Close Menu
  • होम
  • देश
  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • कांगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • ऊना
    • चंबा
    • मंडी
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
    • बिलासपुर
    • रामपुर बुशहर
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
    • अदालत
  • स्पोर्ट्स
  • मौसम
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram Threads
Facebook X (Twitter) Instagram
एआरबी टाइम्स
Subscribe
  • होम
  • देश
  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • कांगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • ऊना
    • चंबा
    • मंडी
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
    • बिलासपुर
    • रामपुर बुशहर
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
    • अदालत
  • स्पोर्ट्स
  • मौसम
  • राशिफल
एआरबी टाइम्स
धर्म एवं संस्कृति

Shimla: चिढ़गांव की बेटियों ने अंतराष्ट्रीय किक बाक्सिंग टूर्नामेंट में जीता स्वर्ण पदक

ARB Times DeskBy ARB Times DeskFebruary 14, 2025Updated:November 15, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit Email
Follow Us
Facebook X (Twitter)

उपायुक्त अनुपम कश्यप दोनों खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए

 

उपायुक्त अनुपम कश्यप ने दोनों खिलाड़ियों को किया सम्मानित

एआरबी टाइम्स ब्यूरो

शिमला। दिल्ली के केडी जाधव इंडोर स्टेडियम में 1 से 5 फरवरी तक आयोजित चौथी बाॅको इंडिया ओपन इंटरनेशनल किक बाॅक्सिंग टूर्नामेंट में जिला शिमला के चिढ़गांव क्षेत्र की दो बेटियों ने स्वर्ण पदक हासिल करने के बाद शुक्रवार को उपायुक्त अनुपम कश्यप से भेंट की। उपायुक्त ने इस मौके पर सनिका ललटवान और दीक्षिता शिलाल को सम्मानित भी किया। 

उपायुक्त ने कहा कि दोनों बेटियों ने केवल क्षेत्र का नाम ही रोशन नहीं किया है बल्कि पूरे हिमाचल प्रदेश का नाम रोशन किया है। नशे के खिलाफ जिला प्रशासन की ओर से चलाए जा रहे अभियान में दोनों खिलाड़ियों को अहम भूमिका निभाने का मौका दिया जाएगा ताकि युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए प्रोत्साहित किया जा सके। उन्होंने कहा कि खेलों से जहां शरीर स्वस्थ रहता है वहीं रोजगार के अवसर भी प्राप्त होते हैं। राष्ट्रीय-अंतराष्ट्रीय स्तर की खेलों के लिए प्रदेश सरकार की ओर से कई योजनाएं चलाई गई है। इसके अलावा, सरकारी सेवाओं में भी खिलाड़ियों को आरक्षण मुहैया करवाया जाता है। 

सनिका ललटवान पुत्री श्मशेर सिंह गांव संधाड़ी डाकघर खाबल तहसील चिढ़गांव ने लो किक माइन्स 56 किलोग्राम की श्रेणी में स्वर्ण पदक हासिल किया है। वहीं दीक्षिता शिलाल पुत्री स्व केशव राम चौहान गांव डिसवानी डाकघर कलोटी तह चिढ़गांव ने गाला किक बाक्सिंग माइनस 60 किलोग्राम श्रेणी में स्वर्ण पदक हासिल किया है। दोनों खिलाड़ियों ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता पिता और कोच वीरेंद्र जगिशता को दिया है।

दोनों खिलाड़ियों ने खोली चिढ़गांव में एकेडमी

सनिका और दीक्षिता पिछले 6 महीने से चिढ़गांव में हिमालयन वाॅरियर मार्शल आर्टस एकेडमी चला रही हैं। दोनों खिलाड़ियों ने जानकारी देते हुए कहा कि हमारे क्षेत्र में चिट्टा काफी फैल गया है और युवा पीढ़ी नशे की तरफ बढ़ती जा रही है। इसलिए हमने अपनी एकेडमी वहां पर खोली है ताकि स्कूली स्तर से ही बच्चों को खेलों के प्रति जोड़ पाएं और अपने क्षेत्र को नशे से बचाने में अपनी जिम्मेदारी सुनिश्चित कर सकें। उन्होंने सभी आभिभावकों से अपील की है कि अपने बच्चों को खेलों से जोड़े और उन्हें नशे से दूर रखने में अपनी भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि एकेडमी तो कहीं भी खोली जा सकती है लेकिन जिस क्षेत्र से हम आती है उस क्षेत्र के प्रति हमारा भी कोई उतरदायित्व बनता है। उस क्षेत्र में कोई भी एकेडमी नहीं थी। भले आज हमारे पास बच्चें कम हैं लेकिन धीरे-धीरे संख्या बढ़ेगी और अपने क्षेत्र को नशा मुक्त बनाने के लक्ष्य में सफलता मिलेगी।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Tumblr Telegram Email
Previous ArticleHimachal: आर्थिक जनगणना 2025-26 का कार्य अप्रैल माह से होगा शुरू – उपायुक्त
Next Article Shimla:राष्ट्रपति_अवार्ड से सम्मानित हुए गृहरक्षक चेतराम मेहता
ARB Times Desk
  • Website

Related Posts

Parama Ekadashi 2026 : आज रखा जाएगा परमा एकादशी व्रत, जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और धार्मिक महत्व

June 11, 2026

Kinnaur: जनजातीय क्षेत्रों के विकास में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, दोषी ठेकेदारों पर होगी सख्त कार्रवाई : जगत सिंह नेगी

June 9, 2026

Shimla: शिमला ग्रीष्मोत्सव में नशा उन्मूलन हेतु थीम आधारित महानाटी ‘MAA’ का होगा आयोजन

June 3, 2026

HP TET 2026: हिमाचल शिक्षा बोर्ड ने 1,440 आवेदन किए रद्द, 32,531 उम्मीदवार ही परीक्षा में शामिल होंगे

June 3, 2026

Census 2027: हिमाचल में 16 जून से शुरू होगी मकान गणना, 20 हजार से अधिक गणनाकार होंगे तैनात

May 30, 2026

Kangra Cyber Fraud: रिटायर्ड सैन्य अधिकारी को डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाकर 16 लाख की ठगी

May 16, 2026

Shimla: रोहड़ू मेले के समापन पर विक्रमादित्य सिंह का बड़ा संदेश, विकास कार्यों को मिलेगी नई रफ्तार

April 23, 2026

Rohru: राज्य स्तरीय रोहड़ू मेला 2026 का भव्य आगाज़, विधायक मोहन लाल ब्राक्टा ने किया शुभारंभ

April 19, 2026

Rampur Bushahr: शिंगला में धूमधाम से मनाई गई भगवान परशुराम जयंती, देव मिलन बना मुख्य आकर्षण

April 19, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

June 2026
MTWTFSS
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930 
« May    
Useful links

🛡️ Government Links

  • भारत सरकार पोर्टल
  • हिमाचल प्रदेश सरकार
  • हिमाचल पुलिस
  • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
  • NIC
  • RTI Online
  • Election Commission of India

🎓 Education & Universities

  • HP University (HPU)
  • Central University HP
  • SPU Mandi
  • IGMC Shimla
  • HP Technical University

💼 Jobs & Services

  • National Career Service
  • HP Employment Portal
  • HPPSC
  • HPSSSB
  • MyGov India
  • UIDAI Aadhaar Services
Categories
Archives

Our Visitor

1 1 1 9 3 8
Users Today : 57
Total Users : 111938
Total views : 223457
Advertisement

आपकी बात, हमारी आवाज़

खबर, शिकायत, सुझाव या स्थानीय समस्या की जानकारी हमें भेजें।

📞 9418210413
✉️ editor@arbtimes.in
अभी कॉल करें ईमेल भेजें
ARB Times | आपकी खबर, आपकी आवाज़
Home Himachal Crime Politics
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • About us
  • Contact us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy 
  • Editorial Policy
  • Terms & Conditions
© 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.