों को घर बैठे आवेदन करने की सुविधा उपलब्ध है।
    नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग को जनता को इस सुविधा के बारे में जागरूक करने के लिए प्रचार माध्यमों का उपयोग करने के निर्देश दिए गए।

    प्राधिकरण में सदस्य संशोधन का प्रस्ताव

    बैठक में साडा सदस्यों के पुनर्गठन पर भी चर्चा हुई। प्रस्ताव रखा गया कि इसमें गैर-सरकारी सदस्यों को जैसे पंचायती राज प्रतिनिधि, व्यापार मंडल और समाजसेवी संगठन भी शामिल किए जाएं। साथ ही, सरकारी सदस्यों में भी परिवर्तन हेतु मामला उच्च स्तर पर भेजने का निर्णय लिया गया।

    बैठक में नरेश शर्मा, उप-मण्डल पुलिस अधिकारी, के.एल. सुमन, अधिशाषी अभियंता राष्ट्रीय उच्च मार्ग, शक्ति सिंह लोक निर्माण विभाग, रसबीर नेगी जल शक्ति विभाग, नरेश शर्मा उप-प्रधान ग्राम पंचायत सराहन, कोमल ठाकुर योजना अधिकारी नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग आदि उपस्थित रहे।

    #ऑनलाइन_नक्शा #रामपुर #विकासबैठक #सरकारीयोजनाएं #साडा_सराहन #सोलरलाईट #स्थानीयविकास #हिमाचलविकास
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleShimla: ग्लोबल प्लास्टिक प्रदूषण समाप्त करें विषय पर एकदिवसीय कार्यशाला आयोजित
    Next Article Rampur Bushahr: रामपुर में 21 दिव्यांगजन व 3 वरिष्ठ नागरिकों को निःशुल्क सहायता उपकरण वितरित
    ARB Times Desk
    • Website

    Related Posts

    Education: हिमाचल में सीबीएसई स्कूलों के लिए 3,100 शिक्षकों की भर्ती को मंजूरी, 30 हजार रुपये मिलेगा मासिक मानदेय

    October 28, 2026

    Rampur Bushahr: सराहन में कल होगा वीरभद्र सिंह की प्रतिमा का अनावरण, 8 से 10 हजार लोगों के पहुंचने की संभावना

    October 17, 2026

    Police: हिमाचल पुलिस कांस्टेबल भर्ती: PST-PET के ई-कॉल लेटर जारी, अभ्यर्थी ऐसे करें डाउनलोड

    October 14, 2026

    Shimla: हिम ई-पंचायत प्रोसिडिंग सिस्टम लॉन्च करने वाला देश का पहला राज्य बना हिमाचल

    September 25, 2026

    Shimla: किशाऊ परियोजना में हिमाचल के हित सुरक्षित, 2000 करोड़ का वित्तीय बोझ लाभान्वित राज्य उठाएंगे

    September 15, 2026

    Shimla: नशा तस्करों की कमाई अब जनता की होगी : मुख्यमंत्री

    September 12, 2026

    Delhi: केंद्रीय ऊर्जा मंत्री से मिले CM सुक्खू, शानन-बैरा स्यूल समेत हिमाचल के विद्युत मुद्दे उठाए

    September 8, 2026

    Shimla: सड़क सुरक्षा और रख-रखाव को मजबूत करने के लिए अहम संशोधन : विक्रमादित्य सिंह

    September 5, 2026

    Shimla: 33 साल तक के होमगार्ड अब पुलिस भर्ती में ले सकेंगे भाग, आयु सीमा में मिली 5 साल की छूट

    August 12, 2026

    Delhi: केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर से मिले विक्रमादित्य सिंह, नए शहर और शहरी परियोजनाओं के लिए मांगा केंद्र का सहयोग

    August 7, 2026

    Delhi: विक्रमादित्य सिंह ने गडकरी से की मुलाकात, हिमाचल की सड़क परियोजनाओं पर मिली बड़ी सौगात

    August 6, 2026

    Shimla: 1000 नई ई-बसें और 100 हाइड्रोजन बसें खरीदेगी सरकार, मुख्यमंत्री ने 297 इलेक्ट्रिक बसों को दिखाई हरी झंडी

    July 30, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    November 2026
    MTWTFSS
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30 
    « Oct    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Home Himachal Crime Politics
    Archives

    Our Visitor

    1 2 8 1 9 7
    Users Today : 12
    Total Users : 128197
    Total views : 250364
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.