एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा है कि प्रदेश सरकार करूणामूलक आधार पर रोजगार प्रदान करने को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। इसी कड़ी में जल शक्ति विभाग में करूणामूलक आधार पर कुल 419 नियुक्तियां प्रदान की गई हैं। इन नियुक्तियों में श्रेणी-तीन के 100 जूनियर ऑफिस असिस्टेंट (आईटी) तथा 319 मल्टी-टास्क वर्कर के पद शामिल हैं। इस संबंध में सचिव जल शक्ति द्वारा इंजीनियर-इन-चीफ को आवश्यक पत्र जारी कर दिए गए हैं। उप-मुख्यमंत्री ने इस निर्णय के लिए मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सेवा के दौरान अपने परिवार के सदस्य…
Author: ARB Times Desk
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर सेवार्थ विद्यार्थी रामपुर इकाई द्वारा नोगली क्षेत्र में जरूरतमंद लोगों को सर्दी से राहत पहुंचाने के उद्देश्य से कपड़ों का वितरण किया गया। इस सेवा कार्य के माध्यम से गरीब एवं असहाय वर्ग को कड़ाके की ठंड में सहयोग प्रदान किया गया। एसएफएस इकाई प्रमुख दिक्षा ने जानकारी देते हुए बताया कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद रामपुर इकाई द्वारा 22 से 30 दिसंबर 2025 तक राजकीय महाविद्यालय रामपुर के परिसर में वस्त्र बैंक लगाया गया था। इस अभियान में महाविद्यालय के विद्यार्थियों एवं रामपुर इकाई के कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाई, जिसके माध्यम से लगभग…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान में हिम एमएसएमई फेस्ट 2026 का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह फेस्ट हिमाचल प्रदेश के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) क्षेत्र को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल सिद्ध होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि एमएसएमई प्रदर्शन संवर्धन एवं तीव्रता कार्यक्रम के माध्यम से प्रदेश के उद्यमों को क्षमता निर्माण, वित्तीय सहायता और बाजार तक पहुँच उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धी बन सकेंगे। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार हिमाचली उत्पादों को विशेष पहचान दिलाने…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर नगर परिषद कॉन्ट्रैक्ट वरकर्स यूनियन रामपुर का आठवां सम्मेलन मजदूर–किसान भवन चाटी में सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। सम्मेलन के संचालन के लिए चार सदस्यों का अध्यक्षमंडल गठित किया गया। सम्मेलन में 13 सदस्यीय नई कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें ललिता को अध्यक्ष, देविंदर को उपाध्यक्ष, संतोष को महासचिव, मीना को सचिव तथा मंजू को कोषाध्यक्ष चुना गया। वहीं मनीता, एतवारी, नीलम, सोनिया, शोषण, नील चंद, राजू राणा और सुशीला को सदस्य बनाया गया। सम्मेलन का उद्घाटन करते हुए जिला सचिव दिनेश मेहता ने केंद्र सरकार की नीतियों पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि…
मेष राशि आज लंबी यात्रा से बचें। जल्दबाज़ी में निवेश न करें। आपका हास्य स्वभाव माहौल को खुशनुमा बनाएगा। प्रेम संबंधों में रोमांटिक भाव रहेंगे। शाम को किसी करीबी से मनमुटाव हो सकता है। वैवाहिक जीवन के लिए दिन खास बन सकता है। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें।शुभ अंक: 3 | शुभ रंग: केसरिया, पीलाउपाय: प्लास्टर ऑफ पेरिस की मूर्ति घर में रखें। वृष राशि आज चुनौतियाँ आ सकती हैं, लेकिन मेहनत रंग लाएगी। अचानक धन लाभ संभव है। परिवार में बुजुर्ग की सेहत चिंता दे सकती है। प्रेम संबंधों में मधुरता रहेगी। सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। वैवाहिक जीवन…