Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    Sunday, September 6
    एआरबी टाइम्स
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    रामपुर बुशहर

    Rampur Bushahr: आर्यावर्त इंस्टीट्यूट रामपुर में धूमधाम से मनाया शिक्षक दिवस, रंगारंग प्रस्तुतियों ने बांधा समां

    आर्यावर्त इंस्टीट्यूट रामपुर बुशहर में शिक्षक दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मुख्यातिथि राकेश वशिष्ठ ने युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश दिया, जबकि विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं।
    ATUL RAJBy ATUL RAJSeptember 5, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)
    आर्यावर्त इंस्टीट्यूट रामपुर में शिक्षक दिवस पर उपस्थित मुख्यातिथि व अन्य

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर

    आर्यावर्त इंस्टीट्यूट रामपुर बुशहर में शिक्षक दिवस हर्षोल्लास और गरिमामय वातावरण में मनाया गया। समारोह में हिमाचल प्रदेश सरकार के सेवानिवृत्त संयुक्त निदेशक राकेश वशिष्ठ ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यातिथि ने दीप प्रज्वलित कर किया।

    इस अवसर पर आर्यावर्त सोसायटी के महामंत्री ओम बगई, कोषाध्यक्ष दिवान लक्टू, रक्तदान सेवा परिवार के महासचिव तिलक राज, नृत्य शिक्षा अकादमी रामपुर बुशहर की संस्थापक शिक्षा राव तथा चंद्र प्रकाश जोशी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। संस्थान के प्रबंध निदेशक पीयूष प्रार्थी ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम की शुरुआत रवीता आजाद के स्वागत भाषण से हुई। छात्रा चंदा डोगरा ने शिक्षक दिवस के महत्व पर अपने विचार साझा किए, जबकि अध्यापिका गीता भंडारी ने भावपूर्ण कविता प्रस्तुत कर शिक्षकों के योगदान और उनकी भूमिका को रेखांकित किया।

    इसके बाद विद्यार्थियों ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से समारोह में चार चांद लगा दिए। चंदा डोगरा और उनकी टीम द्वारा प्रस्तुत पंजाबी नृत्य और पारंपरिक पहाड़ी नाटी ने खूब तालियां बटोरीं। विद्यार्थियों ने शिक्षकों के लिए मनोरंजक खेल गतिविधियां भी आयोजित कीं, जिनमें शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

    मुख्यातिथि राकेश वशिष्ठ ने अपने संबोधन में शिक्षक को समाज और राष्ट्र निर्माण की आधारशिला बताया। उन्होंने कहा कि शिक्षक विद्यार्थियों को केवल किताबी ज्ञान ही नहीं देते, बल्कि उन्हें बेहतर नागरिक बनने की दिशा भी दिखाते हैं। उन्होंने युवाओं से नशे जैसी सामाजिक कुरीतियों से दूर रहने और शिक्षा व सकारात्मक सोच के माध्यम से अपने भविष्य को संवारने का आह्वान किया।

    समारोह में नृत्य शिक्षा अकादमी के बच्चों ने भी आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। प्रियल के सोलो डांस को दर्शकों ने खूब सराहा। वहीं, नन्हे-मुन्ने बच्चों ने जन्माष्टमी की थीम पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर वातावरण को भक्तिमय और उल्लासपूर्ण बना दिया।

    समापन अवसर पर संस्थान के प्रबंध निदेशक पीयूष प्रार्थी ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि छात्र जीवन में अनुशासन, मेहनत और दृढ़ संकल्प सफलता की कुंजी हैं। उन्होंने समारोह को सफल बनाने में सहयोग देने वाले अतिथियों, शिक्षकों और विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया।

    इस अवसर पर संस्थान के शिक्षक एवं शिक्षिकाएं अशोक, सचिन, रवीता आजाद, गीता भंडारी, विनीता नेगी, पल्लवी शर्मा और अंशु शर्मा सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

    #ARBtimes #AryavartInstitute #himachalpradesh #PiyushPrarthi #RakeshVashisht #RampurBushahr #TeacherDayCelebration #TeachersDay
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleKangra Accident: शाहपुर में दर्दनाक हादसा, खाई में गिरी बाइक; तीन युवकों की मौत
    Next Article Rampur Bushahr: शिक्षक दिवस पर सेवा की अनूठी मिसाल, खनेरी अस्पताल में शिक्षकों ने परोसा लंगर
    ATUL RAJ
    • Website

    अतुल राज ARB Times के एडिटर हैं और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव रखते हैं। समसामयिक घटनाओं, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर उनकी गहरी पकड़ है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्लेषणात्मक पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हुए वे पाठकों तक सटीक और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Related Posts

    Rampur Bushahr: रामपुर में नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों को मिलेगा चार दिवसीय बुनियादी प्रशिक्षण

    September 6, 2026

    Rampur Bushahr: शिक्षक दिवस पर SDPI के विद्यार्थियों से विकेश चौहान ने किया संवाद, हरसंभव सहयोग का दिया भरोसा

    September 6, 2026

    Shimla : रामपुर में नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 34.31 ग्राम चिट्टे के साथ 4 आरोपी गिरफ्तार

    September 6, 2026

    Rampur Bushahr: शिक्षक दिवस पर सेवा की अनूठी मिसाल, खनेरी अस्पताल में शिक्षकों ने परोसा लंगर

    September 5, 2026

    Rampur Bushahr : तकलेच में अंडर-19 छात्रा टूर्नामेंट का आगाज, 27 स्कूलों की 411 छात्राएं दिखाएंगी दम

    September 2, 2026

    Rampur Bushahr : आज और कल रामपुर नप कार्यालय में जमा होंगे पानी के बिल

    September 2, 2026

    Rampur Bushahr : 13-14 अक्टूबर को रामपुर में होगा किसान सभा का राज्य सम्मेलन

    September 1, 2026

    Rampur Bushahr : विज्ञान चार्ट और मॉडल प्रदर्शनी में डीपीएस झाकड़ी के विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन

    September 1, 2026

    Shimla : मशीन ऑपरेटर के 100 पदों पर भर्ती, रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू

    September 1, 2026

    Rampur Bushahr: एनएच-05 पर रामपुर में 539 अतिक्रमण चिह्नित, 66 कबाड़ वाहन भी बन रहे यातायात में बाधा

    August 31, 2026

    Rampur Bushahr: ब्लॉक कांग्रेस कमेटी रामपुर ने चलाया पौधारोपण अभियान, रोपे 200 पौधे

    August 30, 2026

    Rampur Bushahr: मानसून से हुए नुकसान की पुनर्बहाली के लिए एक सप्ताह में प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश

    August 29, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    September 2026
    MTWTFSS
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930 
    « Aug    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 2 1 7 7 7
    Users Today : 76
    Total Users : 121777
    Total views : 240041
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.