♈ मेष (Mesh) आज का मूड: खेल-कूद और बचपन के शौक पूरे करने का दिन आज आप खेल-कूद में हिस्सा ले सकते हैं, जो आपको तन्दुरुस्त बनाए रखेगा। किसी पुराने निवेश से लाभ मिलने की संभावना है। पारिवारिक समारोह में नए दोस्त बन सकते हैं, लेकिन चयन में सावधानी रखें। अपने प्रिय की पुरानी बातों को माफ करके रिश्तों में सुधार लाएँ। शादी में वास्तविकता और प्रेम का अहसास होगा। शुभ अंक: 6शुभ रंग: पारदर्शी और गुलाबीउपाय: झूठ बोलने से बचें, यह आपकी विश्वसनीयता बनाए रखेगा। ♉ वृष (Vrishabha) आज का मूड: समझदारी और सावधानी का दिन कोई दोस्त आपकी…
Author: ARB Times Team
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, कुल्लू जिला कुल्लू में युवा सेवा एवं खेल विभाग की ओर से आज जिला स्तरीय युवा उत्सव एवं विभिन्न प्रतिस्पर्धाओं का आयोजन सूत्रधार कला संगम, कुल्लू में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दिनेश सेन ने किया। युवा उत्सव के तहत सामूहिक लोकनृत्य, सामूहिक लोकगीत, चित्रकला (विषय – Nasha Mukt Yuva / Youth for Healthy Lifestyle), भाषण (विषय – Emergency Period and Violation of Constitution in India तथा Safeguarding Democracy and Democratic Values), कहानी लेखन, कविता लेखन सहित अनेक प्रतियोगिताएं संपन्न हुईं। जिला के विभिन्न संस्थानों—सूत्रधार कला संगम, आइडियल पब्लिक स्कूल बाशिंग, बॉयज़ स्कूल ढालपुर, गर्ल्स स्कूल सुल्तानपुर,…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, दिल्ली जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में 14 अगस्त 2025 को बादल फटने की घटना में सर्वोच्च बलिदान देने वाले दो सीआईएसएफ जवानों के परिजनों के लिए एसबीआई CAPSP योजना के बढ़े हुए लाभ स्वीकृत कर दिए गए हैं। सीआईएसएफ ने भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के सहयोग से दोनों शहीद जवानों के परिजनों (NoK) को व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा के रूप में 1 करोड़ रुपये की अतिरिक्त वित्तीय सहायता प्रदान की है। 14 अगस्त को 7वीं रिज़र्व बटालियन, किश्तवाड़ में तैनात प्रधान आरक्षक/जीडी आनंद कुमार और प्रधान आरक्षक/जीडी एम. के. बिस्वाल चिसोती गाँव में आंतरिक सुरक्षा ड्यूटी पर थे, जहाँ…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, कुल्लू हिमाचल प्रदेश सरकार के उद्योग विभाग द्वारा जिला कुल्लू में एमएसएमई सशक्तिकरण पर केंद्रित जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का उद्देश्य प्रदेश के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) को मजबूत बनाना, स्थानीय उद्यमिता को बढ़ावा देना तथा औद्योगिक विकास के लिए अनुकूल वातावरण तैयार करना रहा। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों और औद्योगिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इस अवसर पर पी.एल. नेगी, महाप्रबंधक, जिला उद्योग केंद्र कुल्लू; एस.एस. शिंदे, सहायक प्रबंधक (कमर्शियल), नेशनल हैंडलूम डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड; तथा सोमेश शर्मा, प्रबंधक, जिला उद्योग केंद्र कुल्लू विशेष रूप से उपस्थित रहे। एमएसएमई, किसान…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर सीटू क्षेत्रीय समन्वय समिति रामपुर ने केंद्र में मोदी के नेतृत्व वाली कॉर्पोरेट, सांप्रदायिक, हिंदुत्ववादी और तानाशाही प्रवृत्तियों वाली सरकार द्वारा मजदूर-विरोधी व मालिक-समर्थक चार लेबर कोड को एकतरफा लागू करने के विरोध में रामपुर में लेबर कोड की प्रतियाँ जलाकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन को संबोधित करते हुए सीटू जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह और मिलाप नेगी ने कहा कि बढ़ती बेरोज़गारी और महंगाई के बीच इन कोडों का नोटिफिकेशन मेहनतकश वर्ग पर ‘‘जंग का ऐलान’’ है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार पूंजीपति साथियों के हित में देश को पुनः मालिक–नौकर वाले शोषणकाल में…