Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    Friday, September 18
    एआरबी टाइम्स
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    शिक्षा

    हिमाचल में और 39 स्कूल बंद होंगे, 100 से कम नामांकन वाले 21 कॉलेज मर्ज करने की तैयारी

    हिमाचल प्रदेश में 39 स्कूल बंद करने और 100 से कम नामांकन वाले 21 कॉलेजों के विलय की तैयारी। शिक्षक भर्ती में 23 वर्ष की न्यूनतम आयु सीमा खत्म, विद्यार्थियों को मिलेगा परिवहन भत्ता।
    ARB Times DeskBy ARB Times DeskFebruary 20, 2026Updated:February 20, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो | शिमला 

    हिमाचल प्रदेश में सरकार शून्य दाखिले वाले और कुल 39 स्कूलों को बंद करने की तैयारी में है, जबकि 100 से कम विद्यार्थियों वाले 21 कॉलेजों के विलय का प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। वीरवार को सचिवालय में आयोजित शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने अधिकारियों को विस्तृत कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए।

    शिक्षा मंत्री ने कहा कि जिन विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए दो किलोमीटर या उससे अधिक दूरी तय करनी पड़ेगी, उन्हें सरकार की ओर से परिवहन भत्ता प्रदान किया जाएगा। गैर-सीबीएसई स्कूलों के विलय के लिए भी प्रारूप तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। सरप्लस शिक्षकों और गैर-शिक्षण कर्मचारियों को जरूरत के अनुसार अन्य शिक्षण संस्थानों में स्थानांतरित किया जाएगा। सरकार ने स्पष्ट किया है कि इस प्रक्रिया से किसी भी कर्मचारी की नौकरी प्रभावित नहीं होगी। कम छात्र संख्या वाले कॉलेजों के विलय से बुनियादी ढांचे, शिक्षण स्टाफ और संसाधनों का बेहतर उपयोग सुनिश्चित किया जाएगा। व्यावसायिक पाठ्यक्रमों, नई भर्ती या वर्तमान कर्मचारियों की सेवाओं पर कोई प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़ेगा।

    शिक्षक भर्ती में 23 वर्ष आयु सीमा समाप्त

    राज्य सरकार ने शिक्षक भर्ती के लिए न्यूनतम 23 वर्ष आयु सीमा की शर्त समाप्त करने का निर्णय लिया है। अब 23 वर्ष से कम आयु में डिग्री पूरी करने वाले अभ्यर्थी भी गणित और अंग्रेजी विषय के पदों के लिए पात्र होंगे। बैठक में खेल छात्रावासों के लंबित 1.2 करोड़ रुपये के डाइट फंड को शीघ्र जारी करने के निर्देश दिए गए। साथ ही एससीईआरटी मॉड्यूल के आधार पर नव पदोन्नत प्रधानाचार्यों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

    तीन वर्षों में कर दिए गए हैं 1250 स्कूल बंद

    मार्च 2023 में सरकार ने अप्रैल 2022 के बाद खोले गए 17 डिग्री और दो संस्कृत कॉलेज बंद किए थे। पिछले तीन वर्षों में 1250 स्कूल बंद या मर्ज किए जा चुके हैं। इनमें 450 स्कूल ऐसे थे, जहां एक भी विद्यार्थी का नामांकन नहीं था। शिक्षा मंत्री ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और शैक्षणिक मानकों में सुधार राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। बुनियादी ढांचे को मजबूत कर और संसाधनों का सर्वोत्तम उपयोग कर सरकारी संस्थानों में बेहतर शैक्षणिक वातावरण विकसित किया जा रहा है।

    #CollegeMerge #EducationReform #GovernmentDecision #HimachalEducation #HimachalNews #himachalpradesh #RohitThakur #SchoolClosed #ShimlaNews #TeacherRecruitment
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleHimachal Toll News : 1 अप्रैल 2026 से हिमाचल में एंट्री महंगी, निजी वाहनों का शुल्क 70 से 130 रुपये बढ़ा
    Next Article किन्नौर में सुरक्षा गार्ड व सुरक्षा पर्यवेक्षक के 120 पदों के लिए भर्ती
    ARB Times Desk
    • Website

    Related Posts

    Rampur Bushahr: रामपुर कॉलेज में मनाया अंतरराष्ट्रीय ओजोन दिवस, विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

    September 17, 2026

    Education: लोक नृत्य में शिवालिक पब्लिक स्कूल झाकड़ी के विद्यार्थियों ने बढ़ाया शिमला जिले का गौरव

    September 16, 2026

    Education: बीएड चतुर्थ सेमेस्टर में सर्वपल्ली संस्थान का परिणाम शत-प्रतिशत, प्रांजल देष्टा प्रथम

    September 16, 2026

    Education: बुशहर बीएड संस्थान नोगली का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत, स्नेह लता रही प्रथम

    September 16, 2026

    Rampur News: हिंदी दिवस पर बुशहर बीएड संस्थान में सजी रचनात्मक गतिविधियों की महफिल

    September 14, 2026

    Rampur Bushahr: झाकड़ी में अंडर-19 जॉन रामपुर टूर्नामेंट का समापन, दत्तनगर और रामपुर ने जीती ओवरऑल ट्रॉफी

    September 14, 2026

    Education: पीजी कॉलेज रामपुर के भूगोल विभाग में जियोग्राफिकल सोसायटी का गठन

    September 12, 2026

    Education: महाविद्यालय की लाइब्रेरी में पढ़ाई कर अदिति शर्मा ने CSIR में हासिल की ऑल इंडिया रैंक-46

    September 11, 2026

    Rampur Bushahr: सराहन में चमका शिवालिक पब्लिक स्कूल झाकड़ी, सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन

    September 11, 2026

    Himachal Education : 16 कॉलेजों में शुरू हुआ AEDP, डिग्री के साथ 6 महीने की अप्रेंटिसशिप और ₹10,900 स्टाइपेंड

    September 11, 2026

    Himachal Education: 302 सरकारी स्कूलों में शुरू होगी वोकेशनल शिक्षा, छात्रों को मिलेंगे रोजगारपरक कौशल

    September 11, 2026

    Shimla: सीबीएसई स्कूलों के लिए ड्रेस कोड, यूनिफॉर्म और भवनों की रंग योजना तय

    September 10, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    September 2026
    MTWTFSS
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930 
    « Aug    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 2 3 4 9 0
    Users Today : 51
    Total Users : 123490
    Total views : 242911
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.