Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    Sunday, September 6
    एआरबी टाइम्स
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    रामपुर बुशहर

    Rampur Bushahr: शिक्षक दिवस पर सेवा की अनूठी मिसाल, खनेरी अस्पताल में शिक्षकों ने परोसा लंगर

    शिक्षक दिवस पर सर्वपल्ली राधाकृष्णन बी.एड./एम.एड. एवं डिग्री कॉलेज ने खनेरी अस्पताल में लंगर सेवा आयोजित कर करीब 300 मरीजों और तीमारदारों को भोजन परोसा।
    ATUL RAJBy ATUL RAJSeptember 5, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर

    शिक्षक दिवस के अवसर पर सर्वपल्ली राधाकृष्णन बी.एड./एम.एड. एवं डिग्री कॉलेज, बालना (नोगली) की ओर से महात्मा गांधी मेडिकल अस्पताल, खनेरी में लंगर सेवा का आयोजन किया गया। इस दौरान अस्पताल में उपचाराधीन मरीजों, तीमारदारों और जरूरतमंद लोगों को भोजन वितरित किया गया।

    लंगर सेवा में संस्थान के अध्यक्ष डॉ. मुकेश कुमार शर्मा, प्राचार्या डॉ. सीमा भारद्वाज सहित शिक्षण एवं गैर-शिक्षण स्टाफ ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। संस्थान के सदस्यों ने स्वयं भोजन परोसकर सेवा भाव का परिचय दिया। इस दौरान करीब 280 से 300 मरीजों एवं तीमारदारों को भोजन उपलब्ध करवाया गया।

    अध्यक्ष डॉ. मुकेश कुमार शर्मा ने कहा कि शिक्षक का दायित्व केवल विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान देना नहीं, बल्कि उनमें मानवीय मूल्यों, संवेदनशीलता और समाज के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करना भी है। उन्होंने कहा कि मानव सेवा से बढ़कर कोई सेवा नहीं है। प्राचार्या डॉ. सीमा भारद्वाज ने कहा कि संस्थान शिक्षा के साथ सामाजिक एवं मानवीय मूल्यों को भी प्राथमिकता देता है। लंगर सेवा का उद्देश्य मरीजों और उनके तीमारदारों को भोजन के साथ अपनत्व और सहयोग का एहसास करवाना भी है।

    इस अवसर पर डॉ. कंचन नेगी, डॉ. आशा भारद्वाज, मदन मोहन, अजय नेगी, यशवंत ठाकुर, मोनिका रैना, राम कृष्ण, मीनाक्षी, हेमलता, लाइब्रेरियन बीनाक्षी और ड्राइवर चैन लाल सहित संस्थान के अन्य सदस्य मौजूद रहे।

    #ARBtimes #KhaneriHospital #RampurBushahr #TeacherDay2026 #खनेरीअस्पताल #मानवसेवा #रामपुरबुशहर #लंगरसेवा #शिक्षकदिवस #सर्वपल्लीकॉलेज
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleRampur Bushahr: आर्यावर्त इंस्टीट्यूट रामपुर में धूमधाम से मनाया शिक्षक दिवस, रंगारंग प्रस्तुतियों ने बांधा समां
    Next Article Aaj Ka Rashifal 06 सितंबर 2026: जानें सभी 12 राशियों का भविष्यफल, शुभ अंक और उपाय
    ATUL RAJ
    • Website

    अतुल राज ARB Times के एडिटर हैं और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव रखते हैं। समसामयिक घटनाओं, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर उनकी गहरी पकड़ है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्लेषणात्मक पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हुए वे पाठकों तक सटीक और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Related Posts

    Rampur Bushahr: रामपुर में नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों को मिलेगा चार दिवसीय बुनियादी प्रशिक्षण

    September 6, 2026

    Rampur Bushahr: शिक्षक दिवस पर SDPI के विद्यार्थियों से विकेश चौहान ने किया संवाद, हरसंभव सहयोग का दिया भरोसा

    September 6, 2026

    Shimla : रामपुर में नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 34.31 ग्राम चिट्टे के साथ 4 आरोपी गिरफ्तार

    September 6, 2026

    Rampur Bushahr: आर्यावर्त इंस्टीट्यूट रामपुर में धूमधाम से मनाया शिक्षक दिवस, रंगारंग प्रस्तुतियों ने बांधा समां

    September 5, 2026

    Rampur Bushahr : तकलेच में अंडर-19 छात्रा टूर्नामेंट का आगाज, 27 स्कूलों की 411 छात्राएं दिखाएंगी दम

    September 2, 2026

    Rampur Bushahr : आज और कल रामपुर नप कार्यालय में जमा होंगे पानी के बिल

    September 2, 2026

    Rampur Bushahr : 13-14 अक्टूबर को रामपुर में होगा किसान सभा का राज्य सम्मेलन

    September 1, 2026

    Rampur Bushahr : विज्ञान चार्ट और मॉडल प्रदर्शनी में डीपीएस झाकड़ी के विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन

    September 1, 2026

    Shimla : मशीन ऑपरेटर के 100 पदों पर भर्ती, रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू

    September 1, 2026

    Rampur Bushahr: एनएच-05 पर रामपुर में 539 अतिक्रमण चिह्नित, 66 कबाड़ वाहन भी बन रहे यातायात में बाधा

    August 31, 2026

    Rampur Bushahr: ब्लॉक कांग्रेस कमेटी रामपुर ने चलाया पौधारोपण अभियान, रोपे 200 पौधे

    August 30, 2026

    Rampur Bushahr: मानसून से हुए नुकसान की पुनर्बहाली के लिए एक सप्ताह में प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश

    August 29, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    September 2026
    MTWTFSS
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930 
    « Aug    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 2 1 7 5 4
    Users Today : 53
    Total Users : 121754
    Total views : 240005
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.