Author: ARB Times Team

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने आज शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के जुब्बड़हट्टी (हलटी) में आयोजित तीन दिवसीय अनोखी डाली मेले के दूसरे दिन मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि “मेले व त्यौहार न केवल सामाजिक मेल-जोल को बढ़ाते हैं, बल्कि समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को भी संजोए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।” मंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश अपनी विशिष्ट स्थानीय परंपराओं, कला और संस्कृति के लिए विश्वभर में जाना जाता है, और ऐसे मेले इस विरासत को जीवित रखते हैं। अनोखी डाली मेले को जिला स्तरीय…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, कुल्लू कुल्लू में 28 नवंबर को होने वाले 35वें गीता जयंती समारोह में विद्यार्थी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। गीता आश्रम के अनुयायी अभिनव वशिष्ट ने प्रेस वार्ता में बताया कि गीता कुटीर रामशिला में होने वाला यह वार्षिक आयोजन ब्रह्मलीन स्वामी आराधना “भिक्षु” की पावन स्मृति को समर्पित है। स्वामी आराधना, सद्गुरुदेव स्वामी गीतानंद “भिक्षु” की परम शिष्या थीं और उन्होंने अपना जीवन श्रीमद्भगवद्गीता के प्रचार-प्रसार में लगाया। इस वर्ष के आयोजन की प्रेरणा स्वामी मुक्तानंद “भिक्षु” और स्वामी किरण “भिक्षु” द्वारा प्रदान की गई है। वशिष्ट ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर राज्य सरकार की ओर से चिट्टे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत शनिवार को रामपुर में शनिवार को एंटी ड्रग रैली आयोजित की गई। रैली में सरकारी व निजी स्कूलों के छात्र, आईटीआई के प्रशिक्षु, वोकेशनल संस्थान, रक्तदान सेवा परिवार सोसायटी और विभिन्न सामाजिक संगठनों ने भाग लिया। सभी ने एक साथ नशे के खिलाफ आवाज बुलंद की और चिट्टे जैसे जानलेवा नशे को जड़ से समाप्त करने की शपथ ली। रैली कॉलेज परिसर से शुरू होकर एनएच, चौधरी अड्‌डा और मुख्य बाजार से होते हुए बॉयज स्कूल तक पहुंची। इस अवसर पर…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला  राजधानी शिमला में शनिवार सुबह बड़ा हादसा टल गया, जब भट्टाकुफर चौक पर अचानक सड़क धंसने से बना 10–15 फीट गहरा गड्‌ढा एक स्कूल की बच्ची को अपने साथ नीचे ले गया। बच्ची को तुरंत बचाव अभियान चलाकर सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। घटना के समय ऑकलैंड हाउस स्कूल के बच्चों को लेकर जा रही एचआरटीसी बस वहीं खड़ी थी और उसका एक टायर भी गड्‌ढे में धंस गया। जानकारी के मुताबिक, सुबह बस जैसे ही भट्टाकुफर चौक पर रुकी, सड़क के बीचोबीच अचानक बड़ा धंसाव हो गया। उसी दौरान बस में चढ़ने का प्रयास कर…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर बुशहर बीएड शिक्षण संस्थान में रेबीज रोकथाम के संदर्भ में सतर्कता एवं जागरूकता पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम उच्च न्यायालय के दिशा-निर्देशों के तहत पशुपालन विभाग द्वारा आयोजित किया गया, जिसमें छात्रों को रेबीज से होने वाली बीमारियों, उनके खतरे और बचाव के उपायों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की गई। कार्यशाला में पशुपालन विभाग से डॉ. अनिल शर्मा अपनी टीम के साथ उपस्थित हुए। उन्होंने छात्रों को बताया कि रेबीज एक खतरनाक वायरस है जिसे ज़ूनोटिक डिज़ीज के रूप में जाना जाता है। यह बीमारी मुख्य रूप से…

Read More