Author: ARB Times Desk

एआरबी टाइम्स ब्यूरो | सोलन  हिमाचल प्रदेश के बद्‌दी में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में सातवीं कक्षा में पढ़ने वाली 13 वर्षीय छात्रा की मौत हो गई। यह हादसा न केवल एक मासूम जान के जाने का मामला है, बल्कि नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने, अभिभावकों की जिम्मेदारी और यातायात नियमों के पालन को लेकर कई गंभीर सवाल भी खड़े करता है। हादसा सुबह करीब 8:50 बजे बद्दी के पुराने बस अड्डे के समीप उस समय हुआ, जब 13 वर्षीय छात्रा अपने छोटे भाई को स्कूल छोड़कर स्कूटी पर घर लौट रही थी। भाई को स्कूल छोड़ने के बाद…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो | धर्मशाला  राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला की एक छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत और उससे जुड़े रैगिंग व यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोपों की जांच के लिए विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) की ओर से गठित फैक्ट फाइंडिंग कमेटी धर्मशाला पहुंच गई है। यह पांच सदस्यीय उच्चस्तरीय समिति मृतक छात्रा से जुड़े पूरे घटनाक्रम की गहन जांच कर रही है। समिति यह भी परख रही है कि कॉलेज प्रशासन ने छात्राओं की सुरक्षा, रैगिंग रोकथाम और यौन उत्पीड़न से जुड़े यूजीसी दिशा-निर्देशों का कितना पालन किया। यूजीसी ने गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय नई दिल्ली के प्रो.…

Read More

🔥 मेष राशि आज आत्मविश्वास और साहस में वृद्धि होगी। कोई महत्वपूर्ण लक्ष्य या सपना साकार होने की दिशा में आगे बढ़ सकता है। हालांकि अत्यधिक उत्साह के कारण जल्दबाज़ी करने से बचना जरूरी है। आर्थिक मामलों में अनावश्यक खर्च से दूरी बनाए रखें। पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा, बुजुर्गों से सलाह लाभ देगी। प्रेम जीवन में मधुरता और वैवाहिक जीवन में खुशी बनी रहेगी।शुभ अंक: 5 | शुभ रंग: हराउपाय: पिता समान व्यक्ति को गुड़ व गेहूं से बना भोजन कराएं। 🌱 वृष राशि आज धैर्य और समझदारी से काम लेने का दिन है। किसी करीबी या मित्र के व्यवहार…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो | रामपुर बुशहर निरमंड स्थित किसान मजदूर भवन में हिमाचल दुग्ध उत्पादक संघ निरमंड की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में दुग्ध उत्पादकों की ज्वलंत समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई तथा 19 जनवरी को शिमला में प्रस्तावित रैली की तैयारियों पर विचार किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए किसान सभा जिला महासचिव देवकी नंद, दुग्ध उत्पादक संघ के संयोजक प्रेम चौहान तथा किसान सभा निरमंड ब्लॉक अध्यक्ष पूर्ण ठाकुर ने कहा कि सरकार की जनविरोधी नीतियों के कारण आज दुग्ध उत्पादन घाटे का सौदा बन गया है। दूध के दाम बढ़ने के बावजूद दुग्ध उत्पादकों को कई तरह की परेशानियों का…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो | धर्मशाला  Kangra Chitta Case : हिमाचल प्रदेश में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कांगड़ा पुलिस को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। कांगड़ा जिले में सीआईए (क्राइम इन्वेस्टिगेशन एजेंसी) नूरपुर की टीम ने हेरोइन (चिट्टा) तस्करी के एक मामले का खुलासा करते हुए एक युवती समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई सोमवार को इंदौरा क्षेत्र में की गई। पुलिस के अनुसार, सीआईए टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि पंजाब की ओर से एक सफेद कार इंदौरा की तरफ आ रही है, जिसमें नशीले पदार्थों की खेप…

Read More