एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला शिमला और कुल्लू पुलिस ने नशा तस्करी पर कड़ा शिकंजा कसा है। इस कार्रवाई में चार आदतन चिट्टा तस्करों को निवारक नजरबंदी में जेल भेजा गया, शाही महात्मा गैंग के मुख्य सप्लायर को गिरफ्तार किया गया और दिल्ली से फरार चिट्टा सप्लायर को भी पकड़ा गया। चार आदतन तस्कर निवारक नजरबंदी में: शिमला पुलिस ने मनोज उर्फ मन्ना (कार्याली), अंकित ठाकुर (नीरथ, रामपुर), गोविंद सिंह (बठारा, रामपुर) और लोकिंदर कंवर को उनके पुराने मामले और लगातार नशा तस्करी में लिप्त होने के कारण जेल भेजा। इन आरोपियों के खिलाफ 2018 से 2025 तक दर्ज कई मामले…
Author: ARB Times Desk
मेष राशि आज का फोकस भावनात्मक बदलाव और नए उत्साह पर रहेगा। जब तक चंद्रदेव मीन राशि में हैं, आप शांत और चिंतनशील महसूस करेंगे—यह समय योजना बनाने और भावनात्मक स्पष्टता के लिए अनुकूल है। रात में चंद्रमा के आपकी राशि में प्रवेश करते ही ऊर्जा और आत्मविश्वास बढ़ेगा।प्रेम संबंधों में सुबह सहानुभूति काम आएगी, जबकि शाम को आप अपनी भावनाएं खुलकर व्यक्त कर पाएंगे। कपल्स के बीच सहयोग और समझ बढ़ेगी, वहीं सिंगल्स किसी आत्मविश्वासी व्यक्ति की ओर आकर्षित हो सकते हैं। शुभ रंग: चमकीला लाल | शुभ अंक: 9 उपाय: मंदिर में लाल फूल अर्पित करें। वृषभ राशि आज का दिन भावनात्मक…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला जिला शिमला के रामपुर उपमंडल में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम, 2013 के अंतर्गत भारत सरकार एवं राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं के मूल्यांकन एवं निगरानी हेतु एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। उसी दिन डॉ. एस.पी. कटयाल, अध्यक्ष, राज्य खाद्य आयोग द्वारा ननखरी एवं रामपुर खंडों के विभिन्न आंगनवाड़ी केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान यह तथ्य सामने आया कि निरीक्षित क्षेत्रों के अधिकांश आंगनवाड़ी केन्द्र कार्यावधि के दौरान बंद पाए गए। साथ ही यह भी संज्ञान में आया कि कुछ आंगनवाड़ी कार्यकर्ता कथित रूप से एक राजनीतिक दल की रैलियों में संलग्न…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, किन्नौर उपायुक्त किन्नौर डॉ. अमित कुमार शर्मा ने आज अपने कार्यालय में आयोजित बैठक में बताया कि राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) द्वारा वित्त वर्ष 2026-27 के लिए जनजातीय जिला किन्नौर में कुल 574.09 करोड़ रुपये की संभावित ऋण क्षमता का आकलन किया गया है। इस ऋण योजना के अंतर्गत: कृषि एवं सहायक क्षेत्र के लिए 372.99 करोड़ रुपये सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) क्षेत्र के लिए 165.06 करोड़ रुपये शिक्षा, आवास एवं सामाजिक अवसंरचना के लिए 36.03 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। यह पहल जिले में समावेशी एवं संतुलित विकास को…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर विक्रमादित्य सिंह, लोक निर्माण विभाग मंत्री, हिमाचल प्रदेश को 12 दिसंबर 2025 को House of Lords, लंदन में World Book of Records द्वारा प्रतिष्ठित ‘यूथ एंड आइकॉन’ तथा ‘सर्टिफिकेट ऑफ एक्सीलेंस’ सम्मान से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उनके नेतृत्व, जनसेवा के प्रति समर्पण और विकासोन्मुखी दृष्टिकोण का वैश्विक स्तर पर मिला महत्वपूर्ण सम्मान माना जा रहा है। यह उपलब्धि न केवल हिमाचल प्रदेश बल्कि विशेष रूप से रामपुर क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है। इसी क्रम में 3 मार्च को विक्रमादित्य सिंह अपने गृह क्षेत्र रामपुर आ रहे हैं। उनके आगमन को ऐतिहासिक बनाने…